भोपाल
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर मध्य प्रदेश सरकार, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया। प्रदेश के नेताओं ने वाजपेयी के निधन को राष्ट्र की क्षति बताया है। वाजपेयी के निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा सहित विधानसभा सम्मेलन और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के जिला प्रवास जैसे सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा, ‘मध्यप्रदेश के लाडले सपूत वाजपेयी ने अपने सर्वग्राही और सर्वस्पर्शी व्यवहार से न सिर्फ भारत, बल्कि देश की सीमाओं से परे संपूर्ण विश्व में अपना अलग स्थान बनाया था। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के चलते उन्हें दुनिया में मान मिला।’प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘अटल जी के रूप में हमने एक आदर्श स्वयंसेवक और कुशल संगठनकर्ता खो दिया है।’
बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अटल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि अटल ने जहां विश्व राजनीति में अपनी छाप छोड़ी थी, वहीं देश में समन्वयवादी राजनीति का सफल प्रयोग किया था। अटल का जाना यूं तो वैश्विक क्षति है लेकिन मध्यप्रदेश के लिए यह और गहरे दुख का विषय है, क्योंकि वह इसी माटी के लाल थे। ग्वालियर शहर में उनका जन्म हुआ था। वरिष्ठ नेता भगवत शरण माथुर ने अटल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय राजनीति में अटल जैसे नेता का होना भारत माता की विशेष कृपा से ही संभव हो सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अटल जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, ‘अटल जी एक ऐसे व्यक्तित्व थे, जिनका सभी लोग सम्मान करते थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू से लेकर सोनिया गांधी तक अटल जी का बहुत सम्मान किया करते थे। मां सरस्वती उनकी जिह्वा पर विराजमान थीं। उनकी भाषण शैली इतनी सुंदर हुआ करती थी कि कटु से कटु आलोचना करते हुए भी वह किसी को अपमानित नहीं करते थे। वह एक बेहद अच्छे कवि भी थे। उनके भाषणों में विनोदप्रियता का पुट रहता था। वह ग्वालियर के थे, इस लिहाज से भी मेरे उनसे संबंध रहे और मुझ पर उनकी विशेष कृपा रही।’
कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अटल के निधन का समाचार मिलते ही अपने प्रवास को निरस्त कर दिया और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। सिंधिया ने अटल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा, ‘वह दलीय नेता नहीं सर्वमान्य नेता थे। वह पंडित नेहरू की परंपरा के नेता थे। गुजरात में जब दंगे हुए और सरकारी तंत्र नियंत्रण नहीं कर रहा था, तब अटल ने ही प्रधानमंत्री रहते हुए गुजरात सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राजधर्म निभाने का निर्देश दिया था। उन्होंने इस देश को जाति-धर्म के आधार पर बांटने की बात नहीं की।’
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।