लखनऊ । राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आज शिक्षक दिवस पर माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो शिक्षकों को सरस्वती सम्मान सहित 31 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के साथ कार्यवाहक मुख्य सचिव आरके तिवारी भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के प्रयास और उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि किताबों की सैद्धांतिक शिक्षा के साथ ही बच्चों को जीवन का व्यावहारिक ज्ञान देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हर चीज को वोटों के राजनीति की नजर से न देखें। अभी देशहित में कई महत्वपूर्ण फैसले हुए। क्या शिक्षकों का दायित्व नहीं था कि बच्चों के साथ अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर से हटाए जाने के फैसले पर बात करते। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदम ट्रिपल तलाक पर बात होनी थी। उनके सामने सभी पक्ष रखते। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को अभिनंदन पत्र भेजते।
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाज और राजनीतिक क्षेत्र के विषयों का भी ज्ञान बच्चों को देना चाहिए। इसी तरह स्वच्छ भारत अभियान के प्रेरक भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों, लेकिन यह हर भारतवासी का अभियान है। इसके प्रति भी शिक्षकों की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को बच्चों से सतत संवाद बनाये रखने के लिए भी कहा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार के कार्यभार संभालने के बाद से ही हमने गुणवत्ता परक शिक्षा व्यव्स्था लागू करने का फैसला किया। हम इसमें सफल भी रहे। शिक्षा विभाग में तेजी से बदलाव आया है। हमारी सरकार शिक्षा के हर स्तर पर अच्छा कार्य करने वालों को सम्मानित कर रही है। हमको शिक्षा के क्षेत्र में हर एक स्तर पर कुछ नया देखने को मिला।
उन्होने कहा कि हमारे कार्यकाल में उच्च शिक्षा में पाठ्यक्रम के साथ ही सत्र भी नियमित सत्र हुआ है। इसके साथ ही हमको माध्यमिक शिक्षा में नकल रोकने में सफलता मिली है। एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को बेसिक शिक्षा में लाया गया है। यूपी में आज हर छात्र-छात्रा को परीक्षा पास करने के योग्य बनाया जा रहा है। सरकार हर स्तर पर उनकी बौद्धिक बढ़ाने के साथ उसके विकास के अभियान में लगी है। उच्च, माध्यमिक और बेसिक शिक्षा विभाग ने जो प्रयास किया आज उसके नतीजे मिल रहे हैं।
शिक्षा के लिए जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया है। माध्यमिक शिक्षा में बड़ी चुनौती थी कि किस तरह नकलविहीन परीक्षा हो सके। आज दो वर्षो में हमने यह करके भी दिखाया है। नकलविहीन परीक्षा के साथ शिक्षा की गुणवत्ता के तरह भी विभाग का ध्यान गया। यह सकारात्मक काम है। जीवन को हर एक घटना हमें सिखाती है। हम इसको इस लिए संभव कर पाए क्योकि सबका साथ था।
प्रदेश में निजी विशवविद्यालय में भी एक नीति हो नही तो पिक एंड चूज का काम होता था। आज हमने नीति बनाई है। आज के समय में शिक्षक समय नही दे पा रहा है। शिक्षक बच्चों को सही दीक्षा और दिशा नही दिखा पा रहे। यह शिक्षक की जिम्मेदारी है कि देश के घटनाओं की जानकारी बच्चों को दें। कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के कदम को स्कूलों में डिबेट के माध्यम से बताया जाना चाहिए। शिक्षकों को बताना चाहिए कि अनुच्छेद 370 का विरोध श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने क्यों किया था। इस पर तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर जगह से अभिनंदन पत्र भेजा जाना चाहिए।
शिक्षकों को स्कूल को अच्छा बनाने का संकल्प लेने की सलाह
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि आज अच्छा कार्य करने वाले शिक्षकों की सराहना का अवसर है। अपने शिक्षिका, शिक्षा मंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के कार्यकाल के अनुभव उन्होंने सुनाए। बेहतर कार्य करने वाले कुछ शिक्षकों के उदाहरण दिए। उन्होंने कहा कि यह सच है कि जब जब भाजपा की सरकारें आती हैं, तब तब परिवर्तन होते हैं। शिक्षकों को सलाह दी कि बच्चों को टूर पर ले जाएं। उनके अनुभव निबंध के रूप में लिखवाएं। मध्यान्ह भोजन पर नजर रखें, बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता करें। राज्यपाल ने अपने अपने स्कूल को अच्छा बनाने का संकल्प लेने की सलाह भी शिक्षकों को दी।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।