इस्लामाबाद । अमेरिका और तालिबान समझौते के चंद घंटों बाद ही पाकिस्तान ने कहा है पाक और अफगानिस्तान के द्विपक्षीय मुद्दों को सुलझाने के लिए अमेरिका को शामिल करने की जरूरत नहीं है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अफगानिस्तान और इस्लामाबाद के साथ कोई भी समझौता अमेरिका को शामिल किए बगैर द्विपक्षीय संबंधों के आधार से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए अमेरिकी मध्यस्थता की कोई जरूरत नहीं है। बता दें कि तालिबान के शांति समझौते के बाद पाकिस्तान की यह सुगबुगाहट कहीं न कहीं उसकी अमेरिका के प्रति नाराजगी को दर्शाता है।
दोहा घोषणा पत्र के एक खंड पर पाक की नाराजगी
दरअसल, पाकिस्तान ने दोहा घोषणा पत्र के एक खंड पर अपनी अप्रत्यक्ष नाराजी व्यक्त की है। इस घोषणा के खंड में से एक में यह लिखा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका, अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच विचार-विमर्श करने की व्यवस्था के लिए काम करता रहेगा, ताकि एक-दूसरे देश की सुरक्षा खतरे में नहीं पड़े। बता दें कि काबूल की सरकार पाकिस्तान पर यह आरोप लगाती रही है कि तालिबान पाकिस्तान में सरकारी शरण पाते रहे हैं। इसको लेकर पाकिस्तान और अफगानिस्तान सरकार में मनमुटाव भी रहा है। इसलिए दोहा समझौते में इसके उल्लेख की जरूरत महसूस की गई थी।
दोनों को पड़ोसी मुल्कों की तरह वर्ताव करना चाहिए
पाक विदेश मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान को सीधे बात करनी चाहिए। उन्हाेंने कहा अमेरिका तो अफगानिस्तान से पूरी तरह से निकलने की योजना बना रहा है, लेकिन हम दोनों पड़ोसी मुल्क सदैव रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर मेरे पास अफगानिस्तान के साथ कोई मुद्दा है, तो मैं वाशिंगटन को एक भूमिका निभाने के लिए नहीं कहूंगा।
पाक के अथक प्रयास का नतीजा है दोहा वार्ता
महमूद कुरैशी ने कहा कि दोहा में अमेरिका और तालिबान समझौता कभी नहीं होता अगर पाकिस्तान ने सभी पक्षों को आश्वस्त नहीं किया होता। पाकिस्तान ने इस समझौते के लिए अथक प्रयास किया है। उन्होंने कहा अगर पाकिस्तान ने सभी पक्षों को यह आश्वस्त नहीं किया होता कि अफगानिस्तान में 18 साल के संघर्ष का कोई सैन्य समाधान नहीं था। उन्होंने कहा पाकिस्तान सभी पक्षों को यह मनवाने में सफल रहा कि इस समस्या का केवल राजनीतिक समाधान है। कुरैशी ने कहा कि पाकिस्तान ने राजनीतिक समाधान के लिए तालिबान और अमेरिका दोनों को राजी करके इस समझौते को सुगम बनाया। इससे दोनों पक्षों को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ। उन्होंने कहा कि हमने तालिबान प्रतिनिधिमंडल को इस समझौते के लिए आश्वस्त किया।
पाक ने दोहा वार्ता के प्रमुख तालिबानी नेता को आठ साल तक सुरक्षित रखा
पाक विदेश मंत्री ने कहा कि तालिबान नेता अब्दुल गनी बरादर को आठ साल तक अपनी कस्टडी में रखा। गनी ने आतंकवादी समूहों की ओर से दोहा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि गनी की गिरफ्तारी के कुछ महीने बाद अमेरिकी अधिकारियों ने इस्लामाबाद को अपनी अफगान रणनीति के लिए एक बड़े खतरे के रूप में देखा। पाकिस्तान ने गनी को अफगानिस्तान या संयुक्त राज्य अमेरिका को नहीं सौंपा। वर्ष 2018 में वह तालिबान की वार्ता टीम का प्रमुख बन गया। गनी ने दोहा में एक साल से अधिक समय तक अमेरिकी वार्ताकारों के साथ बातचीत की।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।