Rewa Lok Sabha Seat : विरासत के भरोसे जनाधार तलाश रही कांग्रेस

भोपाल । सफेद बाघ के लिए विख्यात रीवा अंचल में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। पांच महीने पहले विधानसभा चुनाव के दौरान हाशिए पर सिमटी कांग्रेस अब यहां विरासत के सहारे जनाधार तलाशने की जद्दोजहद में है। कांग्रेस ने इस बार यहां प्रत्याशी के बतौर युवा तुर्क एवं स्व. श्रीनिवास तिवारी के पौत्र सिद्धार्थ तिवारी पर दांव लगाया है। जबकि भाजपा ने मौजूदा सांसद जनार्दन मिश्रा को पुन: मौका दिया है। कांग्रेस यहां पहली बार एकजुट नजर आ रही है। क्षेत्र की आठों सीट पर काबिज भाजपा अपनी जीत को बरकरार रखने और बसपा के वोट बैंक में सेंधमारी की रणनीति पर काम कर रही है।

सांसद के कार्यकाल की एंटी इन्कमबेंसी की काट के लिए भाजपा 'मोदी फैक्टर' पर जोर दे रही है। मध्यप्रदेश में जाति आधारित राजनीति के लिए विख्यात विंध्य मुख्यालय की रीवा सीट पर पहली बार मौजूदा चुनाव में ब्राह्मण व क्षत्रिय समाज का कांग्रेस के प्रति झुकाव दिख रहा है और पार्टी भी एकजुट नजर आ रही है। नेतृत्व के नाम पर दिग्गज नेताओं की उपस्थिति नगण्य है, इसलिए विरासत के भरोसे जनाधार तलाशा जा रहा है। लेकिन, पिछले सात बार से यहां लोकसभा का टिकट तिवारी परिवार को ही मिलने के चलते वंशवाद का मुद्दा भी उछाला जा रहा है।

बसपा मुकाबले का तीसरा कोण : जातिगत समीकरण के चलते क्षेत्र में राजनीति के तीसरे कोण के रूप में बसपा भी है, उसका करीब सवा-डेढ़ लाख वोट बैंक भी माना जाता है, लेकिन विधानसभा के नतीजे बताते हैं कि भाजपा ने ओबीसी, अजा और अजजा वर्ग में घुसपैठ बढ़ाई है। बसपा प्रत्याशी विकास पटेल के पक्ष में 27 अप्रैल को बसपा सुप्रीमो मायावती की चुनावी सभा के बावजूद सियासी माहौल में विशेष हलचल नहीं दिखी।

सांसद की सक्रियता पर सवाल

रीवा सीट पर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को एक लाख 68 हजार 726 मतों की बढ़त मिली थी। पांच महीने पहले यानी दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की आठों सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज करा दी। इस कारण कांग्रेस मजबूत मनोबल के साथ चुनाव मैदान में खड़ी नहीं हो पा रही। इसके अलावा उसका वंशवाद से पीछा नहीं छूट रहा। सिरमौर के किसान राजमणि मिश्रा कहते हैं कि सांसद ने विकास में रुचि नहीं दिखाई, लोकसभा में मुद्दे भी नहीं उठाए, लेकिन पब्लिक मोदी के नाम पर वोट करेगी। रीवा पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में किराना दुकान चला रहे हेमंत गुप्ता का कहना है कि यहां शहर की तरक्की का श्रेय राजेंद्र शुक्ला को है। यही बात दबी जुबान से कांग्रेस के पदाधिकारी भी कहते दिखे। जैरूका ग्राम के रामहित शर्मा बताते हैं कि सर्जिकल स्ट्राइक से मोदी का ग्राफ चढ़ा है, चुनाव में इसका लाभ मिलेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी कोरी स्लेट : गुरमीतसिंह मंगू

कांग्रेस शहर अध्यक्ष गुरमीतसिंह मंगू कहते हैं कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने क्षेत्र के 10 लाख से ज्यादा युवा मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए सिद्धार्थ तिवारी जैसा नया चेहरा दिया है। सियासी दृष्टि से देखें तो उनकी बिल्कुल कोरी स्लेट है किसी का कोई पूर्वाग्रह नहीं। अच्छा-बुरा स्वयं लिखेंगे। वे स्वीकारते हैं कि गुटबाजी के चलते कांग्रेस का नुकसान हुआ। कांग्रेस खेमे में विनोद शुक्ला चुनाव संचालन के सूत्र संभाले हैं। जबकि भाजपा में उनके ही भाई पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला चुनावी प्रबंधन देख रहे हैं।

कांग्रेस सरकार ने छाप नहीं छोड़ी : दिव्यराज

सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह का दावा है कि चुनाव में अंडर करंट जैसी कोई बात नहीं, भाजपा के पक्ष में एकतरफा माहौल है। कांग्रेस की सरकार ने कोई छाप नहीं छोड़ी, संबल योजना का लाभ बंद हो गया। गेहूं खरीदी, पोर्टल, तुलाई और टोकन व्यवस्था में दिक्कत आ रही है।

विकास कार्य ठप : शुक्ला

पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला बताते हैं कि कांग्रेस के कर्जमाफी जैसे वादों की हवा निकल चुकी है। अब बिजली और पानी संकट भी दिखने लगा है। विकास योजनाएं ठप पड़ी हैं। तबादला उद्योग, अपराध और भ्रष्टाचार जैसे आरोपों के चलते प्रदेश की कांग्रेस सरकार बदनाम हो चुकी है। लोकसभा चुनाव में उसे इसका खामियाजा भोगना पड़ेगा। रीवा सीट को लेकर वे कहते हैं कि आठों सीट पर भाजपा काबिज है, चुनाव एकतरफा है।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More