कांग्रेस सहित करीब 20 छोटी-बड़ी पार्टियों ने सोमवार को पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में भारत बंद का आह्वान किया है। हालांकि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी इस बंद में शामिल नहीं हैं। बंद का देशभर में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। बंद की खबरों के बीच ऐसी तस्वीरें आ रही हैं, जो हालात को खुद ब खुद बयां कर रही हैं। आप भी देखें..
दिल्ली में नेहरू प्लेस के सामने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते हुए दामों के विरोध में सड़क जाम करते कांग्रेस कार्यकर्ता
शिमला में लिफ्ट के समीप कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चक्का जाम कर दिया। ट्रैफिक पूरी तरह से रुक गया।
पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में दिल्ली में धरना प्रदर्शन।
दरभंगा के लहेरियासराय स्टेशन पर कमला गंगा इंटर सिटी एक्सप्रेस को रोकते बंद समर्थक
रायपुर में भारत बंद के दौरान सड़क परिवहन बंद से परेशान यात्री।
नाहन में कांग्रेस के कार्यकर्ता भारत बंद दौरान महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस तरह किया पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का विरो
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सुबह से ही सड़कों पर उतर गए कांग्रेसी।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेसियों ने बैलगाड़ी पर प्रदर्शन किया।
भारत बंद के दौरान उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बंद समर्थन में उतरे सपा कार्यकर्ता शहर में इस तरह जंजीरों और तस्वीरों के साध प्रदर्शन पर निकले।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भारत बंद के समर्थन में बाजार बंद रहे।
पंजाब के जालंधर में पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में बंद फगवाड़ गेट मार्केट।
हिमाचल प्रदेश के मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ता मनाली-चंड़ीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए।
सिलीगुड़ी में भारत बंद के दौरान बंद पड़ी दुकानें
सिलीगुड़ी में भारत बंद को सफल बनाने के लिए निकले वामपंथी संगठन के लोग।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज व जनपथ मार्केट बंद कराने पहुंचे कांग्रेसी। प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने इस मोर्चे की अगुवाई की।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा और नैनीताल की सीमा पर कोसी घाटी का बाजार रोज की तरह खुला। यहां भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा।
छत्तीसगढ़ के रायपुर में सड़कों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़।
पंजाब के बठिंडा में दुकानें बंद करवाते कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता।
बिहार के खड़डिया के मानसी में अप कटिहार-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस को बंद समर्थकों ने रोक दिया।
बिहार में सहरसा के कोपरिया में ट्रेन रोकते सीपीआइ कार्यकर्ता
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश की बेटियों को शिक्षा में सहयोग के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास और सामाजिक नेतृत्व के लिए सक्षम बनाया जाएगा। लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 का क्रियान्वयन इसी उद्देश्य से ही प्रारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज रविन्द्र भवन भोपाल में योजना के अंतर्गत 1477 लाड़ली लक्ष्मी बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपये की राशि अंतरित कर संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें। यह हमारा कर्त्तव्य और धर्म है कि योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति कोमिले, लोगों की कठिनाईयाँ दूर हों और उनका जीवन सुगम हों। शासन-प्रशासन के माध्यम से हमें जन-सेवा का मौका मिला है। हम ईमानदारी के साथ मिशन मोड में अपने कर्त्तव्यों को निभाएँ। इससे प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर होगा।
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 70 हजार शिक्षकों की कमी है। ऐसे में स्कूलों में 40 हजार अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने की तैयारी चल रही है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में और सीएम राइज स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विदिशा। जिले में सोमवार रात को वर्षा थमने के बावजूद बेतवा का जल स्तर बढ़ता जा रहा है। जिसके कारण बेतवा किनारे बसी बस्तियों और गांवों में पानी घुस गया है। शहर के एक दर्जन से अधिक इलाकों में तीन से चार फीट पानी होने के कारण नाव से लोगों को निकालना पड़ रहा है।
भोपाल। यातायात को सुगम बनाने और औद्योगिक विकास के लिए मध्य प्रदेश में अधोसंरचना विकास के काम तेजी के साथ किए जा रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित 15 स्थानों पर रोप-वे बनाए जाएंगे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग लाजिस्टिक मैनेजमेंट कंपनी और लोक निर्माण विभाग के बीच अनुबंध हो चुका है।
भोपाल। पार्टी मुझे दरी बिछाने को कहेगी, तो शिवराज सिंह चौहान दरी बिछाने को भी राष्ट्रीय पुनर्निर्माण का काम मानकर करेगा। दिल्ली जाओगे कि वहां जाओगे। मुझे कहीं नहीं जाना। पार्टी कहेगी कि जैत में रहो, तो जैत में रहूंगा। पार्टी कहेगी भोपाल में रहो, तो भोपाल में रहूंगा। मुझे कोई अहं नहीं।
कोरोना वायरस के संक्रमण के दौर में भी बुलंदशहर में दो साधुओं की नृशंस हत्या पर प्रदेश में राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के साथ ही कांग्रेस ने बुलंदशहर में डबल मर्डर (दो साधुओं की हत्या) के मामले में प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा किया है।
Rajya Sabha Election 2020: गुजरात के राज्यसभा चुनाव में खींचतान के बीच भाजपा के लिए एक राहत की खबर यह है कि भारतीय ट्रायबल पार्टी (बीटीपी) ने चुनाव में समर्थन करने के संकेत दिए हैं। पार्टी के विधायक महेश वसावा ने उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल से मुलाकात के बाद कहा कि 24 मार्च को कार्यकारणी की बैठक में समर्थन पर अंतिम फैसला होगा।
राज्यसभा चुनाव का प्रक्रिया जारी है और इस बीच बुधवार को 37 लोगों को राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिया गया। इनमें NCP (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) प्रमुख शरद पवार, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले और राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह शामिल हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने की समयसीमा बीत जाने के बाद इन प्रत्याशियों को निर्वाचित घोषित किया गया। मालूम हो की राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 17 राज्यों में नामांकन भरे गए थे जिनमें से 37 का निर्विरोध चुनाव हो चुका है वहीं अब 26 मार्च को बची हुई 18 सीटों के लिए मतदान करावाया जाएगा। जिन सीटों के लिए मतदान होगा उनमें गुजरात और आंध्र प्रदेश में चार-चार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तीन-तीन, झारखंड में दो और मणिपुर एवं मेघालय में एक-एक सीट शामिल है।
Three years of Yogi Sarkar : उत्तर प्रदेश में भारतीय जानता पार्टी (BJP) की योगी सरकार ने 18 मार्च को अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे कर लिये हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताया। लखनऊ में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चुनौतियों और संभावनाओं के महासमर में संकल्पों और सिद्धांतों की नाव से यात्रा करते हुए आज उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने तीन वर्ष पूरे कर लिए हैं।