लखनऊ । राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के एकल अभियान परिवर्तन कुंभ का दूसरा दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम रहा। रमा बाई अम्बेडकर मैदान में चल रहे परिवर्तन कुंभ के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देशभर से पधारे कार्यकर्ताओं को डॉ राम मनोहर लोहिया विधि विवि के सभागार में संबोधित किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश तथा प्रदेश में सभी काम पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में सफल हो रहे हैं। सरकार तथा पार्टी के लोग तो गांव-गांव जाकर कम कर रहे हैं। इस काम में किसी तरह का भेदभाव नहीं किया जा रहा है। हमारा काम तो एकल अभियान परम्परा को बढ़ा रहा है।
सेवा किसी सौदे का माध्यम नहीं
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार की कोई भी सेवा किसी सौदे का माध्यम नहीं, बल्कि अपने अंत:करण को सामने रखने का माध्यम है। लाखों की संख्या में जब स्वयं सेवक संघ का प्रचारक अपनी जिम्मेदारी को उठाता है तो उसमें सिर्फ उसमें सिर्फ राष्ट्रवाद होता है। हमने शासन की आदर्श व्यवस्था को राम राज्य माना है। जहाँ न धर्म और न जाति का भेदभाव हो। हम ऐसे ही भाव को विस्तार दे रहे हैं।
बिना भेदभाव सभी को मिल रहा लाभ
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश तथा प्रदेश में बिजली कनेक्शन मुफ्त दिए गए। इसके साथ ही शौचालय व रसोई गैस सिलेंडर तक दिया गया। अब तो बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ मिल रहा है। हमारा प्रयास है कि हमारे काम का लाभ हर व्यक्ति को मिले। मात्र साढ़े पांच वर्ष में चार करोड़ गरीबों को आवास, 50 करोड़ गरीब लोगों को आयुष्मान तथा चार करोड़ को विद्युत कनेक्शन दिया गया। इनके साथ ही 46 करोड़ गरीब परिवारों को बैंक तथा 50 करोड़ गरीब परिवारो को बीमा से जोड़ा गया है। यह तो दिखने लगा है कि जो काम पिछले पांच वर्षो में हुआ है वो अगर 1947 के बाद से होता तो ऐसी स्थिति न होती।
चुनाव आयोग ने लगाया प्रतिबंध
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बजरंगबली का नाम लेने पर चुनाव आयोग ने मुझपर प्रतिबंध लगा दिया गया। यह तब जब मैं देश के सबसे बड़े राज्य का मुख्यमंत्री हूं। इसके बाद मैंने अगले तीन दिन सिर्फ बजरंग बली के दर्शन किए। इसी दौरान मैं अयोध्या गया जहां एक परिवार मेरा इंतजार कर रहा था। मेरी आरती उतारी तो मैंने पूछा ऐसा क्यों कर रहे हो तो उन्होंने कहा यह जो मकान है ये आपका ही दिया हुआ है। उसने कहा, मैं राजमिस्त्री हूं, दूसरों के घर तो बनाता था, मगर अपना घर नहीं बना पाया। यह सब मोदी जी और आप के कारण संभव हुआ है। आपको चुनाव आयोग ने प्रतिबंधित किया है, जनता ने नहीं।
पटरी पर शिक्षा व्यवस्था
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश के अंदर 70 वर्ष में 70 मेडिकल कॉलेज बने थे। मगर तीन वर्ष में हमने 28 मेडिकल कॉलेज खोले हैं। यूपी में एक करोड़ 80 लाख बच्चों को हर सुविधा दी है। पहले तो शिकायत होती थी कि शिक्षक स्कूल नहीं आते। इसके बाद स्कूलों में शिक्षकों की फोटो लगवाई। जिससे उनकी उपस्थिति सुनिश्चित हो सके। अब तो 1 लाख 58 हजार विद्यालय प्रेरणा ऐप से जुड़े हैं।
भव्य राम मंदिर निर्माण की तैयारी
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्री राम के भव्य मंदिर के निर्माण की तैयारी की जा रही है। देश के अंदर वनवासी जातियों को शासन की सुविधाएं शुरू करने का काम प्रभु राम ने पहले ही किया था, वही मोदी जी कर रहे हैं। मोदी जी ने कहा था कि अब किसी भी योजना का लाभ, व्यक्ति या परिवार को नहीं पूरे समाज को लाभ देने है। एकल अभियान भी इस दिशा में मिलकर देश को आगे बढ़ाने का किया है। शासन की योजना बिना भेदभाव के हर किसी के लिए मौजूद है। इस अवसर पर डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम प्राविधिक विवि के कुलपति प्रो विनय पाठक ने कहा एकल अभियान के साथ मिलकर में देश में तकनीकी राष्ट्रवाद बढ़ाना होगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।