शिक्षकों से सालभर कराया सर्वे अब औंधे मुंह गिरा बोर्ड का रिजल्ट

भोपाल। शिक्षकों से सालभर गैर शैक्षणिक कार्य कराने का रिजल्ट शुक्रवार को सामने आ गया। हायर सेकंडरी के सभी संकाय का रिजल्ट औंधे मुंह गिर गया। हाईस्कूल का परिणाम 3.97 फीसदी कम रहा। फिर भी सरकार बाहवाही लूट रही है। मुख्यमंत्री आवास में आयोजित सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग और मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल के अफसरों ने सरकारी और प्राइवेट स्कूलों का तुलनात्मक परिणाम बताकर सीएम ने शाबासी ले ली। जबकि तुलना सरकारी स्कूलों के पिछले साल के परिणाम से करनी थी। जिसमें 3.27 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। यही कारण है कि मंडल के अफसरों ने सही से रिजल्ट भी जारी नहीं किया।

सरकार ने पिछले पांच साल में एक हजार नए हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल खोल दिए हैं। इनमें करीब 20 हजार शिक्षकों की जरूरत है, लेकिन 2011 के बाद से शिक्षकों की भर्ती ही नहीं हुई। इस अवधि में डेढ़ हजार से ज्यादा शिक्षक रिटायर हो गए, जो शेष हैं, उनसे सालभर समग्र आईडी की मेपिंग, सिंहस्थ के दौरान मंदिरों में जूते-चप्पलों की रखवाली, ग्रामोदय से भारत उदय अभियान, ब्लॉक लेबल ऑफिसर, महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान, राज्य ओपन बोर्ड के मूल्यांकन आदि कार्य कराए गए।

विशेषज्ञ रिजल्ट खराब होने के लिए इन कारणों की जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनके मुताबिक शिक्षकों ने बच्चों को ठीक से परीक्षा की तैयारी नहीं कराई। जिसके लिए सीधे तौर पर लोक शिक्षण संचालनालय के अफसर जिम्मेदार हैं। यदि ऐसे ही हालात थे, तो पहले से पता क्यों नहीं चला? जबकि अफसर हर माह जिलों में जाकर मॉनीटरिंग कर रहे थे। विशेषज्ञ कहते हैं कि शिक्षा के प्रति सरकार, शिक्षक, अभिभावक में कमिटमेंट की कमी है।

जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी

- मुख्यमंत्री से पूछा गया कि इस बार प्रतिशत तक घोषित नहीं किया जा रहा है। आखिर ऐसा क्यों। वे

जबाव दिए बगैर ही चले गए।

- स्कूल शिक्षा मंत्री शाह से पूछा गया कि इस बार रिजल्ट के तुलनात्मक आंकड़े क्यों नहीं दिए

जा रहे हैं। वे बोले मुझे मीटिंग में जाना है, और जवाब दिए बगैर चले गए।

- मंडल अध्यक्ष मोहंती से पूछा गया कि रिजल्ट छिपाने के क्या कारण हैं, वे भी बगैर बोले से मंच से उतरे और चले गए।

- मंडल सचिव अजय गंगवार से पूछा, तो उन्होंने भी बात करने से इंकार कर दिया।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More