इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बाद मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कबूला है कि मुंबई आतंकी हमले के पीछे लश्कर के आतंकियों का हाथ था। यह बात इमरान खान ने खुद कबूली है। पाकिस्तान में सरकार बनाने के बाद पहली बार शुक्रवार को इमरान खान ने विदेशी मीडिया (वॉशिंगटन पोस्ट) को अपना पहला इंटरव्यू दिया। इस मौके पर वे कई विषयों पर बोलते दिखे, जिसमें 26/11 आतंकी हमले के गुनहगार लशकर- ए- तैयबा का आतंकी रहमान लखवी के जेल से रिहा होने पर उठे सवालों का भी जिक्र भी था।
मुंबई हमले पर इमरान का कबूलनामा
वॉशिंगटन पोस्ट को दिए अपने इंटरव्यू में इमरान ने कहा, '2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले में लश्कर के आतंकी शामिल थे। मैंने अपनी सरकार को इस केस की स्थिति को जानने के आदेश दिए हैं। इस केस को सुलझाना हमारे लिए जरूरी है, क्योंकि यह एक आतंकी हमला था।' जो बात भारत लगातार पाकिस्तान और विश्व मंच पर कहती आई है। उस बात नौ साल पुराने केस पर पहली बार इमरान खान ने कबूला है कि मुंबई हमले में LeT के आतंकी शामिल थे। उन्होंने ये बयान आतंकी संगठन लशकर- ए- तैयबा के प्रमुख जकीउर रहमान लखवी के जेल से रिहा होने पर उठ रहे सवालों पर दिया। इमरान ने कहा कि वे चाहते हैं कि मुंबई में बम धमाकों को अंजाम देने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मुंबई हमले में था पाकिस्तान का हाथ : नवाज शरीफ
इमरान से पहले पाक के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का भी मुंबई आतंकी हमले पर बड़ा कबूलनामा सामने आया था। उन्होंने माना था कि पाकिस्तान सरकार की मदद से आतंकी सीमा पार करके भारत में पहुंचे थे। पाकिस्तान अखबार 'डॉन' को दिए इंटरव्यू में एक सवाल के जवाब में नवाज शरीफ ने कहा था कि पाकिस्तान सरकार ने आतंकियों को सीमा पार करके जाने और मुंबई में हमला करने की इजाजत क्यों दी? साथ ही, उन्होंने पाकिस्तान में चल रहे 26/11 केस का ट्रायल पूरा न होने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा था कि आतंकियों का समर्थन करने के कारण पाकिस्तान दुनिया में अलग-थलग पड़ गया है।
वॉशिंगटन पोस्ट को दिए इंटरव्यू में क्या-क्या बोले इमरान
9/11 हमले पर पूछे गए सवाल पर इमरान ने कहा कि इस आतंकी हमले में पाकिस्तान का कतई हाथ नहीं है। उन्होंने कहा कि ये आराेप बेबुनियाद है और मुल्क की छवि को खराब करता है। पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद की बात को भी उन्होंने खारिज कर दिया। इमरान ने कहा कि आतंकी संगठन अलकायदा अफगानिस्तान में था, इसमें कोई पाकिस्तानी शामिल नहीं था।
अमेरिका-पाकिस्तान के बिगड़ते रिश्तों पर प्रधानमंत्री इमरान ने कहा कि मैं उनके साथ कतई संबंध नहीं रखना चाहता हूं, जो हमारे मुल्क को एक किराए के बंदूक की तरह इस्तेमाल करने की सोचते हैं या हमें दूसरों की लड़ाई लड़ने के लिए धन का प्रलोभन देते हैं।
पाकिस्तान तालिबान की शरणस्थली है। प्रमुख तालीबानी नेता पाक में शरण लिए हुए हैं। इस सवाल पर इमरान ने कहा कि ये आराेप बेबुनियाद है। उन्होंने कहा कि हुकूमत में आने के बाद मैंने सुरक्षाबलों के साथ बैठक की और इसकी पूरी समीक्षा कराई। उन्होंने कहा कि क्या मुझे कोई तालिबान नेताओं के छिपे होने या रहने का ठिकाना बता सकता है। मैं उनके साथ्ा वहां चलने काे तैयार हूं।
चीन से साथ पाकिस्तान के प्रगाढ़ होते रिश्तों के बारे में उन्होंने कहा कि दाेनों देश के बीच संबंध एकतरफा नहीं है। यह द्विपक्षीय है। चीन के साथ हमारे दीर्घकालीन सैन्य और व्यापारिक करार है। कई परियोजनाएं पर दोनों मुल्क संयुक्त रूप से काम कर रहे हैं।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें।