भाजपा का बेहद मजबूत गढ़ मानी जाने वाली मध्यप्रदेश की इंदौर लोकसभा सीट से बॉलीवुड स्टार सलमान खान को चुनावी मैदान मे उतारे जाने की कवायद की अटकलों को कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। इस सीट के लोकसभा चुनाव प्रभारी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतापभानु शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि मैं आगामी चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर इंदौर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से लगातार चर्चा कर रहा हूं।
उन्होंने कहा, इस क्षेत्र से चुनावी टिकट के दावेदारों के रूप में पांच-छह कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आए हैं। लेकिन अब तक किसी भी कांग्रेस कार्यकर्ता ने मेरे सामने मांग नहीं की है कि सलमान को इंदौर से चुनाव लड़वाया जाये।" शर्मा, मीडिया के एक तबके में आयी खबरों पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे जिनमें दावा किया गया है कि इंदौर में भाजपा का गढ़ भेदने के लिये कांग्रेस सलमान से सम्पर्क कर उन्हें अपनी जन्मस्थली से चुनाव लड़ने को राजी करने की कवायद में जुट सकती है।
सलमान का जन्म 27 दिसम्बर 1965 को इंदौर के कल्याणमल नर्सिंग होम में हुआ था। मुंबई में जा बसने से पहले उनका परिवार इंदौर के ओल्ड पलासिया इलाके के पुश्तैनी मकान में रहता था. इस पॉश इलाके में उनके कुछ नजदीकी रिश्तेदार अब भी रहते हैं।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष और इंदौर की सांसद सुमित्रा महाजन पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, इंदौर की सांसद के रूप में महाजन अपनी जिम्मेदारी ठीक तरह नहीं निभा सकीं। यही वजह है कि तमाम संभावनाओं से भरे इस क्षेत्र का उचित विकास नहीं हो सका।
भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में शामिल महाजन इंदौर लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 1989 से लगातार चुनाव जीत रही हैं। इस बीच, संवाददाताओं ने जब महाजन से पूछा कि वह अगला लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, तो उन्होंने निजी राय व्यक्त करने से बचते हुए कहा कि इस बारे में भाजपा संगठन फैसला करेगा।
भाजपा की 75 वर्षीय नेता ने कहा कि मैं भाजपा की एक कार्यकर्ता हूं। मैंने अपने राजनीतिक करियर में पार्टी से चुनावी टिकट या कोई पद कभी नहीं मांगा।
महाजन ने साल 2014 में 16वीं लोकसभा के चुनावों में इंदौर क्षेत्र से लगातार आठवीं जीत दर्ज की थी. इसके साथ ही, वह एक ही सीट और एक ही पार्टी के टिकट पर लगातार आठ बार लोकसभा पहुंचने वाली देश की पहली महिला सांसद बन गयी थीं।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।