वर्षा के पूर्व जल संरक्षण की तैयारियों को प्राथमिकता से समय सीमा में पूर्ण करें। यह निर्देश संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने शुक्रवार को कलेक्टोरेट सभागृह में आयोजित बैठक में नगरीय व ग्रामीण निकायों को दिये। उन्होंने कहा कि तालाबों और कुओं का गहरीकरण किया जाये, ताकि बारिश के जल को एकत्रित किया जा सकें। उन्होंने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया कि तालाब निर्माण कार्य में तेजी लायें। बैठक में ग्रामोदय से भारत उदय अभियान, स्कूल चले हम अभियान, नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में पेयजल संबंधी समस्याओं तथा नगरीय निकायों में चल रहे निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को शीघ्रता से पूर्ण के निर्देश दिये।
संभागायुक्त श्री दुबे को कलेक्टर श्री सिंह ने ग्रामोदय से भारत उदय अभियान के तहत अब तक किये गये कार्यो से अवगत कराया। श्री सिंह ने बताया कि अभियान के तहत प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय दिवस ग्राम संसदों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत महिला स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किये गये। कृषि महोत्सव के तहत ग्रामों में कृषि क्राति रथ के माध्यम से किसानों को योजनाओं की जानकारी एवं मिट्टी परीक्षण के लिये किसानों को प्रेरित किया गया। इसके तहत किसानों को स्वाइल हेल्थ कार्डो का वितरण किया गया। संभागायुक्त श्री संजय दुबे ने कृषि उपसंचालक से स्वाइल हेल्थ कार्ड के लिये दिये गये लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिये। श्री दुबे ने नगर निगम द्वारा नगरीय क्षेत्र में किये जा रहे निर्माण कार्यो की समीक्षा कर प्रगति लाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना, जलआवर्धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा कर इसमें गति लाने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिये। बैठक में संभागायुक्त ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में संचालित नल जल योजना की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा बनाई गई जिन पानी की टंकियों में पानी नहीं पहुंचा पा रहे है, उक्त टंकियों के परीक्षण हेतु इंजिनियरों की टीम भेजकर कारणों का पता लगवाना सुनिश्चित करें ताकि पेयजल की आपूर्ति की जा सकें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आर.आर.एस.परिहार, अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो, संयुक्त कलेक्टर श्री एम.एल.आर्य सहित समस्त जिला अधिकारी उपस्थित थे।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।