Ganga Yatra : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे प्रयागराज, कुछ देर में करेंगे सभा को संबोधित

प्रयागराज । मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गंगा यात्रा में शामिल होने के लिए प्रयागराज पहुंच गए हैं। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी हैं। मुख्‍यमंत्री का हेलीकॉप्‍टर पुलिस लाइन में उतरा है। कुछ ही देर में गंगा यात्रा के स्वागत में नैनी स्थित इंजीनियरिंग कालेज में आयोजित जनसभा को वह संबोधित करेंगे।

गंगा यात्रा मीरजापुर से चल चुकी है। कुछ ही देर में यात्रा जिले की सीमा मांडा के बसकड़ी पहुंचेगी, जहां भाजपा नेता यात्रा का स्वागत करेंगे। इसके बाद यात्रा इंजीनियरिंग कालेज के लिए रवाना होगी। यात्रा को लेकर जल शक्ति मत्री डॉ.महेंद्र सिंह आ रहे हैं।

पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

मीरजापुर से मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से प्रयागराज पुलिस लाइन शाम लगभग 4.30 बजे पहुंचे। पुलिस लाइन से कार से वह सर्किट पहुंचे। फिर यहां से सभास्थल के लिए रवाना होंगे। कहा जा रहा है कि विरोध प्रदर्शन की आशंका के चलते गोपनीय ढंग से बदलाव किया गया है। पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है।


गंगा यात्रा प्रयागराज सीमा में दोपहर बाद पहुंचेगी

प्रदेश सरकार की ओर से निकाली गई गंगा यात्रा बुधवार को दोपहर बाद लगभग साढ़े तीन बजे प्रयागराज जिले की सीमा पर मांडा के बसकड़ी गांव पहुंचेगी। यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह समेत कई मंत्री भी शामिल रहेंगे। बसकड़ी में ही केंद्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर यात्रा का स्वागत करेंगे। यात्रा को लेकर मंगलवार देर रात तक तैयारियां चलती रहीं। तैयारी में 10 सरकारी विभागों के साथ ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी लगे रहे।

यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में होगी जनसभा

गंगा यात्रा का मुख्य कार्यक्रम नैनी के औद्योगिक क्षेत्र स्थित यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज में होगा। कॉलेज में आयोजित जनसभा में गंगा किनारे के 111 गांवों के प्रधान, बीडीसी सदस्य, ग्राम पंचायत अधिकारी भी शामिल होंगे। यहां मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत अन्य मंत्रियों का संबोधन होगा। शाम को लगभग सात बजे यात्रा संगम पहुंचेगी, जहां त्रिवेणी की पूजा-आरती होगी। सीएम योगी सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन गुरुवार सुबह वसंत पंचमी के अवसर पर मुख्यमंत्री का अरैल की ओर संगम स्नान का भी कार्यक्रम है। यात्रा गुरुवार को कौशांबी के कड़ा धाम के लिए रवाना होगी।

यात्रा का यह है रूट

बलिया से रवाना हुई गंगा यात्रा जिले में मीरजापुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग से आएगी। विशेष रथ पर सवार होकर सीएम योगी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य मंत्रियों का बसकड़ी के बाद मांडा रोड, ऊंचडीह, मेजारोड चौराहा, भीरपुर, रामपुर, नैनी के पीडीए मोड़, मेवालाल बगिया तिराहा, शहर में बैरहना स्थित बांगड़ धर्मशाला चौराहा पहुंचेंगे। इन स्‍थानों पर पुष्पवर्षा कर गंगा यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यहां से परेड मैदान होते हुए यात्रा संगम जाएगी। फिर माघ मेला क्षेत्र में एनसीजेडसीसी के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। उसके बाद मुख्यमंत्री अलोपीबाग, सिविल लाइंस होते हुए सर्किट हाउस पहुंचेंगे।

खास बातें

58 किमी यात्रा आज चलेगी जिले में, शामिल रहेंगे प्रदेश के कई मंत्री

09 स्थानों पर जिले में किया जाएगा यात्रा का स्वागत, होगी पुष्पवर्षा

01 घंटे संगम तट पर होगी पूजा और आरती, सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे

111 गांवों में गंगा यात्रा के दौरान किए जाएंगे विविध आयोजन

यात्रा में शामिल होंगे दोनों उप मुख्यमंत्री समेत 10 मंत्री

 गंगा यात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा सहित 10 मंत्री शामिल होंगे। जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्त नंदी, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र सिंह मोती सिंह, प्रदेश के पर्यटन, धर्मार्थ कार्य, संस्कृति मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी, पशुधन, वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान, मत्स्य एवं दुग्ध विकास राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद भी यात्रा में शरीक होंगे। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा यात्रा को लेकर प्रयागराज से कौशांबी के लिए रवाना होंगे। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर मांडा से लेकर संगम तक यात्रा के साथ रहेंगे।

यात्रा में शामिल होंगे हजारों भाजपा कार्यकर्ता, स्‍वागत की तैयारी

गंगा यात्रा के स्वागत के लिए भाजपा ने भी तैयारी की है। यात्रा में भाजपा के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। यात्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ओर से जगह-जगह स्वागत होगा। कीडगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में महानगर अध्यक्ष गणेश प्रसाद केसरवानी ने कहा कि गंगा मात्र एक नदी नहीं हैं, वे हमारी अस्मिता और संस्कृति हैं। बताया कि गंगा यात्रा का भव्य स्वागत होगा। अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को इंजीनियरिंग कॉलेज नैनी पहुंचने को कहा। वहां से कार्यकर्ता यात्रा के साथ चलेंगे और कई स्थान पर यात्रा का भव्य स्वागत होगा, कार्यकर्ता पुष्पवर्षा भी करेंगे। प्रयागराज के सभी सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों द्वारा गंगा यात्रा के स्वागत की बात भी कही गई। सांसद डॉ.रीता बहुगुणा जोशी ने भी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया है। रामपुर स्थित वेद भवन में मंगलवार को हुई भाजपाइयों की बैठक में स्वागत को तैयारी की गई।

गंगा यात्रा का स्वागत करेंगे 20 कॉलेजों के विद्यार्थी

संगम से कौशांबी के लिए रवाना होने पर गुरुवार को गंगारथ यात्रा का स्वागत राह में पडऩे वाले 20 कॉलेजों के विद्यार्थी करेंगे। वे हाथ में तिरंगा झंडा और गंगा की निर्मलता संबंधी स्लोगन लिखे पोस्टर लिए रहेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक आरएन विश्वकर्मा ने जीटी रोड के समीप स्थित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। डीआइओएस ने पूरामुफ्ती पब्लिक स्कूल एंड इंटर कॉलेज, एसपी कांवेंट इंटर कॉलेज चक मुंडेरा व बमरौली, दरबारीलाल विजय कुमार शेरवानी इंटर कॉलेज, इलाहाबाद पब्लिक इंटर कॉलेज, महिला ग्राम इंटर कॉलेज, राजदेव पब्लिक इंटर कॉलेज, बालमित्र इंटर कॉलेज, ज्योति बालिका इंटर कॉलेज, शेरवानी इंटर कॉलेज, तारा रशीद गर्ल्‍स इंटर कॉलेज, फूलपत्ती देवी इंटर कॉलेज, चंद्रकली बालिका इंटर कॉलेज, नंद किशोर इंटर कॉलेज, मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, कर्नल कांवेंट इंटर कॉलेज, शांतिदेवी इंटर कॉलेज, इंद्रजीत साहू कमला देवी इंटर कॉलेज और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को सुबह आठ से 11 बजे तक खोलने के लिए कहा है। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए हैं।

सभास्थल का लिया जायजा

भाजपा नेताओं ने मंगलवार को यूनाइटेड इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित गंगा यात्रा के सभास्थल का जायजा लिया। यमुनापार जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारतीय, संतोष त्रिपाठी ने बनाए गए मंच को देखा और सामने कुर्सियों को व्यवस्थित कराने के निर्देश दिए। ओम प्रकाश मिश्र, पीयूष निषाद, प्रकाश शुक्ल, जगदीश यादव भी थे।

"स्पेशल रिपोर्ट" से अन्य खबरें

प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।

Read More

श्योपुर को कुपोषण के कलंक से करना है मुक्त : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को‍मिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

Read More

मप्र के सरकारी स्कूलों में होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में स्कूलों में 40 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में और सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 

Read More

मुख्यमंत्री शिवराज ने हेलिकाप्‍टर से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे

विदिशा। जिले में सोमवार रात को वर्षा थमने के बावजूद बेतवा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण बेतवा किनारे बसी बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया है। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में तीन से चार फीट पानी होने के कारण नाव से लोगों को निकालना पड़ रहा है। 

Read More

प्रदेश में भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर बनेंगे रोप-वे

भोपाल। यातायात को सुगम बनाने और औद्योगिक विकास के लिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर रोप-वे बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी और लोक निर्माण विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।

Read More

हम राष्‍ट्र पुननिर्माण के काम में जुटे हैं, पार्टी दरी बिछाने को कहेगी तो वो भी करूंगा : शिवराज

भोपाल। पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं। 

Read More

Murder of Two Saints: अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बुलंदशहर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने बुलंदशहर में डबल मर्डर (दो साधुओं की हत्या) के मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Read More

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात में बीटीपी के बदलते रुख से भाजपा को राहत

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात के राज्यसभा चुनाव में खींचतान के बीच भाजपा के लिए एक राहत की खबर यह है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) ने चुनाव में समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के विधायक महेश वसावा ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि 24 मार्च को कार्यकारणी की बैठक में समर्थन पर अंतिम फैसला होगा।

Read More

Rajya Sabha election: पवार, आठवले समेत 37 राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव का प्रक्रिया जारी है और इस बीच बुधवार को 37 लोगों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मालूम हो की राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 17 राज्यों में नामांकन भरे गए थे जिनमें से 37 का निर्विरोध चुनाव हो चुका है वहीं अब 26 मार्च को बची हुई 18 सीटों के लिए मतदान करावाया जाएगा। जिन सीटों के लिए मतदान होगा उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है।

Read More

CM योगी ने कहा-यूपी में जनविश्वास बहाल कर विकास व विश्वास के नए दौर में ले जाने में पाई सफलता

 Three years of Yogi Sarkar : उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की योगी सरकार ने 18 मार्च को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।

Read More