पटना । नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने CAA, NRC और NPR के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है और कहा है कि अब तो जनता को मूर्ख बनाना छोड़ दीजिए। तेजस्वी ने कहा कि आदरणीय नीतीश कुमार जी को प्रपंच, दुष्प्रचार व नदारद कार्यों के झूठे प्रचार में महारत हासिल है। जनता को भ्रमित करने के लिए नित नए स्वांग रचते हैं, दोहरा चरित्र अपनाते हैं।
नीतीश ने सीएए पर दिखाया है गिरगिटी रंग
तेजस्वी ने कहा कि पहले तो नीतीश जी की पार्टी ने संविधान विरोधी, ग़रीब विरोधी CAA का संसद के दोनों सदनों में समर्थन कर दिया। पर ये अपने गिरगिटी अंदाज़ से कब हटने वाले थे सो अब जनता को भ्रमित करने के लिए कहने लगे हैं कि NRC को बिहार में लागू नहीं करेंगे। क्या नीतीश बाबू नहीं जानते कि जो उनके हाथ में था वहां तो उन्होंने CAA का समर्थन करके अपना असली संविधान विरोधी साम्प्रदायिक रंग दिखा ही दिया हैं।
धोखा क्यों दे रहे? बताएं कि NPR ही है NRC की पहली सीढ़ी
नेता प्रतिपक्ष ने तंज कसा 'क्या नीतीश बाबू नहीं जानते कि इस बार NPR ही NRC की पहली सीढ़ी बनकर आया है जिसकी बिहार में अधिसूचना यह ख़ुद जारी कर चुके है? क्या नीतीश कुमार यह भी नहीं जानते कि अमित शाह ने बार-बार कहा है कि NPR ही NRC का प्रथम चरण है और इससे उपलब्ध आंकड़ो के आधार पर ही NRC होगा।'
ऐसे सभी सवालों का नीतीश बाबू के पास जवाब तो है पर घाघ प्रवृत्ति के धनी नीतीश जी जनता को सच कहां बताने वाले हैं? नीतीश बाबू को जनता को अंधेरे में रखने की कला बख़ूबी आती है, यही करते हुए ही तो वे 15 साल से जनता को मूर्ख बनाते आए हैं। वे पल्टासन योग के खोजकर्ता हैं, सो अपने निजी लाभ के लिए पल्टासन की कला का हर समय लाभ लेते रहते हैं।
नीतीश फिर दिखा रहे दोहरा चरित्र
तेजस्वी ने कहा कि यह उनका दोहरा चरित्र ही है कि जनता को भ्रम में रखने के लिए उन्होंने अपने प्रिय नेताओं व भाड़े के विश्वासी सिपहसालारों को CAA, NRC और NPR पर अलग-अलग विरोधी सुर में बयानबाज़ी करने का आदेश दिया है। नीतीश कुमार अगर CAA के पक्ष में हैं, लेकिन NRC के विरोध में हैं जो कि सिर्फ़ एक ढोंग है तो फिर क्यों नहीं वे जदयू के स्टैंड के विरोध में बयानबाज़ी करने के लिए अपने गिने चुने नेताओं पर कार्रवाई करते हैं?
नीतीश जी, देश के निवासी दुख-दर्द खुशी महसूस करने वाले आप ही के जैसे असली प्राणी हैं, कोई कागज़ के पुतले नहीं जिन्हें कोई दर्द नहीं होता। इन्हें आप अपनी घृणित साम्प्रदायिक व ग़रीब विरोधी राजनीति के निम्नस्तरीय संवेदनहीन प्रयोगों का गिनी पिग मत बनाइये।
उन्होंने कहा कि CAA का समर्थन करके आपने संविधान का अपमान तो किया ही लेकिन NRC व NPR पर झूठ बोलकर आप करोड़ों इंसानों और उनके बच्चों के भविष्य की हत्या व उनके भारतीय कहलाने के अधिकार की हत्या के भागी मत बनिए!
छोटे-छोटे बच्चों के साथ सत्ता के मद में चूर तानाशाह संघी कल क्या हश्र करेंगे यह कोई नहीं जानता? कल होने वाले जनसंहार, जनप्रहार के क्रूर दोषियों की सूची में सबसे ऊपर आपका ही नाम होगा क्योंकि आप बातें कुछ और करते हैं और काम बिल्कुल विपरीत।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।