जयपुर। लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर जहां विपक्षी खेमा महागठबंधन कर एकजुट होता हुआ दिखने का प्रयास कर रहा है, वहीं भाजपा के अपने खेमे में ही खलबली मची हुई है। एक तरफ भाजपा के सहयोगी दल छिटक रहे हैं या अलग होने की चेतावनी दे रहे। दूसरी तरफ पार्टी के अपने खेमे में ही उठापटक चल रही है। इसका अंदाजा राजस्थान की राजनीति से लगाया जा सकता है।
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के राष्ट्रीय राजनीति में प्रवेश के बाद, प्रदेश भाजपा का संगठन तेजी से बदल रहा है। पार्टी ने एक साथ राज्य के 15 जिलों के अध्यक्ष बदल दिए हैं। खास बात ये है कि बदले गए जिला अध्यक्ष वसुंधरा खेमे के या पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के करीबी माने जाते हैं। ऐसे में चर्चा तेज हो गई है कि भाजपा राजस्थान में वसुंधरा खेमे के पर कतर रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश भाजपा में अभी ये बदलाव की शुरूआत है। आने वाले दिनों में राज्य में और बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
राजस्थान भाजपा में अब तक संगठन में ज्यादातर जिम्मेदारियां उन्हीं लोगों के पास रही है, जो पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे या उनके नजदीकी नेताओं के चहेते रहे हैं। राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद यह माना जा रहा था कि राजस्थान भाजपा में उनका दखल कम होगा। हालांकि, राजे कह चुकी हैं कि वे राजस्थान से दूर नहीं जाएंगी और यहीं रह कर राष्ट्रीय दायित्व भी निभाएंगी।
इसके विपरीत पार्टी ने अब अपने स्तर पर राज्य में बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। पहले नेता प्रतिपक्ष के पद पर संघ के करीबी माने जाने वाले गुलाबचंद कटारिया को नियुक्त किया गया और अब एक साथ 15 जिला अध्यक्ष बदल दिए गए हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है अब जिन्हें जिला अध्यक्ष बनाया गया है, उनमें से दो-तीन को छोड़कर सभी संघ परिवार के नजदीकी हैं।
राजस्थान में पार्टी के संगठनात्मक रूप से 41 जिले हैं और इसमें से 15 जिलों के जिला अध्यक्ष बदले गए हैं। इनमें जयपुर शहर भी शामिल है। यहां पार्टी ने संजय जैन को हटाकर पूर्व विधायक मोहनलाल गुप्ता को जिला अध्यक्ष बनाया है। उन्हें हटाए जाने का तात्कालिक कारण हाल में जयपुर नगर निगम में हुई बगावत बताया जा रहा है, जहां पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी एक वोट से महापौर पद का चुनाव हार गया था।
इसके अलावा जयपुर देहात उत्तर, झुंझुनूं, भरतपुर, दौसा, करौली, उदयपुर शहर, उदयपुर देहात, राजसमंद, अजमेर शहर, जोधपुर देहात, जोधपुर शहर, सिरोही, बीकानेर देहात और चुरू के जिला अध्यक्ष को भी बदला गया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि जिन जिलों में जिला अध्यक्ष बदले गए हैं, उनमें से उदयपुर देहात और उदयपुर शहर में उन लोगों को लगाया गया है, जो नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की पसंद थे। इसके अलावा झुंझुनूं में प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल सैनी की पसंद के व्यक्ति को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।
भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।
इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।
जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है।
नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे।
नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए।
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी।
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।
नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही।
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।