मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी ही कैबिनेट के कुछ मंत्रियों के कामकाज के रवैये से खुश नहीं हैं। मंत्रियों के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में न जाने और कैबिनेट की बैठकों से भी गायब रहने से सीएम नाराज है। उनकी नाराजगी मंगलवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्रियों के साथ हुई अनौपचारिक चर्चा में सामने आई। उन्होंने साफ कहा कि कुछ मंत्री जिम्मेदारी से अपने विभाग में काम नहीं कर रहे हैं और समस्याओं को निपटाने में रुचि नहीं लेते। सीएम का कहना था कि अगर प्रॉब्लम आपके स्तर पर सॉल्व नहीं हो रही है तो मुझे बताएं। उनके इतना कहने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि आप बता दीजिए कब कहां और किससे बात करनी है। एक अधिकारी नियुक्त कर दीजिए जो हमारी बात आप तक पहुंचा सके।
शिवराज-भार्गव के बीच तल्ख अंदाज में हुई बातचीत के अंश
सीएम: कुछ मंत्री अच्छा काम कर रहे हैं पर कुछ अपना काम ठीक से नहीं कर रहे हैं। उनके विभाग की समस्याएं मुझ तक आ रही हैं। प्रायमरी लेवल के काम मंत्री खुद निपटाएं ताकि बात मुझ तक न आए। कर्मचारियों की हड़ताल चल रही है, लेकिन इसे रिजाल्व करने की बजाए मंत्री अपने काम में व्यस्त हैं, यदि इसे रिजाल्व करने में कोई समस्या आ रही है तो मुझ तक आए और मुझसे चर्चा करें ताकि प्राब्लम का हल निकाला जा सके।\
भार्गव: मुख्यमंत्री जी, आप बता दीजिए, कहां पर किससे बात करें ताकि समस्या का समधान हो।
सीएम:गोपालजी, आप मुझसे सीधी बात कर सकते हैं। ओमप्रकाश धुर्वे जी भी यहां बैठे हैं, इनसे पूछिए। इनका फोन आया था, इसके बाद मैंने पलट कर फोन लगाया और इनसे बात की।
भार्गव:आप एक अधिकारी को क्यों नहीं तैनात कर देते, जिससे हम अपनी बात कह सकें और वह हमारी बात आप तक पहुंचा सके।
सीएम:अशोक वर्णवाल हैं न, आप उन्हें अपनी बात बताइए, वे आपकी बात मुझ तक पहुंचाएंगे।
सरकारी कार्यक्रमों से कन्नी काट रहे IAS अफसर
इधर, ब्यूरोक्रेसी बेलगाम
प्रशासनिक संवाददाता, भोपाल। ब्यूरोक्रेसी प्रदेश में इस कदर बेलगाम है कि अब अपर मुख्य सचिव व प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी मुख्य सचिव की अध्यक्ष वाले कार्यक्रम में भी नहीं पहुंचते हैं। मुख्य सचिव बीपी सिंह के स्पष्ट निर्देशों को अनदेखा करने के मामले में लापरवाह नौकरशाहों पर सरकार कोई एक्शन भी नहीं ले पा रही है। प्रशासन अकादमी में पिछले दिनों भारत सरकार के अंतरिक्ष विज्ञान विभाग के प्रमुख व इंडियन स्पेस रिसर्च आॅर्गेनाइजेशन के चेयरमैन किरण कुमार का व्याख्यान था। इस कार्यक्रम के होस्ट मुख्य सचिव बीपी सिंह थे। मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में जाने वाले थे पर उनका प्रोग्राम बाद में बदल गया था।
मुख्य सचिव सिंह ने इस कार्यक्रम में कई विभागों के अपर मुख्य सचिवों व प्रमुख सचिवों को आने के लिए निर्देशित किया था पर जो अफसर यहां पहुंचे उसमें मुख्य सचिव के अलावा सिर्फ अपर मुख्य सचिव गृह केके सिंह, विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के प्रमुख सचिव मो. सुलेमान, प्रमुख सचिव नगरीय विकास मलय श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव स्वास्थ्य गौरी सिंह व पीएस कृषि डॉ. राजेश राजौरा शामिल हैं। बाकी एसीएस और पीएस स्तर के अफसरों ने आयोजन से किनारा कर लिया। मुख्य सचिव के निर्देश के बाद भी भोपाल में मौजूद रहकर ब्यूरोक्रेसी द्वारा उनके निर्देशों की अवहेलना किए जाने का मामला अब मंत्रालय के गलियारे में चर्चा में है।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।