दस मीटर के दायरे में आने वाला अतिक्रमण होगा साफ

5 करोड़ 62 लाख की लागत से हो रहा कैंट सड़क का निर्माण
गुना (एमपी मिरर)। कैंट सड़क निर्माण में पंख लगने के बाद इसके दायरे में आने वाले अतिक्रमण को पहले चिंहित किया गया था। लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने के बाद अतिक्रमण को फिलहाल नहीं हटाया गया है। निर्माण में नया पेंच यह है कि अब इसके दस मीटर के दायरे में आने वाले अतिक्रमण को साफ किया जाएगा। सड़क  के दोनों ओर दस मीटर के दायरे में एक-एक मीटर के क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाएगा। निर्माण कार्य को शुरू हुए करीब एक हफ्ते का समय हो  गया है। लेकिन इसके बाद भी अतिक्रमण हटाने के लिए कोई भी पुख्ता योजना तैयार नहीं की गई है। पहले यह तय किया गया था कि निर्माण में अवरोधक बनने वाले अतिक्रमण को सड़क निर्माण के साथ-साथ हटाया जाएगा। पहले चरण का काम शुरू होने के बाद भी चिंहित किए गए निर्माण कार्य को अब तक नहीं हटाया जा सका है। इस मामले में पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब सिर्फ दस मीटर के दायरे में आने वाले कब्जे को हटाया जाएगा। सड़क के दोनों हिस्सों में एक-एक मीटर में ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। जिससे बारिश के पानी की निकासी होने के साथ ही सीवर के पानी का निकास किया जाएगा।

इन क्षेत्रों से हटेगा अतिक्रमण
सड़क निर्माण के दौरान जिन क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया जाना है। उनमें ढ़ोगापुरा से कैंट चौराहा तक के दायरे में कई अतिक्रमण आ रहे हैं। इसके अलावा आयकर विभाग के पास भी कब्जे हटाए जाएंगे। जबकि लूसन बगीचा सहित हनुमान चौराहे तक की जद में आने वाले कब्जों को हटाने की दलील अधिकारी दे रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही तयशुदा इलाकों से अतिक्रमण हटेगें।

समिति ने सुझाए सुझाव
सड़क निर्माण को  लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रही समिति के सदस्यों ने रविवार को हो रहे सड़क का निरीक्षण कर इसकी गुणवत्ता को परखा। परखने के बाद समिति को निर्माण कार्य संतोषजनक मिला। इस मामले में समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि सड़क निर्माण इंजीनियर की गैरमौजूदगी में हो रहा है। जबकि निर्माण कार्य की मानीटरिंग के लिए एक इंजीनियर की मौजूदगी यहां होना आवश्यक हैै। इसके अलावा भी सड़क में सुधार के लिए समिति ने सुझाव सुझाए हैं। इस सिलसिले में समिति के सदस्य जनसुनवाई में कलेक्टर से मुलाकात कर सड़क के विशेष में अपनी राय और सुझाव रखेगें।

6 महीने की समय सीमा में होगा निर्माण
जिस निर्माण ऐजेंसी को इसका टेंडर जारी किया गया है। उसे निर्माण के लिए 6 माह की समयसीमा दी गई है। इसके अलावा सड़क के टिकने की टाइम लिमिट 5 साल की रहेगी। इसके पहले सड़क उखड़ती या वह डेमैज होती है, उस स्थिति में निर्माण ऐजेंसी के फिर से सड़क निर्माण करनी होगी। इसके अलावा सड़क के डेमैज होने की सूरत में उसकी रिपेयरिंग करने की जवाबदारी भी निर्माण ऐजेंसी की होगी।
 

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More