भोपाल । मध्यप्रदेश ही नहीं, पूरे देश से बदलाव की आवाज आ रही है, आप जाकर जहां भी नब्ज टटोलने की कोशिश करेंगे, खुद पता चल जाएगा कि 2019 के चुनाव में देश एक बड़ा जनादेश कांग्रेस पार्टी को देने जा रहा है। हमारा लक्ष्य मोदी को हराना है और राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाना है। यह बात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज पीसीसी में खचाखच भरी पत्रकार वार्ता में एक प्रश्न के उत्तर में कही।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज पार्टी ने प्रदेश के लिए प्रचार का थीम सांग और वीडियो जारी करने के बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा कि लोकतंत्र में जब आप जनादेश लेने जाते हैं तो अपने पांच सालों का हिसाब देना होता है। कांग्रेस पार्टी जब सत्ता में होती थी तो किये गए कार्यों का ब्यौरा लेकर फिर मतदाताओं का आशीर्वाद लेते थे। लेकिन ,देश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने काम का हिसाब दे नहीं रहे हैं और बेफिजूल की बातों और भावना भड़काकर फिर चुनाव जीतना चाहते हैं। देश की जनता अब कलाकारी की राजनीति समझ चुकी है और 5 सालों का हिसाब भी मांग रही है और ठगमास्टर को सत्ता से बाहर का रास्ता भी दिखाने जा रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि मोदी के प्रधानमंत्री रहते देश असुरक्षित है।
कमलनाथ ने कहा कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें गरीबों को न्यूनतम आय योजना (न्याय) के तहत सालाना 72 हजार रुपये देने और किसानों की स्थिति सुधारने के लिए अलग बजट के प्रावधान का वादा किया गया है। पार्टी ने सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की उपलब्धता, सरकारी सेवाओं की 22 लाख रिक्तियों को भरने, ग्रामीण स्तर पर हर साल लाखों युवाओं को रोजगार देने, राफेल एवं भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की जांच कराने, राष्ट्रीय एवं आंतरिक सुरक्षा पर जोर देने तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी, अल्पसंख्यकों एवं महिलाओं के विकास के लिए कदम उठाने जैसे कई प्रमुख वादे किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के इस मेनिफेस्टो की चर्चा देश भर में हो रही है। गरीबों के कल्याण को इसमें जगह दी गई है।
यह आगे बढऩे वाला घोषणा पत्र है, जिसमें गरीबों, छात्रों, किसानों और अल्पसंख्यकों समेत समाज के सभी वर्गों के कल्याण का ध्यान रखा गया है। हम लोगों को यह बताने जा रहे हैं कि बीते 5 सालों के बीजेपी राज में कैसे किसानों और गरीबों के हितों की अनदेखी हुई है और हम कैसे देश को आगे ले जाने वाले हैं। कांग्रेस का मेनिफेस्टो देश को लिए एक नई दिशा देगा। राजीव गांधी ने देश को 21वीं सदी में देश को लेकर गए। अब राहुल गांधी इस घोषणा पत्र के माध्यम से 21वीं सदी के दूसरे दशक में प्रवेश कराने जा रहे हैं। इसमें हम ऐसे मुद्दे लेकर आए हैं, जो आम आदमी से जुड़े हैं।
राहुल गांधी जो लक्ष्य लेकर आए हैं, वह देश के समग्र विकास के लिए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक दस्तावेज साबित होगा। पांच साल में जो देश में हुआ है। हर क्षेत्र में लोग ठगे हुए महसूस कर रहे हैं। बड़े-बड़े उद्योगपति ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। आज देश की जनता पांच साल का हिसाब मोदी जी से मांग रही है। जिस देश में प्रजातंत्र है, वहां हर राजनीतिक दल को जवाब देना होता है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, संगठन महामंत्री चंद्रप्रभाष शेखर, कांग्रेस की मीडिया विभाग की चेयरमैन शोभा ओझा, जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा, उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी, मंत्री सुरेंद्र सिंह हनी, नरेन्द्र सालूजा भी उपस्थित थे।
भोपाल, जबलपुर भी जीतेंगे
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कई वर्षों से बड़ा भ्रम फैलाया जा रहा था कि कांग्रेस भोपाल और जबलपुर में कमजोर है, लेकिन इस बार ये दोनों सीट भी पार्टी बड़े अंतर से जीतेगी।
पूरे प्रदेश में गूंजेगा थीम सांग
मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का थीम सांग जारी कर दिया। इसके लिए नारा दिया गया है देश के दिल से दिल्ली तक, अब कांग्रेस। ये थीम सांग मध्य प्रदेश के 29 लोकसभा क्षेत्रों के साथ ही देशभर में सुनाई देगा। असल में, इस थीम सांग को मध्य प्रदेश के अलावा पूरे देश में ले जाया जाएगा। थीम सांग हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा देश की अन्य सभी क्षेत्रीय भाषाओं में भी होगा। युवाओं को आकर्षित करने के उद्देश्य से एक रैप आइटम भी इस थीम सांग का हिस्सा है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।