सिद्धू ने कहा- भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांग रही और मोदी फौज के नाम पर

भोपाल. भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांग रही है और मोदी फौज के नाम पर वोट मांग रहे हैं। विडंबना तो देखिए फौजी वाराणसी में मोदी के खिलाफ वोट मांग रहे हैं। ये बात पंजाब सरकार के संस्कृति मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने संत हिरदाराम नगर में आयोजित आम सभा में कही। उन्होंने कहा कि पहले जब आतंकी हमले होते थे, तो इस्तीफे मांगे जाते थे और अब वोट मांगे जाते हैं। जवानों की लाशों पर राजनीति होती है। देश को बांटने की राजनीति होती है।

बस स्टैंड क्षेत्र में हुई आमसभा में सिद्धू ने कहा- इस बार पार्टियों की जीत नहीं होगी, बल्कि इस बार हार और जीत हिंदुस्तान की होगी। इस देश को जिताना है। सिद्धू ने कहा राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट, तीन मोदी भाग गए चौथा बोल रहा झूठ। मैं बीजेपी के खिलाफ इसलिए बोलता हूं क्योंकि जो लोग कट्टरवाद की बात करते हैं, वे हिंदुस्तान के संविधान के जज्बे के खिलाफ हैं। 32 मिनट के भाषण में उन्होंने सिर्फ मोदी का ही नाम लिया।

इधर, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी को देशद्रोही बताने पर चुनाव आयोग में शिकायत की है। असल में, सिद्धू ने कहा था, 'इस बार ऐसा छक्का मारो कि मोदी देश के बाहर चला जाए। 'इतना ही नहीं सिद्धू ने प्रधानमंत्री मोदी को सबसे बड़ा राष्ट्रद्रोही और अली बाबा चालीस चोर से बड़ा चोर बताया। पूरी सभा में सिद्धू ने अपने जुमलों से लोगों को जमकर हंसाया।

अमीरों का पैसा देकर मोदी कहते हैं भागते रहो

सिद्धू ने कहा कि पहले चौकीदार कहा करता था जागते रहो। आज कल हिंदुस्तान के सब सरकारी बैंकों के पैसे चुराके अमीरों को पकड़ा के मोदी साहब बोलते हैं भागते रहो, भागते रहो। नरेन्द्र मोदी दो योजनाओं के लिए जाने जाएंगे पहली युवाओं के लिए पकौड़ा योजना और दूसरी हिंदुस्तान की भगौड़ा योजना। उन्होंने कहा कि इस बार अगर मोदी आया तो ये देश खत्म हो जाएगा। 

उड़ाना था राफेल, उड़ा दी फाइल, वाह रे मोदी 

सत्य की बुनियाद पर कहता हूं, बाबा नानक के तराजू में कहता हूं कि तुम झूठे हो। मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झुलाना और तुमसे सच बुलवाना असंभव है। तुम गरीबों से कहते थे- 10 रुपए का पेन लो तो पक्का बिल लेना बहनों और भाइयों।
मोदी जब राफेल का बिल मांगते हैं तो तुम बिलबिला जाते हो। सिद्धू ने कहा कि याद रखना नरेन्द्र भाई। आए थे तुम 2014 में गंगा के लाल बनके और जाओगे 2019 में राफेल के दलाल बनके। अगर मेरी बात पर विश्वास नहीं तो कर लो बहस, यदि सिद्धू हार गया तो राजनीति छोड़ देगा। 
तुम कहते थे गंगा साफ करा दूंगा, तुम कहते थे ब्लैक मनी 90 लाख करोड़ रुपए ला दूंगा। गरीब के खाते में 15-15 लाख डलवा दूंगा। लोकपाल बना दूंगा, दो करोड़ नौकरियां दूंगा, क्या हुआ मोदी साहब, बाबाजी का ठुल्लू दिया तुमने। 
दिग्गी लोगों के दिलों में राज करने वाले नेता हैं 

सिद्धू ने लोगों से पूछा मोदी सरकार क्या हमने आधार कार्ड से मोबाइल को लिंक करने के लिए बनाई थी। अंत में सिद्धू ने भोपाल से कांग्रेस के सांसद प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए कहा कि ये दिग्गीराजा हैं, महलों में रहने वाले नहीं, बल्कि लोगों के दिलों पर राज करने वाले हैं। कांग्रेस को दुनिया में कोई हरा नहीं सकता। एकजुट हो जाएं, राजा साहब को जिताओ। जिस दिन राजा साहब की जीत होगी, मैं खुद आप सबका धन्यवाद करने दोबारा इसी मंच पर आउंगा। 

चुनाव की तारीख नजदीक आते ही भाजपा और कांग्रेस ने जनसंपर्क तेज कर दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में जहां नवजोत सिंह सिद्धू ने सभा की। वहीं भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह का प्रचार करने अमित शाह और योगी आदित्यनाथ जैसे दिग्गज नेता आएंगे।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More