छतरपुर। झिलमिल रोशनी की रंगत, भारी भीड़, हर कोई एक झलक देखने को बेताब, जिसने भी देखा व पांच मंजिला जिला अस्पताल के नवनिर्मित भवन को देखता ही रह गया। मध्यरात्रि एक बजे जब सीएम शिवराज सिंह चौहान जिला अस्पताल के लोकार्पण के लिए पहुंचे तो लोगों का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि छतरपुर का जिला अस्पताल प्रदेश का सबसे सुंदर अस्पताल बनाया गया है। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान करीब बीस मिनट तक जिला अस्पताल में उपस्थित रहे और उन्होंने पांच मंजिला जिला अस्पताल के नए भव का शिलन्यास किया।
महाराजा छत्रसाल की नगरी छतरपुर छत्रसाल चौराहा के निकट बनाए गए पांच मंजिला जिला अस्पताल के भवन का नजारा देखने लायक था। जिला अस्पताल के नए भवन का शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर जिला अस्पताल भवन का लोकार्पण किया। 300 बेड वाले पांच मंजिला के इस नए भवन में जिला अस्पताल के निर्माण कार्य पर 32 करोड़ 50 लाख रुपए का व्यय हुआ है।
मुख्यमंत्री ने नवीन अस्पताल परिसर का अवलोकन भी किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को समाजसेवी संगठन द्वारा अष्टधातु से निर्मित गाय का प्रतीकचिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि है कि छतरपुर में बनने वाला मेडीकल कॉलेज सुपर स्पेशिलिटी सेंटर बनाया जाएगा। इसके बन जाने पर छतरपुर, पन्ना, टीकमगढ़ जिले सहित अन्य जिले के आमजनों को बेहतर और अत्याधुनिक टेक्नालॉजी युक्त सुविधाएं मिलेंगी। इस दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर मेडीकल कॉलेज का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि छतरपुर शहर के 8 किलोमीटर दूर मेडीकल कॉलेज के लिए स्थान चिन्हित करा लिया गया है।
मेडीकल कॉलेज 300 करोड़ की लागत से तैयार होगा। मुख्यमंत्री ने मॉडल कॉलेज भवन, सलैया हाई स्कूल भवन का भूमि पूजन की किया। इसके साथ ही 80 लाख रुपए की लागत से बने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर केंद्रीय महिला बाल-विकास राज्यमंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार खटीक, प्रदेश की महिला बाल विकास राज्यमंत्री ललिता यादव, विधायक मानवेन्द्र सिंह, विधायक रेखा यादव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अर्चना सिंह, स्वास्थ्य आयुक्त पल्लवी जैन, सागर कमिश्नर मनोहर दुबे, कलेक्टर रमेश भंडारी आदि मौजूद रहे।
टाइम टू टाइम
रात 1.00 बजे- सीएम शिवराज सिंह चौहान जिला अस्पताल पहुंचे
रात 1.06 बजे – फीता काटकर जिला अस्पताल के पांच मंजिला नए भवन में प्रवेश किया
रात 1.10 बजे – जिला अस्पताल भवन का लोकापर्ण, मेडिकल कॉलेज, आदर्श महाविद्यालय आदि का शिलान्यास किया
रात 1.13 बजे- स्वाथ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों से वार्ता की
रात 1.17 बजे – सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भाषण शुरू किया
रात 1.20 बजे- भाषण खत्म हुआ
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।