MP: व्यापम के बाद अब शिवराज सरकार पर ₹3000 Cr के ई-टेंडर स्कैम की आंच

भोपाल 
मध्य प्रदेश में व्यापम घोटाले की आंच अभी धीमी नहीं हुई थी कि शिवराज सरकार के लिए विधानसभा चुनावों से ठीक पहले एक और घोटाला चुनौती बनकर आ गया है। इस ई-टेंडर स्कैम के तहत सरकार पर कुछ प्राइवेट कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप है। बताया गया है कि बड़े स्तर पर ऑनलाइन प्रक्रिया से छेड़छाड़ कर ऐसा किया गया है। आशंका जताई गई है कि यह घोटाला कई साल से चल रहा था, लेकिन इसका खुलासा इसी साल मई में हुआ है।  
लड़की ने 20 किलो वजन कम करने के लिए इस फल का इस्तेमाल किया

भैय्या रस्तोगी जी आप अपनी जान बचाएं। वार्ना 60 के ऊपर मरने वाले खूनी व्यापम घोटाले का तो आपको पता ही होगा। नकली राष्ट्रवाद के ढिंढोरे में कुछ लोग कुछ भी कर सकते हैं।

खास बात यह है कि मामले की जांच कराने वाले अधिकारी से चार्ज लेकर दूसरे अधिकारी को दे दिया गया है। ऐसे में जांच पर भी सवाल उठने लगे हैं। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और ऐसे में यह घोटाला सामने आने से राज्य सरकार के लिए बड़ी मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। 

कम अंतर से टेंडर हारने पर शिकायत 
इस साल मार्च में जल निगम की ओर से तीन कॉन्ट्रैक्ट दिए जाने थे। इनके लिए बोली लगाई गई थी। हमारे सहयोगी अखबार इकनॉमिक टाइम्स की पड़ताल में पता चला है कि मध्य प्रदेश जल निगम को चेताया गया था कि ऑनलाइन दस्तावेजों में छेड़छाड़ की जा रही है। आरोप है कि इसमें प्राइवेट कंपनियों और शीर्ष नौकरशाही की रजामंदी शामिल है। ईटी के मुताबिक एक बड़ी टेक्नॉलजी और इंजिनियरिंग निर्माण कंपनी ने भी इस बारे में शिकायत की थी। इस कंपनी के हाथ से कुछ टेंडर बहुत कम अंतर से निकल गए थे। उन्होंने इंटरनल असेसमेंट के बाद शिकायत की थी। 

ऑनलाइन पोर्टल से छेड़छाड़ 
जल निगम के एक अधिकारी ने स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (MPSEDC) से यह पता लगाने के लिए मदद मांगी कि ऐसा कैसे हुआ। MPSEDC ही उस पोर्टल को चलाता है। MPSEDC के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष रस्तोगी ने आंतरिक जांच कराई। जांच में पता लगा कि तीन कॉन्ट्रैक्ट्स से जुड़ी नीलामी प्रक्रिया को इस तरह से बदला गया कि हैदराबाद की दो और मुंबई की एक कंपनी की बोली सबसे कम दिखाई दे। ये तीन कॉन्ट्रैक्ट राजगढ़ और सतना जिले में बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना से जुड़े थे। इन तीनों की कीमत 2,322 करोड़ रुपये थी। जांच में पता चला कि अंदर के लोगों की मदद से इन कंपनियों ने पहले ही दूसरी कंपनियों की बोलियां देख लीं और फिर उनसे कम बोली लगाकर टेंडर ले लिया। 

एक नहीं, कई विभागों में घोटाला 
यहीं नहीं, रस्तोगी को जांच में यह भी पता चला कि लोक निर्माण विभाग, जल संसाधन विभाग, राज्य सड़क विकास प्राधिकरण और प्रॉजेक्ट इंप्लिमेंटेशन यूनिट के 6 प्रॉजेक्ट्स में भी ई-नीलामी से जुड़ी गड़बड़ियां की गई थीं। उन्होंने सर्विस प्रवाइडर टाटा कंसल्टंसी सर्विसेज और ऐंटरेस सिस्टम को 6 जून को MPSEDC से किए गए समझौते का पालन नहीं करने के लिए नोटिस भेजा। टीसीएस को हेल्पडेस्क बनाने, हार्डवेयर और ट्रेनिंग का काम दिया गया था और ऐंटरेस को ऐप्लिकेशन डिवेलपमेंट और मेंटेनेंस का काम दिया गया था। 

दोनों ने नोटिस का जवाब देते हुए यह माना है कि साइबर फ्रॉड हुआ है। हालांकि, दोनों ने पोर्टल में सेंध लगने की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। MPSEDC ने बाद में सभी विभागों से 6 टेंडर रद्द करने को कहा है। MPSEDC की आंतरिक जांच में OSMO IT सलूशन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हुए। साल 2016 में पोर्टल के खराब प्रदर्शन के बाद इस कंपनी से संपर्क किया गया था। बताया गया है कि OSMO को उन्हीं आईडी के पासवर्ड दिए गए थे, जिनसे बोली को कम करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम में सेंध लगाई गई। 

उधर, OSMO के निदेशक वरुण चतुर्वेदी ने घोटाले में किसी भी तरह की भूमिका से साफ इनकार किया है। चतुर्वेदी ने बताया है कि उन्हें 2016 में टेंडर बनाने और देखने के लिए सीमित चीजों के पासवर्ड दिए थे। उन्हें नहीं पता कि इन पासवर्ड्स का इस्तेमाल टेंडर्स से छेड़छाड़ करने के लिए कैसे किया गया। MPSEDC के ऑफिस में उन्होंने परफॉर्मेंस टेस्टिंग की और उसकी रिपोर्ट शेयर कर दी गई। बाद में आगे टेस्ट नहीं कराए गए और उन्हें काम से हटा दिया गया। 

अचानक हटाए गए रस्तोगी 
हैरान करने वाली बात यह रही कि रस्तोगी को उनकी ऑडिट रिपोर्ट आने के बाद अचानक प्रिंसिपल सेक्रटरी साइंस ऐंड आईटी के अतिरिक्त चार्ज से हटा दिया गया। उनकी जगह प्रमोद अग्रवाल को दे दी गई। रस्तोगी ने इस बारे में टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो करना था वह कर चुके हैं और पिछले काम के बारे में बात नहीं करना चाहते। राज्य के चीफ सेक्रटरी बीपी सिंह के निर्देश पर सभी 9 टेंडर्स की जांच इकनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) को दे दी गई। EOW के एक अधिकारी के मुताबिक, यह घोटाला 3000 करोड़ रुपये का है। बीपी सिंह ने बताया कि रस्तोगी छुट्टी पर थे और मामले के बारे में फौरन जानकारी चाहिए थी, इसीलिए किसी और को चार्ज दे दिया गया। 

रिपोर्ट के बावजूद दर्ज नहीं FIR 
हालांकि, टीसीएस और ऐंटरेस की आंतरिक जांच में यह बात साफ हो गई थी कि तीनों कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए डेटा के साथ छेड़छाड़ की गई लेकिन EOW ने प्राथमिक जांच ही दर्ज की है, एफआईआर नहीं। MPSEDC और संबंधित कंपनियों के अधिकारियों से पूछताछ और डेटा की जांच शुरू हो गई है। बताया गया है कि सभी 9 टेंडर्स की फरेंसिक जांक की जाएगी, जिससे जिम्मेदारी तय की जा सके। 

चुनावों को देखते हुए जांच में नरमी 
उधर, सरकारी सूत्रों के कहना है कि आगामी चुनाव को देखते हुए पुलिस जांच में नरमी बरत रही है। एक ओर जहां रस्तोगी को पद से हटा दिया गया है, वहीं जांच के घेरे में मौजूद अधिकारी अभी भी अपनी जगह पर बने हुए हैं। ऐसे में निष्पक्ष जांच होने पर सवाल उठने लगे हैं। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने भी मौका पाकर पीएम नरेंद्र मोदी को खत लिखकर मामले की जांच सीबीआई या सुप्रीम कोर्ट के निरीक्षण में कराने की मांग की है। 

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More