आमिर खान की दंगल ने देशभर में 700 करोड़ की कमाई करके एक रिकॉर्ड कायम किया था। पड़ोसी देश चीन में इसे आज रिलीज कर दिया गया है। यहां एक्टर की काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। अब फिल्म ने चीन में 9000 स्क्रीन पर रिलीज करके एक नया इतिहास रच दिया है। किसी दूसरे देश में इतनी बड़ी स्क्रीनपर रिलीज हुई यह पहली भारतीय फिल्म बन गई है। चीन में 40,000 स्क्रीन हैं। यहां दंगल शुआई – चिआओ बाबा के नाम से रिलीज हुई है जिसका मतलब होता है रेस्लिंग के तैयार हो जाओ पापा। पिछले महीने फिल्म के निर्देशक नीतेश तिवारी और एक्टर आमिर खान फिल्म के प्रमोशन के लिए चीन पहुंचे थे।
चीन में फिल्म 5 मई को रिलीज हुई है। इसकी आधिकारिक तौर पर पड़ोसी देश में पहली स्क्रीनिंग बीजिंग अंतर राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान हुई थी। जहां फिल्म को अद्भुत रिस्पॉन्स मिला था। वहीं आमिर को एयरपोर्ट पर देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे। एक्टर ने भी उन्हें निराश ना करते हुए सेल्फी खिंचवाई औप ऑटोग्राफ दिए। यहां तक कि उन्होंने सभी को दंगल लिखी हुई सफेट टोपियां भी बांटी थीं। फिल्म का प्रीव्यू कुछ चुनिंदा लोगों के लिए आयोजित किया गया था। आश्चर्यजनक रूप से इसे देखने के बाद लोगों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया।
स्क्रीनिंग के समय चीन के बड़े सेलिब्रिटी मौजूद थे जिसमें लिउ यिफेई, वू गांग एक्टर भी मौजूद थे। पड़ोसी देश में आमिर का काफी बड़ा फैन बेस है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्पेशल स्क्रीनिंग के टिकट चंद मिनटों में ही बिक गए। यहां तक कि अपने स्पेशल गेस्ट के लिए आमिर को टिकट नहीं मिली। स्पेशल स्क्रीनिंग पर मिले रिस्पॉन्स से यह बात साफ है कि फिल्म को चीनी बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिलने वाली है।
उम्मीद है कि चीन में इसे दमदार रिस्पॉन्स मिलेगा। आमिर की पीके ने चीन में इतिहास रच दिया था। पीके चीन में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई थी। यह करिश्मा करने में इसे केवल 16 दिनों का समय लगा। दंगल कि रिलीज से उम्मीद की जा रही है कि यह पीके का रिकॉर्ड तोड़ देगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।