पेरिस । यह खबर देश दुनिया के लिए राहत भरी हो सकती है। एक रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि दुनियाभर में आतंकवादियों का जाल तेजी से फैल रहा है, लेकिन आतंकवादी हत्या में गत वर्षों की तुलना में भारी कमी देखी गई है। यानी दुनियाभर में चरमपंथी हिंसा या आतंकवाद से प्रभावित देशों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन आतंकवाद से जुड़ी हत्याओं में कमी देखी गई है।
इसका श्रेय निश्चित रूप से दुनियाभर के आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य बलों द्वारा चलाए गए अभियान काे जाता है। खासकर अमेरिका ने जिस तरह से आइएस के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। इसी तरह से भारत समेत कई देशों ने भी अपने यहां आतंकवादियों का खात्मे का प्रण ले रखा है। कई देशों ने अपने मुल्क में आइएस संगठन को समूल नष्ट करने का ऐलान किया है। इस तरह से यह साफ है कि खूंखार आतंकवादी संगठन अपना नेटवर्क फैलाने में तो कामयाब रहे, लेकिन उनका जमीनी असर कम दिखा यानी वह विस्तार के मुताबिक, हत्याएं करने में कामयाब नहीं हो सके।
15.2 फीसद तक गिरावट दर्ज की गई
जी हां, 2019 के ग्लोबल टेररिज्म इंडेक्स में यह बात सामने आई है कि दुनियाभर में गत वर्ष की तुलना में आतंकवादी हत्या में भारी गिरावट देखी गई है। यह गिरावट 15.2 फसीद तक है। यह तस्वीर तब सामने आई है, जबकि मध्य एशिया में हजारों की तादाद में जिहादी सक्रिय हैं। मध्य एशिया में इस्लामिक स्टेट के हजारों कार्यकर्ता मध्य एशिया के देशों में चरमपंथी गतिविधियों में लिप्त है।
वर्ष 2014 में आतंकवाद से जुड़ी सर्वाधिक हत्याएं हुईं
रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2014 में आतंकवाद से जुड़ी सर्वाधिक हत्याएं हुईं थी। इस वर्ष आतंकवाद से जुड़ी 33,555 लोगों की हत्याएं हुई थी। वर्ष 2018 में सबसे कम हत्याओं का रिकाॅर्ड दर्ज हुआ। आतंकवाद से जुड़ी कुल 15,952 हत्याएं इस वर्ष दर्ज की गई। इराक में चौंकाने वाले आंकड़े आए हैं। इराक में आतंकी हत्याओं में भारी गिरावट दर्ज किया गया। इस वर्ष इराक ने यह दावा किया था उसके देश में सक्रिय आइएस चरमपंथियों को खात्मा कर दिया गया है। उधर, सोमालिया में भी जहां अमेरिकी सेना 2017 के बाद से शबाब चरमपंथियों के खिलाफ हवाई हमले की कार्रवाई कर रही है।
यूरोप में जहां 2018 में कोई बड़ा आतंकी हमला नहीं
अफगानिस्तान में तालिबान आइएस का सर्वाधिक प्रभाव रहा। अफगान में तालिबान ने कुल 1,443 हमले किए। इन हमलों में 7,379 लोगों की मौत हुई। इसमें आम नागरिक और सुरक्षा बल के जवान शामिल हैं। इराक में 1,131 हमले हुए, इन हमलों में 1,054 लोगों की मौत हुई। नाइजीरिया में 562 हमले हुए, जिसमें 56 लोग मारे गए। सीरिया 662 हमले हुए। यूरोप में जहां 2018 में कोई बड़ा आतंकी हमला दर्ज नहीं किया गया।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।