बरखेड़ाहाट में उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री ने दी 101 खेल मैदानों की सौगात

उच्च शिक्षा, लोक सेवा प्रबंधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री जयभान पवैया ने आज आरोन जनपदीय अंचल के गांव बरखेड़ाहाट में आयोजित हुई ग्राम संसद में 1 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बनने वाले 101 खेल मैदानों की आधारशिलाएं रखीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर गांव में शांतिधाम एवं खेल मैदान होगा।
   श्री पवैया ने ग्राम संसद में विभिन्न हितग्राहियों को लाडली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र, मुख्यमंत्री मजदूर सुरक्षा योजना एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल के कार्ड एवं खसरा की नकलें बांटीं। उन्होंने सुकन्या योजना की पासबुकें एवं उज्जवला योजना के गैस चूल्हे बांटे तथा दिव्यांगों को ट्राईसाईकिलें भी बांटीं।
    उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारे प्रदेश में इस तरह की परिस्थितियां बन रही हैं कि शरीर की अंतिम क्रिया के लिए राज्य सरकार द्वारा गांव-गांव में शांतिधाम बनवाए जा रहे हैं। श्री पवैया ने कहा कि सरकार चाहती है कि कोई गांव ऐसा ना बचे जहां खेल मैदान ना हो। उन्होंने कहा कि गरीब के बच्चों को यह पता नहीं है कि खेल मैदान में कैसे खेला जाता है। किन्तु गुना जिले में ऐसी परिस्थितियां बन रही हैं कि गरीब का बच्चा बल्ला लेकर खेल मैदान में क्रिकेट खेलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने उज्जवला योजना के जरिए ऐसी व्यवस्था की है कि अब लकड़ियों एवं कण्डों पर खाना बनाते समय धुएं से कोई मां रोए नहीं। उन्हें उज्जवला योजना के जरिए निःशुल्क गैस चूल्हे दिलवाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत गुना जिले में 45 हजार परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री जी ने प्रधानमंत्री जनधन योजना के द्वारा यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी व्यक्ति बैंक में जाकर शून्य बैलेंस पर अपना खाता खुलवा सकता है।
    श्री पवैया ने कहा कि सरकार दीन दुःखियों के हितों के लिए कृत संकल्प है। मुख्यमंत्री जी ने गरीबों की कन्याओं के विवाह के लिए मुख्यमंत्री कन्यादान योजना चलाई है। प्राकृतिक आपदाओं में फसलें बर्बाद होने पर दी जाने वाली मुआवजा राशि में वृद्धि की गई है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी शुरू की गई है।
   श्री पवैया ने कहा कि पहले जहां सड़कों पर वाहन से चलने में हम उछल जाया करते थे, वहीं आज सड़क पर जाना सुगम हो गया है। सड़कें विकास की मुख्य धारा हैं और म.प्र. में सड़कों का जाल बिछाया जा चुका है। उन्होंने ग्रामवासियों को आश्वस्त किया कि जो व्यक्ति बी.पी.एल. की श्रेणी में आते हैं, उनका नाम बी.पी.एल. सूची में शामिल कराया जाएगा। किन्तु जिसके पास चार पहिया वाहन हैं या बंदूक हैं अथवा वह सम्पन्न हैं और किसी तरह बी.पी.एल. सूची में शामिल हो गए हैं, तो उनके हाथ से बी.पी.एल. कार्ड छीनकर गरीब के हाथ में दिया जाएगा।
   कार्यक्रम को विधायक श्री पन्नालाल शाक्य ने भी सम्बोधित किया। कलेक्टर श्री राजेश जैन ने जिले में चल रहे ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। ग्राम संसद में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अर्चना चौहान, गुना नगरपालिका अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सलूजा समेत जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

 

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More