राजस्थान में कांग्रेस व भाजपा के कई नेताओं के अरमानों पर फिरा पानी

जयपुर । राजस्थान में जयपुर सहित तीन बड़े शहरों में दो-दो नगर निगम के महापौर की लॉटरी एक ही श्रेणी की निकलने से कई नेताओं के अरमानों पर पानी फिर गया है। पिछले दिनों ही जयपुर, जोधपुर और कोटा में दो-दो नगर निगम बनाए गए थे। जयपुर के दोनों नगर निगम में महापौर का पद लॉटरी में ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हो गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह नगर जोधपुर के दोनों नगर निगम में महापौर का पद लॉटरी में सामान्य के लिए महिला के नाम निकला है।

वहीं, अजमेर में एससी महिला, कोटा में दो में से एक महापौर की सीट एससी महिला और दूसरी सामान्य के लिए खुली। लॉटरी के बाद स्थानीय निकाय चुनाव का गणित बदलने से सबसे बड़ा झटका उन नेताओं को लगा है, जिन्होंने काफी पैसा खर्च करके होर्डिंग्स, बैनर लगवाए थे। भीड़ एकत्रित कर आला नेताओं के समक्ष महापौर व सभापति पद की दावेदार जता रहे थे।

जयपुर, जोधपुर व कोटा में कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता बनना चाहते थे महापौर

जयपुर के दो नगर निगम ग्रेटर व हेरिटेज में महापौर का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। लोकसभा चुनाव के बाद से ही कांग्रेस व भाजपा के कई बड़े नेता महापौर बनकर अपना राजनीतिक पुनर्वास करना चाहते थे, लेकिन लॉटरी में उनके अरमानों पर पानी फिर गया। कांग्रेस में वर्तमान महापौर विष्णु लाटा, पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के खास राजीव अरोड़ा, प्रदेश कांग्रेस की उपाध्यक्ष अर्चना शर्मा, सुनील शर्मा सहित दो दर्जन नेता महापौर पद पर नजर गड़ाए हुए थे। लेकिन अब उनके सारे प्रयास बेकार हो गए।

उधर, भाजपा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व विधायक सुरेंद्र पारीक, मोहन लाल गुप्ता, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा, पूर्व महापौर निर्मल नाहटा, संजय जैन, मनोज भारद्वाज सहित कई नेता महापौर बनना चाहते थे। लेकिन दोनों पर निगमों में महापौर के पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित होने के बाद इन्हें झटका लगा है।

उधर, स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के गृह नगर कोटा के दोनों निगम में महापौर पद के लिए यूआईटी के पूर्व चेयरमैन विनय त्यागी, पूर्व विधायक पूनम गोयल, शिवकांत गौतम, राखी नंदवाना दावेदार थे। लेकिन अब यहां एक सीट तो एससी के लिए आरक्षित हो गई और दूसरी सामान्य के लिए खुली है, जिस पर दावेदारों की लंबी सूची है। जोधपुर में दोनों निगमों के महापौर के पद की लॉटरी सामान्य महिला के नाम खुली है। इससे कांग्रेस और भाजपा के दावेदारों में मायूसी छा गई। सीएम के खास राजेंद्र गहलोत, राजेंद्र बोराणा, सुनील परिहार और भाजपा में पूर्व यूआईटी चेयरमैन महेंद्र सिंह राठौड़, जगतनारायण जोशी, घनश्याम ओझा, देवेंद्र कुमार सालेचा महापौर बनना चाहते थे। लेकिन अब इनके स्थान पर महिला महापौर की कुर्सी पर बैठेगी। 

"स्पेशल रिपोर्ट" से अन्य खबरें

प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।

Read More

श्योपुर को कुपोषण के कलंक से करना है मुक्त : मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को‍मिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।

Read More

मप्र के सरकारी स्कूलों में होगी अतिथि शिक्षकों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में स्कूलों में 40 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में और सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। 

Read More

मुख्यमंत्री शिवराज ने हेलिकाप्‍टर से किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वे

विदिशा। जिले में सोमवार रात को वर्षा थमने के बावजूद बेतवा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण बेतवा किनारे बसी बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया है। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में तीन से चार फीट पानी होने के कारण नाव से लोगों को निकालना पड़ रहा है। 

Read More

प्रदेश में भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर बनेंगे रोप-वे

भोपाल। यातायात को सुगम बनाने और औद्योगिक विकास के लिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर रोप-वे बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी और लोक निर्माण विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।

Read More

हम राष्‍ट्र पुननिर्माण के काम में जुटे हैं, पार्टी दरी बिछाने को कहेगी तो वो भी करूंगा : शिवराज

भोपाल। पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं। 

Read More

Murder of Two Saints: अखिलेश यादव व प्रियंका गांधी का योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बुलंदशहर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने बुलंदशहर में डबल मर्डर (दो साधुओं की हत्या) के मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।

Read More

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात में बीटीपी के बदलते रुख से भाजपा को राहत

Rajya Sabha Election 2020: गुजरात के राज्यसभा चुनाव में खींचतान के बीच भाजपा के लिए एक राहत की खबर यह है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) ने चुनाव में समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के विधायक महेश वसावा ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि 24 मार्च को कार्यकारणी की बैठक में समर्थन पर अंतिम फैसला होगा।

Read More

Rajya Sabha election: पवार, आठवले समेत 37 राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित

राज्यसभा चुनाव का प्रक्रिया जारी है और इस बीच बुधवार को 37 लोगों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मालूम हो की राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 17 राज्यों में नामांकन भरे गए थे जिनमें से 37 का निर्विरोध चुनाव हो चुका है वहीं अब 26 मार्च को बची हुई 18 सीटों के लिए मतदान करावाया जाएगा। जिन सीटों के लिए मतदान होगा उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है।

Read More

CM योगी ने कहा-यूपी में जनविश्वास बहाल कर विकास व विश्वास के नए दौर में ले जाने में पाई सफलता

 Three years of Yogi Sarkar : उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की योगी सरकार ने 18 मार्च को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।

Read More