मुलायम सिंह मैनपुरी, धर्मेंद्र यादव बदायूं व अक्षय यादव फिरोजाबाद से SP के लोकसभा प्रत्याशी

लखनऊ । कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी ने भी लोकसभा चुनाव के लिए आज अपने आधा दर्जन प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की। इनमें समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी हैं।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के लोकसभा चुनाव लडऩे के लेकर लग रहे कयास पर आज विराम लग गया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने आज पार्टी के छह प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी की। सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए आज छह प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। इस पहली सूची में मुलायम सिंह यादव का नाम तो है, लेकिन पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का नाम नहीं है।


मुलायम सिंह यादव अपनी पुरानी लोकसभा सीट मैनपुरी से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल वह आजमगढ़ से सांसद हैं। मुलायम सिंह यादव के अलावा धर्मेंद्र यादव को बदायूं, अक्षय यादव को फिरोजाबाद, कमलेश कठेरिया को इटावा (सुरक्षित), भाईलाल कोल को रॉबर्ट्सगंज (सुरक्षित), तथा शब्बीर वाल्मिकी को बहराइच (सुरक्षित) से प्रत्याशी बनाया गया है।

समाजवादी पार्टी की आज जारी छह सदस्यों की पहली सूची में तीन नाम यादव परिवार से हैं। इनमें सपा के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव भी हैं। मुलायम के भतीजे धर्मेंद्र यादव बदायूं से किस्मत आजमाएंगे। समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव से ताल ठोकेंगे। समाजवादी पार्टी की पहली लिस्ट में मुलायम परिवार की धूम है। बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन में समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में 37 सीट मिली हैं, जिनमें से छह प्रत्याशियों के नाम आज घोषित किया गया। इनमें मुलायम सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव व अक्षय यादव सांसद हैं। मैनपुरी से सांसद तेज प्रताप यादव के लिए नई जगह तलाशी जाएगी। 

सपा-बसपा गठबंधन में कांग्रेस का रास्ता बंद

कांग्रेस के कल उत्तर प्रदेश से 11 लोकसभा प्रत्याशी घोषित करने के बाद आज समाजवादी पार्टी ने आधा दर्जन प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। इससे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के महागठबंधन में कांग्रेस के शामिल होने की बात पर विराम लग गया है। अब कांग्रेस की तरफ से रास्ता बंद कर दिया गया है। कांग्रेस ने कल लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की। इनमें चार प्रत्याशी गुजरात के और 11 प्रत्याशी का नाम शामिल है।

अब अखिलेश यादव की उस बात पर विराम लग गया है कि उत्तर प्रदेश में महागठबंधन में कांग्रेस शामिल है। अब कांग्रेस के सामने सपा व बसपा के प्रत्याशी हैं। समाजवादी पार्टी की सूची के जारी होने के साथ ही उन अटकलों पर फिलहाल विराम लगता दिख रहा है जिसके मुताबिक कांग्रेस का सपा-बसपा के साथ कोई गठबंधन हुआ है। यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की रायबरेली, राहुल गांधी की अमेठी आरपीएन सिंह की कुशीनगर, सलमान खुर्शीद की फर्रुखाबाद सीट अहम हैं।

कांग्रेस की लोकसभा चुनाव को लेकर जारी पहली लिस्ट के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद यूपी की फर्रुखाबाद सीट से चुनावी ताल ठोकेंगे। सहारनपुर से इमरान मसूद, उन्नाव से अनु टंडन, जालौन से बृजलाल खबरी, बदायूं से सलीम इकबाल शेरवानी, अकबरपुर से राजाराम पाल, फैजाबाद से निर्मल खत्री के अलावा कुशीनगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह को टिकट दिया गया है। 

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More