सर्वे, कायम है मोदी की आंधी:आज चुनाव हुए तो फिर बनेगी मोदी सरकार

नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली एनडीए सरकार 26 मई को तीन महीने पूरे कर लेगी। इसके बावजूद इसकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इसका प्रमाण है एबीपी-सीएसडीएस-लोकनीति का सर्वे।

सर्वे के अनुसार अगर आज चुनाव हुए, तो एनडीए फिर से बहुमत में आएगी। अब भी मोदी लहर पहले की तरह कायम है। हां, अलग-अलग क्षेत्रों में मोदी का असर अलग-अलग जरूर दिख रहा है।

331 सीटें एनडीए को मिलने का अनुमान

एबीपी न्यूज-सीएसडीएस-लोकनीति के सर्वे कहता है कि अभी चुनाव हुए तो एनडीए को 331 सीटें मिलने का अनुमान है। साल 2014 में एनडीए को 335 सीटें मिली थीं। सर्वे में एनडीए को पिछली बार के मुकाबले 7 फीसदी अधिक वोट मिला है।

यूपीए को 104 सीटें मिल सकती है। अन्य को 108 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

पूर्वोत्तर में होगा फायदा

सर्वे बताता है कि देश के पूर्वी राज्य ओडिशा, झारखंड, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों (कुल 142 सीट) में एनडीए को पहले के मुकाबले अधिक सीटें यानि 71 सीटें मिल सकती हैं। पिछली बार इन्हें 55 सीटें मिली थीं। यहां यूपीए को 25 सीट मिल सकती है। 2014 में यूपीए को 28 सीटें मिलीं थीं। अन्य को 46 सीटें मिलेंगी। पूर्वोत्तर क्षेत्र में एनडीए को 14 फीसदी अधिक वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है।

यहां भी फायदा होगा

बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और पूर्वोत्तर के राज्यों में एनडीए को 2014 से भी ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान है। इन राज्यों में लोकसभा की कुल 142 सीटें हैं। सर्वे में एनडीए को 71 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, जो 2014 के मुकाबले 16 ज्यादा है।

UPA को हो सकता है नुकसान

यूपीए को थोड़ा नुकसान हो सकता है और उसे 25 सीटें मिल सकती हैं। 2014 में यूपीए को 28 सीटें मिली थीं। अगर आज चुनाव हुए तो पूर्वी भारत में अन्य के खाते में 46 सीटें आ सकती हैं जो 2014 से 19 कम है। पूर्वी भारत में एनडीए के वोट शेयर में करीब 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

सर्वे बताता है कि बिहार और झारखंड में भाजपा को नुकसान झेलना पड़ सकता है। यहां लालू यादव का जलवा अब भी कायम है। इसकी भरपाई भाजपा को ओडिशा, बंगाल और असम से हो सकती है।

उठाना पड़ सकता है नुकसान

इसी तरह से सर्वे के परिणाम बताते हैं कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में भाजपा को पहले के मुकाबले कुछ सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। यहां कुल 151 सीटें हैं। एनडीए को 116 सीटें मिल सकती है। 2014 में यहां एनडीए को 131 सीटें मिली थी। यूपीए को 15 सीटे मिलेगा, जबकि 2014 में उसे सिर्फ नौ सीटें मिलीं थीं। अन्य को 20 सीटें मिलेंगी। यहां एनडीए को 50 फीसदी वोट मिलने का अनुमान लगाया गया है। यूपीए को महज 18 फीसदी वोट मिलेंगे।

जहां तक पश्चिम और मध्य भारत की बात है, तो सर्वे के मुताबिक गुजरात, एमपी, जैसे पश्चिम-मध्य भारत के राज्यों में एनडीए को नुकसान झेलना पड़ सकता है। यहां कुल 118 सीटें हैं। एनडीए को 105 सीटें मिल सकती है। 2014 में 109 सीटें मिली थीं।

दक्षिण भारत में कितनी सीटें मिलेंगी
यूपीए को 12 सीटें मिल सकती हैं। 2014 में नौ सीटें मिली थीं। अन्य के खाते में भी एक सीट आ सकती है। यहां एनडीए को 56 फीसदी वोट हासिल हो सकता है। यह पहल के मुकाबले ज्यादा है।

सर्वे के मुताबिक दक्षिण भारत में एनडीए को 39 सीटें और यूपीए को 52 सीटें मिल सकती हैं। यहां कुल 132 सीटें हैं।

एबीपी न्यूज के मुताबिक सर्वे 1 मई से 15 मई के बीच किया गया। 19 राज्यों की 146 विधानसभा सीटों से 11373 लोगों से बातचीत की गई।

"स्पेशल रिपोर्ट" से अन्य खबरें

प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।

Read More

श्योपुर को कुपोषण के कलंक से करना है मुक्त : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को‍मिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

Read More

मप्र के सरकारी स्कूलों में होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में स्कूलों में 40 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में और सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 

Read More

मुख्यमंत्री शिवराज ने हेलिकाप्‍टर से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे

विदिशा। जिले में सोमवार रात को वर्षा थमने के बावजूद बेतवा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण बेतवा किनारे बसी बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया है। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में तीन से चार फीट पानी होने के कारण नाव से लोगों को निकालना पड़ रहा है। 

Read More

प्रदेश में भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर बनेंगे रोप-वे

भोपाल। यातायात को सुगम बनाने और औद्योगिक विकास के लिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर रोप-वे बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी और लोक निर्माण विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।

Read More

हम राष्‍ट्र पुननिर्माण के काम में जुटे हैं, पार्टी दरी बिछाने को कहेगी तो वो भी करूंगा : शिवराज

भोपाल। पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं। 

Read More

Murder of Two Saints: अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बुलंदशहर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने बुलंदशहर में डबल मर्डर (दो साधुओं की हत्या) के मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Read More

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात में बीटीपी के बदलते रुख से भाजपा को राहत

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात के राज्यसभा चुनाव में खींचतान के बीच भाजपा के लिए एक राहत की खबर यह है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) ने चुनाव में समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के विधायक महेश वसावा ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि 24 मार्च को कार्यकारणी की बैठक में समर्थन पर अंतिम फैसला होगा।

Read More

Rajya Sabha election: पवार, आठवले समेत 37 राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव का प्रक्रिया जारी है और इस बीच बुधवार को 37 लोगों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मालूम हो की राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 17 राज्यों में नामांकन भरे गए थे जिनमें से 37 का निर्विरोध चुनाव हो चुका है वहीं अब 26 मार्च को बची हुई 18 सीटों के लिए मतदान करावाया जाएगा। जिन सीटों के लिए मतदान होगा उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है।

Read More

CM योगी ने कहा-यूपी में जनविश्वास बहाल कर विकास व विश्वास के नए दौर में ले जाने में पाई सफलता

 Three years of Yogi Sarkar : उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की योगी सरकार ने 18 मार्च को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।

Read More