मुस्लिम देशों की दुत्कार के बाद कश्मीर का दुखड़ा रोने अपने पुराने यार चीन के पास गया पाकिस्तान

जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म किए जाने के बाद पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और अपनी खीझ मिटाने के लिए उसने भारत के साथ राजनयिक संबंधों को कम करने के साथ ही कारोबार पर पाबंदी लगाई है। पाकिस्तान ने कश्मीर मसले पर दखल देने के लिए मुस्लिम देशों से गुहार लगाई थी लेकिन कोई भी देश उसकी मदद के लिए सामने नहीं आया है। कश्मीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन हासिल होता न देख पाकिस्तान अपने 'सदाबहार मित्र' चीन के पास गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी शुक्रवार को बीजिंग पहुंचे। समझा जाता है कि पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर चीन के समक्ष मिन्नतें करेगा और बीजिंग को भारत के खिलाफ उकसाएगा।

शाह के बीजिंग पहुंचने पर चीनी दूतावास के अधिकारी लिजियान झाओ ने ट्वीट किया। झाओ ने अपने ट्वीट में कहा, 'पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी बीजिंग पहुंचे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान शाह विदेश मंत्री यांग यी सहित अन्य नेताओं से मिलेंगे। उनका यह दौरा बहुत कम समय में निर्धारित किया गया है। यही वजह है कि हमें आयरन ब्रदर्स कहा जाता है।' समझा जाता है कि शाह अपनी इस यात्रा के दौरान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के भारत के फैसले पर चर्चा करेंगे।

बता दें कि गत पांच जुलाई को भारत ने ऐतिहासिक फैसला करते हुए जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया और जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्रशासित प्रदेश घोषित किया। भारत के इस कदम से पाकिस्तान तिलमिला गया है। उसने भारत के इस कदम पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। भारत के इस कदम के बाद वह कश्मीर मसले को जोर-शोर से उठाने की कोशिश कर रहा है। उसने मुस्लिम देशों सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से कश्मीर मुद्दे पर हस्तक्षेप करने की मांग की लेकिन कोई भी देश उसके साथ खड़ा नहीं हुआ है। कश्मीर मसले पर खुद को अलग-थलग पड़ते हुए देख उसे अपने 'सदाबहार मित्र' चीन की याद आई है और वह उसके सामने अपना दुखड़ा रोने गया है। 

कश्मीर पर चीन का है पुराना रुख
बता दें कि जम्मू-कश्मीर पर भारत सरकार के फैसले पर चीन ने अपने पुराने रुख को दोहराया है। हालांकि उसने लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश घोषित किए जाने पर आपत्ति की है। अब पाकिस्तान को चीन से उम्मीद है कि वह इस मामले में कुछ कर सकता है लेकिन चीन शायद ही उसकी बातों में आए। यह बात सही है कि चीन हमेशा से पाकिस्तान का पक्ष लेता और उसकी कारगुजारियों पर पर्दा डालता आया है। आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर के मामले में इसे समझा सकता है। मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित कराने के भारत के पहलों पर वह हमेशा टांग अड़ाता रहा लेकिन आतंकवाद के मसले पर जब उसके रुख पर गंभीर सवाल उठने लगे तो उसने अपना रुख बदल लिया। 

मुस्लिम देशों का नहीं मिला साथ
पाकिस्तान ने कहा है कि वह कश्मीर मसले को एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र लेकर जाएगा और देशों के प्रमुखों के साथ वह इस मुद्दे को उठाएगा। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि भारत के इस कदम के बाद मुस्लिम देशों सऊदी अरब, संयुक्त अरब  अमीरात और मलेशिया का उसे समर्थन मिलेगा लेकिन इन देशों ने उसके समर्थन में अब तक कोई बयान जारी नहीं किया। सबसे बड़ा झटका उसे सऊदी अरब से लगा है। यूएई ने तो साफ कह दिया है कि कश्मीर भारत का आंतरिक मसला है। मलेशिया भी उसके साथ नहीं आया है। जाहिर है कि कश्मीर मसले पर मुस्लिम देश भी पाकिस्तान का साथ नहीं दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बिरादरी में वह एक बार फिर से अलग-थलग पड़ गया है। 

अमेरिका ने सिर्फ दिया दिलासा
पाकिस्तान को उम्मीद थी कि अफगानिस्तान में उसकी भूमिका को देखते हुए अमेरिका उसके हक में आवाज उठाएगा लेकिन वाशिंगटन से भी उसे निराशा मिली है। अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के भारत के फैसले पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने अपने पहले बयान में कहा कि वह स्थिति पर करीबी नजर रख रहा है। इससे ज्यादा उसने कुछ नहीं कहा। इसके बाद में अमेरिका ने कहा कि कश्मीर द्विपक्षीय मसला है और इसे भारत और पाकिस्तान को सुलझाना चाहिए। पाकिस्तान यह समझ रहा था कि अफगानिस्तान शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और वहां से अमेरिकी फौजों को निकलने में वह वाशिंगटन की मदद कर रहा है। ऐसे में अमेरिका भारत पर दबाव बनाएगा लेकिन अमेरिका ने उलटे उससे आतंकवादियों पर कार्रवाई करने के लिए कहा है।  

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More