एमपी चुनाव: 50 उम्‍मीदवारों का नामांकन कराने खुद जाएंगे शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान 25 अक्टूबर तक राज्य के 230 में से 180 विधानसभा क्षेत्रों की जनता के बीच पहुंचेंगे। इसके बाद भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ 2 नवंबर से पार्टी के 50 उम्मीदवारों के नामांकन में पहुंचने की योजना है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य में चुनाव अभियान के आखिरी 20 दिनों में 7 नवंबर (दीवाली) के बाद करीब एक दर्जन रैलियों को संबोधित करेंगे। इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एक भाजपा नेता ने कहा, “हमारे सबसे बड़े हथियार नरेंद्र मोदी का अभी इस चुनाव में आना बांकि है। उनके राज्य में आते ही सभी तरह के अटकलों पर विराम लग जाएगा। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के कई हिस्सों में अभियान चला चुके हैं। गुजरात की तरह ही यहां से भी चले जाएंगे।”

भाजपा पिछले 15 सालों से राज्य की सत्ता पर काबिज है। इसका नतीजा यह है कि पार्टी के पास जमीनी स्तर पर अभियान चलाने वाला एक मजबूत तंत्र है। लेकिन लगातार तीन बार से सत्ता में रहने की वजह से पार्टी को विरोधी लहर का भी सामना करना पड़ रहा है। चौहान अपनी ‘जन आशीर्वाद यात्रा’ के दौरान 21 अक्टूबर को इंदौर, 23 अक्टूबर को रेवा पहुंचे। 24 अक्टूबर को ग्वालियर तथा इसी दिन जबलपुर में होंगे। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है, “हमारी यात्रा जुलाई में शुरू हुई थी। वहीं, कांग्रेस राज्य में शुरू की गई किसी भी यात्रा को पूरा नहीं कर सकी।” वे कहते हैं कि, “पार्टी बाद में यह तय करेगी कि शेष 50 विधानसभा क्षेत्रों के लिए जन आशीर्वाद यात्रा को बढ़ाना है या फिर इन विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के नामांकन के वक्त सीएम सहित बड़े नेता मौजूद रहेंगे।” भाजपा 26 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच अपने घोषणा पत्र के साथ सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम को तय करना चाहती है।

भाजपा ने रविवार को भोपाल से राज्य के विभिन्न हिस्सों के लिए झंडा लगा रथ रवाना किया। यह रथ रवानगी भी भाजपा के अभियान का एक हिस्सा है। राज्य में भाजपा के मौजूदा 160 विधायकों में से अधिकांश को विरोधी लहर का भी सामना करना पड़ रहा है। राज्य के कुछ मौजूदा सांसदों को भी विधानसभा चुनाव लड़ने को कहा जा सकता है। राज्य के एक अन्य पार्टी नेता ने कहा कि, “भाजपा इस बार उम्मदवारों का चयन उनकी चुनाव जीतने की क्षमता को देखते हुए कर रही है। कुछ उम्मीदवरों को दुबारा मौका नहीं दिया जा रहा है।”

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More