एम्सटर्डम से अलग ये 6 जगहें भी हैं बेस्ट बैचलरेट सेलिबेशन के लिए

रणवीर-दीपिका के बाद प्रियंका-निक की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादी रही। आउटफिट्स से लेकर जूलरी, मेकप, वेडिंग वेन्यू हर एक चीज़ का खास ख्याल रखा गया। टीवी से लेकर न्यूज़पेपर्स और सोशल मीडिया तक पूरा का पूरा इनकी बैचलर पार्टी, शादी और रिसेप्शन की तस्वीरों से छाया रहा। जिसे देखकर हर किसी का दिल कर जाएगा डेस्टिनेशन वेडिंग का। 

खैर आपने नोटिस किया होगा शादी से पहले बैचलर पार्टी का ट्रेंड पिछले कुछ सालों से जोरों-शोरों से इन है। पहले जहां इन्हें सिर्फ होने वाले दूल्हे ही सेलिब्रेट किया करते थे वहीं अब दूल्हनों भी हल्दी, मेंहदी के साथ बैचलरेट सेलिब्रेट कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने भी अपना बैचलरेट एम्सटर्डम में सेलिब्रेट किया। जो हमेशा से ही सेलेब्स के वेकेशन और पार्टी के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन में शामिल रहा है। तो और कौन सी जगहें बैचलरेट पार्टी के लिए है बेस्ट, जानेंगे इनके बारे में...  

ब्रातिस्लावा

स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा भी पार्टी के तौर पर बहुत मशहूर हो रहा है। ऐतिहासिक होने के साथ ही यह शहर बहुत ही खूबसूरत है। पार्टी हब की यहां कोई कमी नहीं। यह शहर उन लोगों की लिस्ट में टॉप पर है जो बजट में बैचलर पार्टी करना चाहते हैं। क्लब हो या बार हर किसी भी जगह आपको बहुत ज्यादा जेब ढीली नहीं करनी पडेगी।  

प्राग
बैचलरेट पार्टी के लिए हिस्टोरिकल के साथ खूबसूरत लोकेशन की तलाश कर रहे हैं तो प्राग है इसके लिए बेहतरीन जगह। रोमांटिक सिटी प्राग में पार्टी के लिए कई सारी जगहें हैं। साथ ही ये जगह बजट के हिसाब से भी सही है। जहां आप पैसों की टेंशन लिए बगैर जमकर एन्जॉय कर सकते हैं।      

गोवा

गोवा सिर्फ पार्टी के लिए ही नहीं एडवेंचर ट्रिप के लिए भी काफी मशहूर है। तो यहां आकर आप रात में पार्टी कर सकते हैं और सुबह अलग-अलग तरह के एडवेंचर स्पोर्ट्स को एन्जॉय। क्लब की भरमार होने के साथ ही यहां आप बीच पार्टी भी कर सकते हैं। जो बहुत ही हैपनिंग होती है। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड गाना पर झूमते हुए बैचलरेट सेलिब्रेशन का अलग ही मज़ा होता है।  


मोरक्को
मोरक्को को कभी न सोने वाला शहर कहते हैं। जहां एंटरटेनमेंट की कोई कमी नहीं। खासतौर से मोरक्को का पेरिस कहे जाने वाले शहर Marrakech में, सुबह से शाम लोगों की भीड़ यहां एक समान ही होती है। यहां की नाइटलाइफ बहुत बेस्ट होती है। ट्रैवल से लेकर पार्टी हर एक के लिए मोरक्को है बेहतरीन जगह।

लंदन

घूमने के अलावा पार्टी फ्रिक्स के लिए लंदन हमेशा से ही फेवरेट डेस्टिनेशन रहा है। क्लब, पब, बार की यहां भरमार है। तो अगर आप बैचलरेट को क्लासी तरीके से सेलिब्रेट करना चाह रही हैं तो लंदन का ऑप्शन है बेस्ट। जहां की बीट्स पर आप के साथ-साथ पूरा लंदन ठुमकेगा। 

मैनचेस्टर

मैनचेस्टर अपने लाउड म्यूज़िक, नाइटलाइफ, फैशन, क्लब और बार के लिए पूरे दुनियाभर में मशहूर है। रात होते ही यहां का नज़ारा अलग हो जाता है। बैचलर पार्टी में जमकर मस्ती करनी हो तो मैनचेस्टर बहुत ही अच्छा डेस्टिनेशन है जहां झूमने के लिए आपको ड्रिंक की जरूरत नहीं पड़ती यहां का लाउड म्यूज़िक काफी होता है। अपने खास दिन से पहले के दिनों को बनाना है हमेशा के लिए यादगार तो मैनचेस्टर का करें प्लान।

 


 

 

"पर्यटन" से अन्य खबरें

दो दिनों की छुट्टी एन्जॉय करने के लिए बेहतरीन है दिल्ली के आसपास बसी ये 4 जगहें

फरवरी खत्म होते ही मौसम सुहावना होने लगता है। इस मौसम में घूमने-फिरने का अपना अलग ही मजा होता है। बीच हो या हिल स्टेशन हर एक जगह का अलग रोमांच होता है। लेकिन अगर आप सफर में बहुत ज्यादा टाइम नहीं गवाना चाहते तो दिल्ली के आसपास बसी इन जगहों पर डालें एक नजर। जहां मिलेगा एडवेंचर का भरपूर मौका।

Read More

कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग और सस्ता है बजट तो जा सकते हैं इन 3 जगहों पर

सर्दियों का मौसम वैसे तो अच्छा लगता है लेकिन इस समय घूमने का भी एक अलग ही आनंद होता है. जी हाँ, इन दिनों अगर घूमने को कह दिया जाए तो उसके लिए कोई मना नहीं करता क्योंकि मौसम बहुत आकर्षक होता है. ऐसे में आज हम आपको उन तीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ ठहरने का खर्च और हवाई यात्रा का खर्च बहुत कम है. केवल इतना ही नहीं, इन जगहों पर होने वाली ऐक्टिविटी के बारे में भी जान लीजिए जिसे करने में आपको खूब मजा आएगा. आइए बताते हैं आपको आपके लिए विंटर वेकशन के लिए बेस्ट जगह.

Read More

कंबोडिया में बसा है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जिसके बनने की कहानी है बड़ी ही रोमांचक

12वीं शताब्दी के अंकोरवाट मंदिर को चूना पत्थर की विशाल चट्टानों से कुछ ही दशकों में बना लिया गया था। डेढ़ टन से ज्यादा वजन वाली ये चट्टानें बहुत दूर से लाई जाती थीं। सैकड़ों किलोमीटर दूर से विशाल चट्टानों को लाना तब असंभव सा था। तत्कालीन हिंदू राजा ने मंदिर के लिए करीब स्थित माउंट कुलेन से चट्टानें लाने में भूमिगत नहरों की मदद ली। नावों में लादकरक ये चट्टानें पहुंचाई गई।

Read More

HAPPY NEW YEAR 2020: यह है दिल्ली की 3 बेस्ट जगह, जंहा ले सकते पिकनिक का भरपूर आनंद

यह तो हम सभी जानते है कि नव वर्ष की शुरूआत हो चुकी है. ऐसे में अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने फिरने जाने का मन तो हर किसी का होता है.अगर समय की कमी के चलते 31 दिसंबर की रात पार्टी नहीं कर पाए हैं तो कोई बात नहीं. दिल्ली में बहुत सी ऐसी शानदार जगहें  हैं जहां पर परिवार और दोस्तों के साथ सैर सपाटे के लिए जाना अच्छा लगेगा. तो चलिए जानें ऐसी ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जहां पर नए साल के मौके पर घूमने के लिए जाया जा सकता है. दिल्ली और दिल्ली के आसपास कई ऐसी जगहें हैं, जहां हरियाली के बीच आप अपनों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं. इन जगहों पर जाने के लिए किसी विेशेष अवसर या खास दिन की जरूरत नहीं, बल्कि आप वीकेंड पर भी दोस्तों या परिवार के साथ जा सकते हैं.

Read More

वीकेंड मस्ती के लिए पुणे के आसपास बसी इन जगहों की सैर रहेगी यादगार

मॉनसून में घूमने की प्लानिंग करना थोड़ा रिस्की होता है लेकिन इंडिया में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां की खूबसूरती मॉनसून में अपने चरम पर होती है। ऐसी ही जगहों में शामि है पुणे, जिसके आसपास बिखरी है बेशुमार खूबसूरती। वीकेंड में दोस्तों के साथ मस्ती करना चाह रहे हैं या सोलो ट्रिप पर जाना हो, बिंदास होकर इन जगहों का बना सकते हैं प्लान।

Read More

कार या बाइक नहीं इंडिया की इन 10 जगहों पर लें साइकिल से घूमने-फिरने का मज़ा

घूमने का मतलब सिर्फ डेस्टिनेशन कवर करना नहीं होता बल्कि उस जगह के खानपान, कल्चर और अलग-अलग तरह के एडवेंचर से भी रूबरू होना होता है। ग्रूप और सोलो जैसे ही रोड ट्रिप का भी अपना अलग ही मज़ा होता है और वो भी जब आपकी सवारी साइकिल हो। जी हां, साइकिलिंग करते हुए आराम से उस जगह की हर एक चीज़ के बारे में जानना। हालांकि, इसके साथ डेस्टिनेशन तक पहुंचना इतना आसान नहीं होता लेकिन एडवेंचर के शौकीन इसे बहुत एन्जॉय करते हैं। तो अगर आप भी उनमें से एक है तो इंडिया में साइकिलिंग के लिए कौन से जगहें बेस्ट हैं, इसके बारे में जानेंगे।      

Read More

इंडिया की ये 8 जगहें हैं बेस्ट सर्फिंग के अनोखे एक्सपीरिएंस के लिए

इंडिया में सर्फिंग का क्रेज रीवर रॉफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग और बंजी-जंपिग जितना नहीं, बाहर से आने वाले टूरिस्ट्स के बीच ये एडवेंचर बहुत पॉप्युलर है। लेकिन अब इंडिया में भी धीरे-धीरे लोग इस एडवेंचर को न सिर्फ ट्राय कर रहे हैं बल्कि एन्जॉय भी। तो इस एडवेंचर को एन्जॉय करने के लिए इंडिया में कौन सी जगहें हैं बेस्ट, जानते हैं यहां।    

Read More

इन लज़ीज पारंपरिक ज़ायकों के बिना अधूरा है असम का बिहू फेस्टिवल

बिहू की शुरूआत होते ही असम का नज़ारा देखने लायक होता है। चारों ओर खेतों में लहलहाती फसल, झूमते-नाचते लोग और तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोज़न इसकी रौनक में चार चांद लगाने का काम करते हैं। असम में रहने वाले ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर हैं इसलिए यहां इस त्योहार का खासा महत्व है। कोई भी फेस्टिवल वहां के पारंपरिक खान-पान के बिना अधूरा है। खानपान के साथ ही लोकगीत और नृत्य का तालमेल बिहू को बनाता है लोकप्रिय। फेस्टिवल में बनाए जाने वाले अलग-अलग तरह के पकवानों में चावल, नारियल, गुड़, तिल और दूध का खासतौर से इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं इन व्यंजनों के बारे में...

Read More

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के इन 6 मंदिरों का दर्शन करेगा मनचाही इच्छा की पूर्ति

शक्ति का अवतार मां दुर्गा को ब्रम्हांड के रक्षक के रूप में जाना जाता है। शक्ति और मनोकामना की पूर्ति के लिए मां दुर्गा को पूजा जाता है खासतौर से नवरात्रि के दौरान। चैत्र हो या शरद नवरात्रि, दोनों ही हिंदुओं के लिए बहुत मायने रखता है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु नौ दिनों का उपवास रखते हैं और देवी की पूजा-अराधना करते हैं। भारत में अलग-अलग जगहों पर मां दुर्गा के अनेक मंदिर स्थित हैं जिनकी अलग मान्यताएं और कहानियां हैं। कहते हैं इन जगहों के दर्शन मात्र से बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। तो आज इन्हीं मंदिरों के बारे में जानेंगे।

Read More

खूबसूरत बीच, टेस्टी फूड और अनोखे कल्चर का लेना हो एक्सपीरियंस, तो फुकेत है बेहतरीन जगह

भारत के सबसे करीब स्थित थाईलैंड सालभर सैलानियों से भरा रहता है। खासतौर पर फुकेत यहां आकर्षण का केंद्र है। यह दक्षिण पूर्व एशिया के लोगों के लिए लोकप्रिय स्थान है, जहां का रेतीला समुद्री तट उन्हें आकर्षित करता है।

Read More