चंबल। ग्वालियर चंबल इलाके में कांग्रेस द्वारा बुलाए गए बंद को लेकर दुकानें बंद रही। बंद को लेकर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। 1400 से ज्यादा पुलिसकर्मी शहर में तैनात किए गए हैं। सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ता बंद को सफल करवाने के लिए सड़कों पर निकल गए थे। सुबह बाजार नहीं खुले थे और सड़कों पर आवागमन भी काफी कम देखा गया।
शहर बंद के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय शर्मा भी तांगे पर सवार होकर शहर बंद करवाते हुए दिखाई दिए। हजीरा क्षेत्र पूर्ण रूप से बंद दिखाई दिया वहीं कांग्रेसी नेता भी शांतिपूर्ण तरीके से बंद करवाते रहे। हजीरा थाना प्रभारी ने कांग्रेसियों को शांतिपूर्ण बंद कराने का सुझाव दिया।
बंद करवाने के लिए शहर में निकली महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को जब एक देशी शराब की दुकान खुली हुई दिखाई दी तो महिलाएं उसको बंद करवाने के लिए अंदर घुस गई। जाम छलका रहे शराबियों ने जब महिलाओं की फौज को आते देखा तो वह बने हुए पैग छोड़कर भाग खड़े हुए। बंद को लेकर लोगों ने यह शिकायत भी की कि कांग्रेस कार्यकर्ता जबरन बंद करवा रहे हैं।
कैलारस: कैलारस में बंद को विपक्ष का व्यापक समर्थन मिला है। कांग्रेस के बंद को वामपंथी पार्टियों ने भी अपना समर्थन दिया है। उनका कहना है कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बेहताशा बढ़ती हुई कीमतों, मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नोटबंटी के दुष्परिणामों, किसान कर्जमाफी, फसल लागत से ड्योढ़े दाम, फसल बीमा, किसान पेंशन, मजदूरों का शोषण समाप्त करने, न्यूनतम मजदूरी 18000 रूपये प्रतिमाह करने, महिलाओं पर अत्याचार रोकने आदि मुद्दों को लेकर बंद का आह्वान किया गया। इसके लिये मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जत्थे मुरैना, कैलारस, सबलगढ़ सहित विभिन्न बाजारों में बन्द समर्थक जत्थे निकाले गये।
बन्द समर्थक जत्थे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी व वामपंथी संगठनों की ओर से निकाले गये। जत्थों ने सम्पर्क के अलावा सभाओं का भी आयोजन किया। जिन्हे माकपा राज्य सचिव मण्डल सदस्य अशोक तिवारी, जिला सचिव गयाराम सिंह धाकड़, नगर सचिव महेश प्रजापति, मुरैना सचिव श्रीकृष्ण यादव, रामनिवास शर्मा, व्यापार मण्डल कैलारस के पूर्व अध्यक्ष राजेश गुप्ता, किसान नेता ओमप्रकाश श्रीवास, एड. के. एन. शर्मा, पार्षद ऊंकार दुबे, पूर्व पार्षद इब्राहिम शाह, छात्र नेता राजवीर सिंह, किसान नेता नारायण सिंह, दिनेश धाकङ, उदयराज सिंह आदि ने सम्बोधित किया। बंद में असंगठित श्रमिक भी शामिल हुए हैं।
दतिया: दतिया में बंद को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर निकले। शहर में बाजार सुबह बंद रहे। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मोटर साइकिलों पर शहर का भ्रमण कर बंद करवाते दिखाई दिए। इस मौके पर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
इंदरगढ़: में बंद को लेकर बाजार में सन्नाटा छाया रहा। शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया है। इन्दरगढ़ थाना प्रभारी अजय चानना ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने शांतिपूर्ण बंद का भरोसा दिलाया।
डबरा: डबरा में मौका तो था तेलों के दामों में उछाल के विरोध का, लेकिन बंद करवाने के लिए शहर के बाजारों में निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को युवा ब्राह्मण समाज के लोगों एट्रोसिटी एक्ट में हुए संशोधन के विरोध में काले झंडे दिखाए।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।