भाषा के खतरे से जूझ रही पत्रकारिता

-अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव पर विद्वानों ने जाहिर की चिंता
भोपाल (एमपी मिरर)। भारतीय पत्रकारिता भाषा के खतरे से जूझ रही है। समाचार माध्यमों में हिन्दी के बजाय बढ़ते अंग्रेजी शब्दों के प्रयोग को लेकर यह चिंता है, राजधानी के वरिष्ठ  पत्रकारों की। अवसर था,  हिंदी पत्रकारिता: कल, आज और कल विषय पर आयोजित संगोष्ठी का।
अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के पांचवें स्थापना दिवस पर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के तत्वावधान में यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय सभागार में आयोजित किया गया था। हिंदी पत्रकारिता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और उतार-चढ़ाव के साथ ही वर्तमान स्थिति व भविष्य की दशा-दिशा पर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहनलाल छीपा की  उपस्थिति में हुए इस समारोह की अध्यक्षता  प्रख्यात साहित्यकार कैलाशचंद्र पंत द्वारा की गई है।  स्वदेश समूह के प्रधान संपादक राजेंद्र शर्मा शर्मा ने बीजा रोपण करते हुए काम-काज में मात्रभाषा की अनिवार्यता की जरूरत बताते हुए कहा, कि यह राष्ट्रीय चुनौती है। क्योंकि अब क्षेत्रीय भाषाओं में भी अंग्रेजी का खतरा बढ़ा है। वहीं माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलाधिसचिव लाजपत आहूजा ने विश्व हिन्दी सम्मेलन  से पहले हिन्दी समाचार पत्रों की भाषा को लेकर कराए गए विश्लेषण का यह कहते हुए खुलासा किया कि, इनमें लगभग 15 हजार शब्द अंग्रेजी के इस्तेमाल किए जा रहे हैं। हालांकि उनका यह भी कहना था, कि अगले चार दशक तक हिन्दी पत्रकारिता को कोई नुकसान नहीं है। लेकिन खतरे में हिन्दी भाषा ही है।

सरकार की कथनी व करनी में अंतर
लोकमत समाचार के स्थानीय संपादक  शिव अनुराग पटैरिया ने बतौर वक्ता हिन्दी की मौजूदा स्थिति के लिए शासन प्रशासन की कथनी व करनी में अंतर को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था, कि भारतीय पत्रकारों को मन में छिपी यह भ्रांति निकालनी होगी, कि अंग्रेजी के अखबार में आलेख लिखे बिना वह स्थापित नहीं हो सकते हैं।

शासक वर्ग अभी भी गुलामी में जी रहा है
राष्ट्रीय हिन्दी मेल के प्रधान संपादक विजय कुमार दास ने हिन्दी के प्रति बरती जा रही विमुखता के लिए अंग्रेजी की पक्षधर सरकारों को जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था, कि शासक वर्ग गुलामी को जी रहा है। अंग्रेजी अखबारों के लिए जहां सरकार रेड़ कार्पेट बिछा रही है। वहीं देश-प्रदेश के दूर-दराज में पहुंच रखने वाले हिन्दी अखबारों की तरफ उतना ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जितना कि अंग्रेजी अखबारों को महत्व दिया जाता है। शासन-प्रशासन की प्रक्रिया में सुधार की जरूरत बताते हुए श्री दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यह नसीहत दी है, कि विदेश यात्रा के दौरान राष्ट्रीय सम्मान के मद्देजनर अंग्रेजी के बजाय हिन्दी का प्रयोग करें।

 बाजार की भाषा बने हिन्दी
हिन्दी भाषा में अंग्रेजी के बढ़ते दखल के पीछे बंसल टीवी के शरद द्विवेदी का तर्क था, कि यह बाजार की भाषा नहीं है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय मंचों से भाषण देने से भी मौजूदा स्थिति में सुधार होने वाला नहीं है। इसलिए जरूरत है, कि इसे रोजगार मूलक बनाया जाए। क्योंकि जब तक यह जब तक यह बाजार की भाषा नही बनेगी, तब तक यह काम नही कर पाएगी।

इंटरनेट में भी हो हिन्दी उपकरण
सुबह-सवेरे के कार्यकारी संपादक गिरीश उपाध्याय ने बतौर वक्ता अपनी बात रखते हुए कहा, कि इंटरनेट में हिन्दी का प्रभाव बढ़ा है। लेकिन उसको बढ़ावा देने के लिए उपकरणों की पर्याप्तता इसे बढऩे से रोक रही है। उन्होंने कहा, कि पत्रसूचना सहित कई विभागों द्वारा कई आंकड़े प्रस्तुत किए जाते हैं। बावजूद इसके यह नहीं बताया जाता है, कि कितने ऐसे ब्लाग और बेवसाइटें हैं, जहां हिन्दी लिखी जाती है और पढ़ी जाती है।

बाजार की भाषा बने लेकिन बाजारू नहीं    
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार कैलाश चंद पंत ने कहा कि हिन्दी को बढ़ावा देने के लिए भले ही बाजार की भाषा बनाया जाए। लेकिन इसके साथ यह ध्यान देने की जरूरत है, कि कहीं वह बाजारू न बन जाए। उन्होंने कहा कि, हिन्दी जन भाषा है। इसे बढ़ावा देने के लिए हमे स्वयं बदलना पड़ेगा। क्योंकि अंग्रेजी मानसिकता के बाजार का उद्देश्य देश की मानसिकता को बदलना है। यह सुनियोजित रूप से हो रहा है।  यदि हमने बदलाव नही किया तो वैचारिक रूप से गुलाम हो जाएंगे।

अंग्रेजी में पढ़ो हिन्दी में गढ़ो
वरिष्ठ पत्रकार व एकता परिषद मप्र के उपाध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने कहा, कि  नये लोग हिंदी की भाषा को आगे ले जाने की सीढिया है। भाषा चेतना उत्पन्न करती है। इसलिए अज्ञेय ने कहा है, कि अंग्रेजी में खूब पढ़ो लेकिन गढऩे का काम हिन्दी में करो। यह बात अलग है, कि सबल वर्ग ने पत्रकारिता को नियंत्रण में ले लिया और पत्रकार निरन्तर परतंत्र होता जा रहा है। वह इसलिए कि, नौकरी में जाने की चिंता में समझौता करने की शैली ने पत्रकारिता को नष्ट कर दिया है। पत्रकारिता कर्म से व्यवसाय में परिवर्तित होती चली जा रही है।

व्यवसाय की भाषा भी बनेगी हिन्दी
विवि के कुलपति मोहनलाल छीपा ने कहा, कि हिन्दी व्यवसाय की भाषा भी बनेगी। हिंदी रोजगार की भाषा कैसे बने, इसके लिए विवि प्रयास कर रहें है। उनका कहना था, कि वैश्विक के समय में हमारे पास ज्ञान का खजाना है, कि परोस ही नही पा रहे है। पढऩे के लिए हिंदी के माध्यम से यह नया उत्पाद है। विवि केस्थापना दिवस 25 दिसंबर के मद्देनजर आयोजित हिंदी बांचे हिंदुस्तान के तहत सभी से एक पेज हिन्दी का पढऩे की अपील भी की है।

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More