दुर्गा पूजा 2018: सप्तशती में कुछ एेसा है देवी का वर्णन

अगर आप नेचर लवर हैं तो इंडिया में ऐसी कई सारी जगहें हैं जहां जाकर आप घूमने-फिरने, एडवेंचर के अलावा उस जगह की खूबसूरती को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। खासतौर से नार्थ-ईस्ट। जो आपको मोहित और आश्चर्यचकित करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। तो आज चलेंगे हिमालय की तलहटी में बसे दोआर के सुहाने सफर पर। जानेंगे इसके कुछ अनसुने-अनछुए पहलुओं के बारे में।

प्राकृतिक खूबसूरती समेटे हुए दोआर

हिमालय की तलहटी में बसा दोआर या दुआर पूर्वोत्तर भारतीय इलाका है। भूटान के आसपास पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ के मैदान ईस्ट हिमालय की तलहटी कहलाते हैं। संकोस नदी इसके 8,800 वर्ग किमी एरिया को वेस्ट और ईस्ट दोआर में बांटती है। ऐसा कहा जाता है कि इस इलाके में अनेक दर्रे हैं जो हिमालय को जाते हैं। दोआर का मतलब नेपाली, असमिया, मैथिली, भोजपुरी, मगही, और बंगाली भाषाओं में दरवाजा होता है। इसे भारत से भूटान के लिए एंट्री डोर के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पुराने जमाने में भूटान के लोग मैदानी इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ 18 मार्ग द्वार के माध्यम से संपर्क कर सकते थे। पश्चिमी असम स्थित पूर्वी दोआर में समतल मैदान है, जो कई सारी नदियों द्वारा बंटे हुए हैं और वहां की जनसंख्या बहुत कम है। पश्चिमी दोआर पश्चिम बंगाल के नार्थ में स्थित है और यह मैदानी इलाके व हिमालय से जुड़े निम्न भूमि क्षेत्र तराई का एक हिस्सा है।

दोआर की ये जगहें हैं घूमने लायक
पश्चिम बंगाल से शुरू होकर असम तक फैले हुए दोआर में बहुत सारी जगहें हैं जहां अकेले आने के बाद भी आपको बोरियत नहीं होगी। इस पूरे इलाके में भारत और भूटान राज्य के बीच 18 सीमा चौकियां हैं। यहां तक कि दार्जिलिंग, सिलीगुड़ी, जयगांव और भूटान का फुइनटशौलिंग भी दोआर में आते हैं। मतलब इस एक जगह आकर आप इन सारी जगहों की भी सैर कर सकते हैं। यहां फैली हरियाली की वजह है कभी न खत्म होने वाली बारिश। इसके अलावा दोआर को चाय के बागानों, टिम्बकटू लकड़ी के काम के लिए भी जाना जाता है। यहां के चाय बागान में जाकर न केवल आप घूम सकते हैं बल्कि उनकी पत्तियों को तोड़ते हुए फोटोशूट भी करा सकते हैं। मानस नेशनल पार्क, महानंदा वाइल्डलाइफ सेंचुरी और चपरामारी वाइल्डलाइफ रिजर्व घूमने का ऑप्शन भी है आपके पास।

नेशनल पार्क में क्या है खास
यूनेस्को की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल हैं ये जगहें। जो कछुए, वाइल्ड वाटर बफेलो और गोल्डन लंगूर जैसे अनोखे जानवरों के लिए मशहूर हैं। चपरामारी वाइल्ड लाइफ रिजर्व में बड़ी संख्या में हाथी रहते हैं। महानंदा वाइल्ड लाइफ सेंचुरी अपने बंगाल टाइगर के लिए जाना जाता है। और तो और खत्म होने की कगार पर पहुंच चुके फेरी ब्लू और हिमालयन पाइड हौरनबिल जैसे पक्षी भी देखे जा सकते हैं।
कैसे पहुंचें

हवाई मार्ग- यहां तक पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी एयरपोर्ट बागडोगरा और गुवाहाटी है।

रेल मार्ग- नई जलपाइगुड़ी और कुचबहार नज़दीकी रेलवे स्टेशन्स हैं।

सड़क मार्ग- सिलीगुड़ी, दोआर का मुख्य द्वार है जहां के लिए कोलकाता, जलपाईगुरी और भी दूसरे शहरों से बसों और टैक्सी की सुविधा अवेलेबल हैं।

 

 

"पर्यटन" से अन्य खबरें

दो दिनों की छुट्टी एन्जॉय करने के लिए बेहतरीन है दिल्ली के आसपास बसी ये 4 जगहें

फरवरी खत्म होते ही मौसम सुहावना होने लगता है। इस मौसम में घूमने-फिरने का अपना अलग ही मजा होता है। बीच हो या हिल स्टेशन हर एक जगह का अलग रोमांच होता है। लेकिन अगर आप सफर में बहुत ज्यादा टाइम नहीं गवाना चाहते तो दिल्ली के आसपास बसी इन जगहों पर डालें एक नजर। जहां मिलेगा एडवेंचर का भरपूर मौका।

Read More

कर रहे हैं घूमने की प्लानिंग और सस्ता है बजट तो जा सकते हैं इन 3 जगहों पर

सर्दियों का मौसम वैसे तो अच्छा लगता है लेकिन इस समय घूमने का भी एक अलग ही आनंद होता है. जी हाँ, इन दिनों अगर घूमने को कह दिया जाए तो उसके लिए कोई मना नहीं करता क्योंकि मौसम बहुत आकर्षक होता है. ऐसे में आज हम आपको उन तीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहाँ ठहरने का खर्च और हवाई यात्रा का खर्च बहुत कम है. केवल इतना ही नहीं, इन जगहों पर होने वाली ऐक्टिविटी के बारे में भी जान लीजिए जिसे करने में आपको खूब मजा आएगा. आइए बताते हैं आपको आपके लिए विंटर वेकशन के लिए बेस्ट जगह.

Read More

कंबोडिया में बसा है दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, जिसके बनने की कहानी है बड़ी ही रोमांचक

12वीं शताब्दी के अंकोरवाट मंदिर को चूना पत्थर की विशाल चट्टानों से कुछ ही दशकों में बना लिया गया था। डेढ़ टन से ज्यादा वजन वाली ये चट्टानें बहुत दूर से लाई जाती थीं। सैकड़ों किलोमीटर दूर से विशाल चट्टानों को लाना तब असंभव सा था। तत्कालीन हिंदू राजा ने मंदिर के लिए करीब स्थित माउंट कुलेन से चट्टानें लाने में भूमिगत नहरों की मदद ली। नावों में लादकरक ये चट्टानें पहुंचाई गई।

Read More

HAPPY NEW YEAR 2020: यह है दिल्ली की 3 बेस्ट जगह, जंहा ले सकते पिकनिक का भरपूर आनंद

यह तो हम सभी जानते है कि नव वर्ष की शुरूआत हो चुकी है. ऐसे में अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाहर घूमने फिरने जाने का मन तो हर किसी का होता है.अगर समय की कमी के चलते 31 दिसंबर की रात पार्टी नहीं कर पाए हैं तो कोई बात नहीं. दिल्ली में बहुत सी ऐसी शानदार जगहें  हैं जहां पर परिवार और दोस्तों के साथ सैर सपाटे के लिए जाना अच्छा लगेगा. तो चलिए जानें ऐसी ही कुछ खूबसूरत जगहों के बारे में जहां पर नए साल के मौके पर घूमने के लिए जाया जा सकता है. दिल्ली और दिल्ली के आसपास कई ऐसी जगहें हैं, जहां हरियाली के बीच आप अपनों के साथ पिकनिक मनाने जा सकते हैं. इन जगहों पर जाने के लिए किसी विेशेष अवसर या खास दिन की जरूरत नहीं, बल्कि आप वीकेंड पर भी दोस्तों या परिवार के साथ जा सकते हैं.

Read More

वीकेंड मस्ती के लिए पुणे के आसपास बसी इन जगहों की सैर रहेगी यादगार

मॉनसून में घूमने की प्लानिंग करना थोड़ा रिस्की होता है लेकिन इंडिया में कुछ जगहें ऐसी हैं जहां की खूबसूरती मॉनसून में अपने चरम पर होती है। ऐसी ही जगहों में शामि है पुणे, जिसके आसपास बिखरी है बेशुमार खूबसूरती। वीकेंड में दोस्तों के साथ मस्ती करना चाह रहे हैं या सोलो ट्रिप पर जाना हो, बिंदास होकर इन जगहों का बना सकते हैं प्लान।

Read More

कार या बाइक नहीं इंडिया की इन 10 जगहों पर लें साइकिल से घूमने-फिरने का मज़ा

घूमने का मतलब सिर्फ डेस्टिनेशन कवर करना नहीं होता बल्कि उस जगह के खानपान, कल्चर और अलग-अलग तरह के एडवेंचर से भी रूबरू होना होता है। ग्रूप और सोलो जैसे ही रोड ट्रिप का भी अपना अलग ही मज़ा होता है और वो भी जब आपकी सवारी साइकिल हो। जी हां, साइकिलिंग करते हुए आराम से उस जगह की हर एक चीज़ के बारे में जानना। हालांकि, इसके साथ डेस्टिनेशन तक पहुंचना इतना आसान नहीं होता लेकिन एडवेंचर के शौकीन इसे बहुत एन्जॉय करते हैं। तो अगर आप भी उनमें से एक है तो इंडिया में साइकिलिंग के लिए कौन से जगहें बेस्ट हैं, इसके बारे में जानेंगे।      

Read More

इंडिया की ये 8 जगहें हैं बेस्ट सर्फिंग के अनोखे एक्सपीरिएंस के लिए

इंडिया में सर्फिंग का क्रेज रीवर रॉफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, स्कूबा डाइविंग और बंजी-जंपिग जितना नहीं, बाहर से आने वाले टूरिस्ट्स के बीच ये एडवेंचर बहुत पॉप्युलर है। लेकिन अब इंडिया में भी धीरे-धीरे लोग इस एडवेंचर को न सिर्फ ट्राय कर रहे हैं बल्कि एन्जॉय भी। तो इस एडवेंचर को एन्जॉय करने के लिए इंडिया में कौन सी जगहें हैं बेस्ट, जानते हैं यहां।    

Read More

इन लज़ीज पारंपरिक ज़ायकों के बिना अधूरा है असम का बिहू फेस्टिवल

बिहू की शुरूआत होते ही असम का नज़ारा देखने लायक होता है। चारों ओर खेतों में लहलहाती फसल, झूमते-नाचते लोग और तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोज़न इसकी रौनक में चार चांद लगाने का काम करते हैं। असम में रहने वाले ज्यादातर लोग कृषि पर निर्भर हैं इसलिए यहां इस त्योहार का खासा महत्व है। कोई भी फेस्टिवल वहां के पारंपरिक खान-पान के बिना अधूरा है। खानपान के साथ ही लोकगीत और नृत्य का तालमेल बिहू को बनाता है लोकप्रिय। फेस्टिवल में बनाए जाने वाले अलग-अलग तरह के पकवानों में चावल, नारियल, गुड़, तिल और दूध का खासतौर से इस्तेमाल किया जाता है। तो आइए जानते हैं इन व्यंजनों के बारे में...

Read More

चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा के इन 6 मंदिरों का दर्शन करेगा मनचाही इच्छा की पूर्ति

शक्ति का अवतार मां दुर्गा को ब्रम्हांड के रक्षक के रूप में जाना जाता है। शक्ति और मनोकामना की पूर्ति के लिए मां दुर्गा को पूजा जाता है खासतौर से नवरात्रि के दौरान। चैत्र हो या शरद नवरात्रि, दोनों ही हिंदुओं के लिए बहुत मायने रखता है। मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालु नौ दिनों का उपवास रखते हैं और देवी की पूजा-अराधना करते हैं। भारत में अलग-अलग जगहों पर मां दुर्गा के अनेक मंदिर स्थित हैं जिनकी अलग मान्यताएं और कहानियां हैं। कहते हैं इन जगहों के दर्शन मात्र से बिगड़े हुए काम बन जाते हैं। तो आज इन्हीं मंदिरों के बारे में जानेंगे।

Read More

खूबसूरत बीच, टेस्टी फूड और अनोखे कल्चर का लेना हो एक्सपीरियंस, तो फुकेत है बेहतरीन जगह

भारत के सबसे करीब स्थित थाईलैंड सालभर सैलानियों से भरा रहता है। खासतौर पर फुकेत यहां आकर्षण का केंद्र है। यह दक्षिण पूर्व एशिया के लोगों के लिए लोकप्रिय स्थान है, जहां का रेतीला समुद्री तट उन्हें आकर्षित करता है।

Read More