भोपाल. लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग हो चुकी है। बाकि बचे छह चरणों के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के भोपाल संसदीय सीट से उम्मीदवार बनने के बाद से भाजपा में उम्मीदवार को लेकर मंथन चल रहा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा की एक लिस्ट आज जारी हो सकती है, जिसमें दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। वहीं, दूसरी तरफ लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने इंदौर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया। भाजपा यहां से किसे उम्मीदवार बनाए ये अभी तक तय नहीं है। कैलाश विजयवर्गीय से यहां से चुनाव लड़ने की अटकलें हैं। हालांकि कैलाश विजयवर्गीय ये कह चुके हैं कि उनके लिए इंदौर लोकसभा सीट से ज्यादा जरूरी है पश्चिम बंगाल। लेकिन पार्टी चुनाव लड़ने को कहेगी तो मेरी हैसियत इतनी नहीं की मैं उसे इंकार कर दूं।
क्या कहा प्रज्ञा ठाकुर ने
भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को मैदान में उतारा है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा उनके खिलाफ साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अपना उम्मीदवार बना सकती है। टिकट को लेकर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि बीजेपी मुझे टिकट देती है तो दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ने तैयार हैं। ये चुनाव धर्म और अधर्म के बीच होगा, भगवा को आतंकी कहने वाले दिग्विजय का कोई साथ नहीं देगा। बता दें कि प्रज्ञा ठाकुर रुवेर टाउन स्थित अपने मकान में हैं और प्रज्ञा के घर पर समर्थकों जमा होने लगे हैं।
अभी इन सीटों पर नहीं हुआ उम्मीदवारों का एलान
भाजपा ने अभी तक प्रदेश में 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। भाजपा के तरफ से अभी पांच उम्मीदवारों की घोषणा होना बाकि है। माना जा रहा है इन पांचों सीटों के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों का आज एलान कर देगी। भाजपा ने जिन पांच सीटों का एलान नहीं किया है उनमें इंदौर, सागर, भोपाल, गुना-शिवपुरी और विदिशा शामिल है।
12 मई को होगा मतदान
सागर, विदिशा, भोपाल और गुना-शिवपुरी संसदीय सीट पर 12 मई को वोटिंग होनी है। नामांकन के लिए आज से अधिसूचना जारी हो गई है। वहीं, इंदौर संसदीय सीट पर सातवें चरण पर वोटिंग होगी। मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 सीटें हैं। कांग्रेस अभी तक 28 उम्मीदवारों का नाम का एलान कर चुकी है। इंदौर लोकसभा सीट को लेकर कांग्रेस में मंथन चल रहा है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।