नई दिल्ली । केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति की उम्र 60 रखने या इसके लिए 33 वर्षो की सेवा पूरी करने जैसा कोई प्रस्ताव नहीं है। राज्यसभा में गुरुवार को एक लिखित उत्तर में कार्मिक राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल से कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। सरकार से पूछा गया था कि क्या वह सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की उम्र या तो 60 साल या 33 वर्षो की सेवा पूरी करने के बाद, दोनों में से जो भी पहले हो उसे निर्धारित करने पर विचार कर रही है।
220 से ज्यादा भ्रष्ट अधिकारी समय पूर्व सेवानिवृत्त
एक अन्य सवाल के लिखित जवाब में उन्होंने कहा कि जुलाई 2014 से अक्टूबर 2019 तक समूह ए के 96 और समूह बी के 126 भ्रष्ट अधिकारियों (कुल 222) के खिलाफ मौलिक नियम या एफआर(जे) के प्रावधानों का प्रयोग किया गया और उन्हें समय से पहले सेवानिवृत्त कर दिया गया।
लोक सेवा परीक्षा 2018 में हिंदी के साथ 485 प्रत्याशी हुए सफल
जितेंद्र सिंह ने बताया कि 2018 की संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में करीब 485 ऐसे प्रत्याशी सफल हुए जिन्होंने मातृ भाषा के रूप में हिंदी का चयन किया था। 2018 की जांच के आधार पर कुल 812 प्रत्याशी चुने गए थे। अन्य प्रत्याशियों ने दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं का चयन किया था।
गोद लिए गए 2,279 बच्चों में से 1,342 लड़कियां
महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में बताया कि 2019-20 के दौरान करीब 2,279 बच्चे गोद लिए गए। इनमें से 1,342 लड़कियां हैं। 2,004 बच्चे देश में गोद लिए गए और 275 को दूसरे देश के व्यक्तियों ने गोद लिए।
पांच अगस्त के बाद जम्मू-कश्मीर में 4000 पासपोर्ट सौंपे गए
संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राज्यसभा को बताया कि पांच अगस्त के बाद जम्मू एवं कश्मीर में लगभग 4000 पासपोर्ट बांटे गए। उन्होंने कहा कि राज्य में डाक सेवा निलंबित नहीं है।
छात्रावास का खर्च बढ़ने के कारण जेएनयू में शुल्क बढ़ा
एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में बताया कि छात्रावासों के खर्च में हुई वृद्धि को पूरा करने के लिए जेएनयू में शुल्क बढ़ाया गया। करीब 40 साल बाद विवि ने छात्रावासों का किराया बढ़ाया है।
11 ट्रांसपोर्ट कंपनियां स्वीकार कर रही हैं नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड
देश की ग्यारह ट्रांसपोर्ट एजेंसियां नेशनल कामन मोबिलिटी कार्ड स्वीकार कर रही हैं। लोकसभा में केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने एक सवाल के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। इस कार्ड से देश भर में कहीं भी सरकारी परिवहन में भुगतान किया जा सकता है। हवाई किराए में बेतहाशा वृद्धि से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यह न तो स्थापित है न ही सरकार द्वारा इसका नियमन किया जाता है।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।