Delhi Assembly Elections: दिल्ली में केजरीवाल के लिए हरियाणा की टीम हुई सक्रिय

चंडीगढ़ । Delhi Assembly Elections: दिल्ली में आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा की टीम केजरीवाल सक्रिय हो गई है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने दिल्ली चुनाव की रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को रोहतक में बैठक बुलाई है। इस बैठक में दिल्ली चुनाव में काम करने वाली टीमें फाइनल होंगी तथा उन्हें दिल्ली की अलग-अलग विधानसभा सीटें सौंपी जाएंगी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से चर्चा करने के बाद नवीन जयहिंद ने हरियाणा के पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है। आउटर दिल्ली की करीब एक दर्जन सीटें ऐसी हैैं, जो हरियाणा की सीमा से सटी हैं। दिल्ली में दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी भी यदि ताल ठोंकती है तो जजपा और आप कार्यकर्ता एक दूसरे के सामने डटे नजर आएंगे।

आप और जजपा के बीच हरियाणा के लोकसभा चुनाव में गठबंधन था। अब जजपा राज्य की भाजपा सरकार में साझीदार है और दिल्ली में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लडऩे का इरादा रखती है। शनिवार को रोहतक में होने वाली आम आदमी पार्टी की बैठक में दिल्ली में भाजपा व जजपा को घेरने की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी।

आप की हरियाणा इकाई के अध्यक्ष पंडित नवीन जयहिंद ने बताया कि राज्यसभा सदस्य डा. सुशील गुप्ता और प्रदेश प्रभारी गोपाल राय से भी सभी बिंदुओं पर चर्चा चल रही है। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में हरियाणा के पार्टी कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। शनिवार की मीटिंग में विधानसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली टीम का भी गठन होगा। यह टीम अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिल्ली की केजरीवाल सरकार के कामों का प्रचार-प्रसार करेगी।

नवीन जयहिंद के अनुसार हरियाणा के कार्यकर्ता केजरीवाल सरकार द्वारा किए गए कामों को सूचीबद्ध कर रहे हैैं। दिल्ली में मुफ्त बिजली-पानी, मुफ्त इलाज व दवाइयां, मुफ्त सीटी स्कैन व एमआरआइ, मोहल्ला क्लीनिक, निजी अस्पतालों में गरीबों के मुफ्त इलाज, महिलाओं को डीटीसी की बसों में मुफ्त सफर, शहीद के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक सहायता, किसानों को 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा और बेहतरीन सरकारी स्कूलों के मुद्दों पर आप कार्यकर्ता लोगों से वोट मांगेंगे।

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More