लखनऊ । केंद्र के साथ ही देश के ज्यादातर राज्यों में सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी अपना दायरा बढ़ाने में लगी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कल वाराणसी से भाजपा के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान शुरू किया है। पार्टी का लक्ष्य इस अभियान से 20 प्रतिशत सदस्य बढ़ाने का है।
देश में झंडा गाडऩे के बाद भी अपना सर्वोच्च हासिल करने की आकांक्षी भाजपा ने संगठन विस्तार की दिशा में कदम बढ़ा दिये हैं। 'सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी भाजपा' के सूत्रवाक्य पर अमल करते हुए पार्टी ने अपना कारवां बढ़ाने के लिए जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर शुक्रवार से सदस्यता अभियान की शुरुआत की। 11 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान के तहत भाजपा ने प्रदेश में अपनी मौजूदा सदस्य संख्या में कम से कम 20 फीसद वृद्धि करने का लक्ष्य तय किया है। सूबे में अभी भाजपा के 1.8 करोड़ सदस्य हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में इस राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल मौजूद थे। वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर व डॉ. दिनेश शर्मा ने आगरा में पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रदेश सदस्यता प्रमुख जेपीएस राठौर ने बताया कि अभियान के तहत कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 8980808080 पर मिस्ड कॉल देकर पार्टी का सदस्य बन सकता है। 16 अगस्त से 31 अगस्त तक पार्टी की सक्रिय सदस्यता के लिए अभियान चलेगा। सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 50 प्राथमिक सदस्य अवश्य बनाने होंगे।
कैबिनेट मंत्री सतीश महाना अयोध्या, स्वामी प्रसाद मौर्य बहराइच, सुरेश खन्ना शाहजहांपुर, श्रीकांत शर्मा मथुरा, चौधरी लक्ष्मी नारायण अलीगढ़, मुकुट बिहारी वर्मा कानपुर देहात, धर्मपाल सिंह बांदा, राजेश अग्रवाल लखनऊ, रमापति शास्त्री उन्नाव, आशुतोष टंडन प्रयागराज, जयप्रताप सिंह सुल्तानपुर और बृजेश पाठक अंबेडकरनगर में सदस्यता अभियान में शामिल हुए।
वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी सहारनपुर, केंद्रीय राज्यमंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजीव बालियान मुरादाबाद, प्रदेश उपाध्यक्ष जसवन्त सैनी शामली, कांता कर्दम हापुड़, पुरुषोत्तम खंडेलवाल बरेली, बीएल वर्मा फीरोजाबाद, रंजना उपाध्याय इटावा, सुधीर हलवासिया रायबरेली, जेपीएस राठौर लखनऊ, पद्मसेन चौधरी लखीमपुर, अक्षयवर लाल गौड़ श्रावस्ती, लक्ष्मण आचार्य गाजीपुर, शिवनाथ यादव मीरजापुर, दयाशंकर सिंह महराजगंज, उपेन्द्र शुक्ला बस्ती, प्रदेश महामंत्री अशोक कटारिया हमीरपुर, नीलिमा कटियार जालौन, विजय बहादुर पाठक गाजियाबाद, सलिल विश्नोई चन्दौली, और पंकज सिंह गोरखपुर में सदस्यता अभियान में शामिल हुए।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।