देखिए- पीएम मोदी के हाथ में सुभाष चंद्र बोस की टोपी, 'मन की बात' में भी किया जिक्र

नई दिल्ली। मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की टोपी को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया है। प्रधानमंत्री ने जिस टोपी का जिक्र किया है, वह लाल किले में हॉल में बनाए गए संग्रहालय क्रांति मंदिर में रखी है। यह टोपी कभी नेताजी ने पहनी थी और उनके परिजन ने इसे प्रधानमंत्री को भेंट किया था।

प्रधानमंत्री ने इसे संग्रहालय में रखवाया था और रविवार को मन की बात के दौरान संग्रहालय के साथ टोपी का जिक्र करते हुए कहा कि यह टोपी युवाओं को न सिर्फ नेताजी की याद दिलाएगी, बल्कि उनके लिए प्रेरणास्रोत भी बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती का भी जिक्र करते हुए कहा कि लालकिले के भीतर संग्रहालय बनाने का अवसर मिला।

इस परिसर को क्रांति मंदिर के रूप में देश को समर्पित किया गया है। नेताजी के परिवार के लोगों ने नेताजी द्वारा पहनी गई टोपी में मुझे भेंट की, उस टोपी को मैंने संग्रहालय में रखवा दिया, ताकि युवा पीढ़ी इससे प्रेरणा ले। कहा कि सुभाष बाबू के ‘दिल्ली चलो’ और ‘तुम मुझे खून दो’ जैसे नारों ने देश में जोश भरा। नेताजी ने आजाद हिंद रेडियो की भी शुरुआत की थी।

यहां पर बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जनवरी को आकाशवाणी से 52वीं बार मन की बात की। पीएम मोदी ने अपनी मन की बात की शुरुआत कर्नाटक में तुमकुर जिले के श्री सिद्धगंगा मठ के डॉक्टर श्री श्री श्री शिवकुमार स्वामी जी के देहावसान पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए किया।

वहीं, मुहाने पर खड़े लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं की अंतरात्मा को झकझोरते हुए बड़ी संख्या में मतदान की अपील की है। एक तरफ जहां 21वीं सदी में जन्मे पहली बार मतदान के योग्य हुए युवा मतदाताओं को इसका महत्व बताया, वहीं वोटिंग को अक्सर नजरअंदाज करने वालों को यह सीख भी दी कि ऐसे बड़े कर्तव्य से चूकने पर मन में टीस होनी चाहिए।

दो दिन पहले गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मतदान की याद कराई थी। रविवार को इस साल के पहले रेडियो कार्यक्रम मन की बात में प्रधानमंत्री ने विस्तार से चुनाव में जनता के कर्तव्य की बात की। गौरतलब है कि एक तरफ जहां चुनाव आयोग पिछले एक दशक से इसके लिए व्यापक प्रयास कर रहा है। वहीं भाजपा और खासकर प्रधानमंत्री अपने साथ युवाओं को जोड़ने का अहम प्रयास करते रहे हैं। मिलेनियम वोटर यानी 21वीं सदी में जन्मे पहली बार वोट देने के योग्य बने मतदाताओं को जोड़ने के लिए महीनों से भाजपा कार्यक्रम भी चला रही है। यह वर्ग इसलिए अहम है, क्योंकि हर पांच साल में औसतन इनकी संख्या पांच फीसद बढ़ जाती है। उन्होंने जनता के कर्तव्य बोध को कुरेदते हुए कहा, ‘युवाओं के लिए देश की जिम्मेदारी अपने कंधे पर लेने का वक्त आ गया है..देश में कहीं कुछ गलत होते देखें तो दुख होना चाहिए। यह बोध होना चाहिए कि उस दिन मैं वोट देने नहीं गया था, जिसका खामियाजा देश भुगत रहा है।’ जाहिर है कि प्रधानमंत्री ने वोटरों को बहुत सोच-समझकर वोट देने को लेकर आगाह भी किया। उन्होंने चुनाव आयोग के सार्थक प्रयास की प्रशंसा भी की।

अपने आधे घंटे के संबोधन में प्रधानमंत्री ने रवींद्रनाथ टैगोर, संत रविदास जैसे महापुरुषों की यादों को संजोए रखने के लिए केंद्र सरकार की ओर से किए गए प्रयासों का भी उल्लेख किया। संत रविदास की ओर से जाति-पाति के खिलाफ दिए गए उपदेशों का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य में इन महापुरुषों के योगदान का राजनीतिक अर्थ भी है।

सरकार ने नेताजी की फाइलों को सार्वजनिक किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी सुभाषचंद्र बोस को एक वीर सैनिक और कुशल संगठनकर्ता बताया और कहा कि मेरी सरकार ने उनसे जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक करने की लंबे से होती रही मांग को पूरा किया है। मोदी ने कहा कि सुभाष बाबू को हमेशा एक वीर सैनिक के रूप में याद किया जाएगा। ‘दिल्ली चलो’ और ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ जैसे नारों के साथ उन्होंने हर भारतीय को जागृत किया।

देश में पांच लाख से ज्यादा गांव खुले में शौच से मुक्त
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साढ़े पांच लाख से ज्यादा गांव और 600 जिले खुले में शौच से मुक्त हो गए हैं और 98 फीसद से ज्यादा ग्रामीण भारत स्वच्छता के दायरे में आ गया है। इनमें नौ करोड़ परिवारों को शौचालय उपलब्ध कराया गया है। प्रधानमंत्री ने सरपंचों और ग्राम प्रधानों से अपने पंचायतों के सुंदर शौचालयों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करने का आग्रह किया।

भारत चंद्रयान-2 के जरिये चांद पर मौजूदगी दर्ज कराएगा
मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत जल्द ही चंद्रयान-2 अभियान के जरिये चांद पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाला है। इसके साथ ही उन्होंने जानमाल की रक्षा और सरकारी योजनाओं की आपूर्ति में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल की भी सराहना की। प्रधानमंत्री ने विक्रम साराभाई को याद करते हुए कहा कि उनका भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

30 जनवरी को शहीदों को श्रद्धांजलि देने का किया आग्रह
प्रधानमंत्री ने अपने सभी देशवासियों से 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शहीदों को दो मिनट की श्रद्धांजलि देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि दिन में 11 बजे पूरा देश शहीदों को श्रद्धांजलि देता है। हम भी जहां कहीं भी हों, दो मिनट शहीदों को श्रद्धांजलि जरूर दें। पूच्य बापू के सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ें। 
 

 

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More