काफी अफवाहों और चर्चाओं के बाद आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए अभिनेत्री फातिमा सना शेख का नाम फाइनल हो गया है। वहीं इसी बीच खबरें ये भी आ रही हैं कि आमिर की पत्नी इस बात से बिल्कुल खुश नहीं हैं। आखिर क्या वजह है कि आमिर और सना को एक फिल्म में देख चुकीं किरण अब दोनों को एक साथ फिल्म करते हुए नहीं देखना चाहतीं।
कहा तो ये भी जा रहा है कि फातिमा सना शेख को लेकर आमिर और किरण में झगड़े भी हो रहे हैं। बॉलीवुड में आजकल फिल्म दंगल में आमिर की बेटी बनी फातिमा सना पर वो आजकल कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। सना अब उनके साथ फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान' में भी नजर आएंगी।
वहीं दिलचस्प बात ये भी है कि 'दंगल 'में आमिर और सना के बीच बाप-बेटी का रिश्ता दिखाया गया था लेकिन ठग ऑफ हिन्दुस्तान में दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। हाल ही में फातिमा ने इसे लेकर जवाब भी दिया है और कहा है कि मुझे इससे कोई परेशानी नहीं है। आगे जानिए आखिर क्यों नाराज हैं आमिर की पत्नी..क्यो हो रहे हैं आमिर से रोज झगड़े-
हाल ही में फाइनल हुई एक्ट्रेस आमिर की आने वाली फिल्म ठग्स ऑफ हिंदुस्तान के लिए हाल ही में फातिमा सना शेख को फाइनल किया गया है।
चल रही थीं कई अफवाहें
इससे पहले फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर कई तरह की अफवाहें चल रही थीं। पहले फातिमा को फिल्म में लेने फिर उन्हें रिजेक्ट करने से लेकर नई हीरोइन पर भी बात चली थी।
आमिर की सिफारिश से मिली फिल्म
बताया जा रहा है कि फातिमा को रिजेक्ट कर दिया गया था लेकिन बाद में आमिर ने उनके लिए सिफारिश की। आमिर की सिफारिश पर ही फातिमा को फिल्म में लिया गया।
फातिमा ने दी सफाई वहीं जब ये खबर उड़ी कि आमिर की सिफारिश से फातिमा को फिल्म मिली तो फातिमा ने सबके सामने सफाई दी कि मैंने इस फिल्म के लिए कई ऑडिशन दिए हैं, मेहनत की है तब जाकर ये फिल्म मिली है।
मुझे कोई परेशानी नहीं वहीं इसी बीच खबरें ये भी चलीं कि एक फिल्म में आमिर की बेटी बन चुकीं फातिमा उनके साथ रोमांस करती हुई दर्शकों को पसंद नहीं आएंगी। इस पर फातिमा ने कहा कि मैं एक एक्ट्रेस हूं और जिस तरह के किरदार मुझे मिलेंगे, मैं पूरी लगन के साथ निभाऊंगी।
फातिमा और आमिर का अफेयर वहीं काफी समय से आमिर खान और सना के बारे में कई तरह की खबरें चल रही हैं। बताया ये भी जा रहा है कि दोनों काफी करीब आ चुके हैं और दोनों का रिश्ता दोस्ती से काफी ऊपर है, यानी एक तरह से दोनों के अफेयर के चर्चे भी हो रहे हैं।
किरन राव को हो रही परेशानी दोनों की इस करीबी से आमिर खान की पत्नी किरन राव को काफी परेशानी है। खबरें हैं कि किरन ने आमिर को सना के साथ फिल्म करने से मना किया था। किरन को दोनों की नजदीकियां पसंद नहीं आ रही हैं। जिसके चलते दोनों का कई बार झगड़ा भी हो चुका है।
कैटरीना की एंट्री दूसरी तरफ आमिर की फिल्म के लिए एक और एक्ट्रेस को भी फाइनल कर लिया गया है। इस फिल्म में फातिमा के अलावा अभिनेत्री कैटरीना कैफ भी नजर आएंगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।