भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी नवंबर-दिसंबर 2022 में 16 दिन मध्य प्रदेश में रहेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के अंतर्गत उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। यात्रा सात जिलों के 25 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। इंदौर जिले के सर्वाधिक विधानसभा क्षेत्र इस यात्रा के दायरे में आएंगे। पार्टी नेताओं का मानना है कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण साबित होगी।
मध्य प्रदेश का मालवा और निमाड़ भाजपा का गढ़ रहा है। यहां के अधिकांश विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जीत हासिल करती आई है, लेकिन वर्ष 2018 के चुनाव में कांग्रेस ने इन दोनों क्षेत्रों में अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया। खरगौन जिले में भाजपा एक भी सीट नहीं जीत पाई थी तो बड़वानी में केवल एक सीट पर विजय मिली थी। इंदौर में भी कांग्रेस ने चार सीटें जीती थीं। हालांकि, उपचुनाव में सांवेर की सीट भाजपा के खाते में चली गई।
भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में काफी महत्वपूर्ण
धार की सात में से छह सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। राजवर्धन सिंह दत्तीगांव के भाजपा में जाने के बाद हुए उपचुनाव में यह सीट कांग्रेस के पास चली गई। इस दृष्टिकोण से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वे प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 24 नवंबर को बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगे। यहां की दोनों सीटों (नेपानगर और बुरहानपुर) से होते हुए यात्रा खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा के सुसनेर विधानसभा से होते हुए दस दिसंबर के आसपास राजस्थान के कोटा में प्रवेश करेगी।
इन विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी यात्रा
इस दौरान इंदौर की डा.आंबेडकर नगर, राऊ, सांवेर, इंदौर एक, तीन और चार विधानसभा क्षेत्र से गुजरेगी। उज्जैन के तराना, घट्टिया, उज्जैन दक्षिण और उज्जैन उत्तर विधानसभा क्षेत्र में यात्रा होगी। राहुल गांधी महाकाल दर्शन के बाद उज्जैन में बड़ी सभा को संबोधित करेंगे। खरगौन के बड़वाह और खंडवा के पंधाना विधानसभा क्षेत्र भी यात्रा पहुंचेगी। प्रदेश में कुल 382 किलोमीटर की यात्रा प्रस्तावित है। राऊ से विधायक पूर्व मंत्री जीतू पटवारी भारत जोड़ो यात्रा के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस द्वारा गठित समिति के सदस्य हैं।
कांग्रेस के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी जुटेंगे
सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सभी वरिष्ठ पदाधिकारी जुटेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, अजय सिंह सहित सभी विधायक, प्रदेश पदाधिकारी यात्रा में शामिल होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पूरे समय यात्रा के साथ रहेंगे। उज्जैन की सभा की तैयारियों के लिए जिम्मेदारियां तय की जा रही हैं।
घर-घर बांटे जाएंगे पर्चे
मध्य प्रदेश में यात्रा के समन्वयक पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने बताया कि यात्रा के दौरान जनसंवाद होगा। राहुल गांधी महंगाई, बेरोजगारी, आर्थिक असमानता सहित अन्य मुद्दों पर सीधा संवाद करेंगे। इस दौरान पार्टी प्रदेशभर में यात्रा से जुड़े मुद्दों को लेकर घर-घर पर्चे बांटेगी। इसमें सभी जिला, ब्लाक इकाइयों के साथ विभिन्न् सहयोगी संगठन प्रभावी भूमिका निभाएंगे। इसकी कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।