भोपाल।नमामि देवि नर्मदे सेवा यात्रा में शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को डिंडौरी जिले के शहपुरा पहुंचे। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनकी अगवानी की। योगी ने कहा कि, नर्मदा सेवा यात्रा की तर्ज पर यूपी में नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर काम होगा। शिवराज सिंह ने योगी का आभार जताते हुए नर्मदा की महिमा का गुणगान किया। योगी और शिवराज सिंह ने दिव्य ध्वज का पूजन कर नर्मदा को नमन किया। जानें कार्यक्रम के बारे में
उत्तरप्रदेश के सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ मप्र में किसी पहले बड़े सरकारी आयोजन में शामिल होने डिंडोरी पहुंचे। यहां के रानी दुर्गावती स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
योगी ने कहा
– हम उत्तरप्रदेश में पवित्र नदी को पुनजीर्वित करने नर्मदा सेवा यात्रा की तर्ज पर नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर कार्य करेंगे।
-नमामि गंगे को लागू करने की चुनौती से निपटने की प्रेरणा नर्मदा सेवा यात्रा से मिल रही है।
-सरस्वती नदी अब दिखाई नहीं देती। उन्हें तलाशने की कोशिश चल रही हैं। तमाम वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं।
-यह नर्मदा सेवा यात्रा केवल नदी संरक्षण नहीं, बल्कि मानवता के सरंक्षण की यात्रा है।
-दुनिया के सबसे बड़े नदी संरक्षण के लिए अभियान को मूर्त रूप देने के लिए शिवराज सिंह का अभिनंदन करता हूं।
-मध्य प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश भाई की तरह खड़ा रहेगा।
-जल संरक्षण के इस अभियान में मप्र को जब जरूरत पड़ेगी, उप्र सहयोग करेगा।
-मैं मध्य प्रदेश के लोगों को बहुत भाग्यशाली मानता हूं, जिन्हें शिवराज सिंह चौहान जैसा मुख्यमंत्री मिला।
-नर्मदा सेवा यात्रा के बाद इस धरती मां के सरंक्षण की नई यात्रा शुरू होगी।
-मैं शिवराज सिंह को कृषि कर्मण अवार्ड मिलने की बधाई देता हूं।
शिवराज सिंह ने कहा
-नर्मदा मप्र की जीवनरेखा है। नर्मदा की कृपा से ही मप्र को 24 घंटे बिजली मिल रही है। देश में अन्न का भंडार नर्मदा की कृपा से ही है।
-शिवराज ने कड़े शब्दों में कहा कि, नर्मदा में सीवेज नहीं मिलने देंगे।
-नर्मदा मैया को बचाना, उनका कर्ज उतारना है।
-हम 1072 किमी उत्तर तट और 1072 किमी दक्षिण तट पर नर्मदा मैया के दोनों तट पर पेड़ लगाएंगे।
-हमने तय किया कि पौधरोपण अकेले सरकार नहीं, बल्कि पूरा समाज साथ में करेगा। दोनों तटों पर 2 जुलाई को 12 करोड़ पेड़ लगाएंगे।
-हमारी बहनों ने ब्ल्यू गैंग बना लिया है और नशा मुक्त समाज के निर्माण का प्रण लिया है। बहनों का यह प्रयास अभिनंदनीय है।
-मल-जल ही नहीं, बल्कि पूजन सामग्री और अंतिम संस्कार के नाम पर भी नर्मदा मैया को हम लोग दूषित कर देते हैं। इसे रोकना होगा।
-केमिकल से बनी मूर्तियों को प्रवाहित करने की बजाय तट पर बने पूजन कुण्ड में प्रवाहित करें, तो मैया प्रदूषित नहीं होंगी।
-इस मौके पर शिवराज ने बेटी बचाओ का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि बेटी नहीं बचाओगे, तो बहू कहां से लाओगे। मेरे आदिवासी भाई-बहन बेटे-बेटियों से समान प्यार करते हैं।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।