मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 10 फीसद सीटों पर निर्णायक साबित होगा नोटा

भोपाल। मध्य प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में नोटा (उपरोक्त में से कोई नहीं) लगभग दस फीसद सीटों पर निर्णायक साबित हो सकता है। खासतौर पर वे सीटें ज्यादा प्रभावित होंगी, जहां जीत-हार का अंतर कम रहेगा।

2013 के विधानसभा चुनाव में 26 विधानसभा क्षेत्र ऐसे थे, जहां जीत-हार का अंतर 2500 या इससे कम मत का था। वहीं, नोटा का दायरा चुनाव-दर-चुनाव बढ़ता जा रहा है। मुंगावली उप चुनाव में तो जीत-हार के अंतर से ज्यादा वोट नोटा के निकले थे।

यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों को नोटा की चिंता सता रही है। भाजपा जहां अपने परंपरागत वोट बैंक को साधने में पूरी शिद्दत से जुटी है, वहीं कांग्रेस सत्ता से खफा मतदाताओं को विकल्प देने की रणनीति को असरदार बनाने में।

गत फरवरी माह में मुंगवली विधानसभा सीट के लिए हुए उप चुनाव में कांग्रेस ने दो हजार 123 वोटों से जीत हासिल की थी, वहीं दो हजार 253 वोट नोटा के निकले थे। यदि ये वोट भाजपा को मिल गए होते तो नतीजा कुछ और होता। यही हालत उन 26 विधानसभा क्षेत्र में भी पिछले विधानसभा चुनाव में बन सकते थे, जहां जीत-हार का अंतर 2500 या इससे कम मतों का रहा।

2013 के चुनाव नतीजों को देखा जाए तो सुरखी में भाजपा की पारूल साहू 141 मतों से जीती थीं और नोटा में एक हजार 558 वोट दर्ज हुए थे। इसी तरह ग्वालियर पूर्व में दो हजार 112 वोट नोटा में गए थे, जबकि माया सिंह (नगरीय विकास मंत्री) मात्र एक हजार 147 वोटों से जीती थीं। जबलपुर पूर्व, जबलपुर पश्चिम और बरघाट भी ऐसे ही विधानसभा क्षेत्र थे।

छिंदवाड़ा जिले में हुआ था सर्वाधिक इस्तेमाल

पिछले विधानसभा चुनाव में छह लाख 43 हजार 144 मतदाताओं ने कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की जगह नोटा में वोट देकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। सर्वाधिक 39 हजार 235 नोटा के अधिकार का इस्तेमाल छिंदवाड़ा जिले में हुआ था।

कस्बाई क्षेत्रों में मतदाताओं ने किया उपयोग


आमतौर पर माना जाता है कि नोटा का इस्तेमाल शहरी क्षेत्रों में ज्यादा होता है पर 2013 के चुनाव नतीजों ने इस मिथक को तोड़ दिया। सर्वाधिक नौ हजार 412 नोटा के विकल्प को उपयोग छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव विधानसभा के मतदाताओं ने किया।

इसके बाद पानसेमल में नौ हजार 288, अमरवाड़ा में आठ हजार 232, भैंसदेही में सता हजार 929, बड़वानी में सात हजार 430, शहपुरा में सात हजार 214, मानपुर में छह हजार 262, घोड़ाडोंगरी में पांच हजार 926, जोबट में पांच हजार 689, आमला में पांच हजार 465 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया।


नतीजों में नजर आ रही नाराजगी

कांग्रेस के मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अभय दुबे की मानें तो निकाय चुनाव माइक्रो लेवल का सैंपल होता है। हाल ही में निकाय के उप चुनाव के जो परिणाम आए हैं, वो भविष्य का संकेत हैं। नोटा में आमतौर पर वो ही वोट जाता है जो किसी दल का परंपरागत मतदाता होता है, लेकिन नाराजगी के चलते उसे मत नहीं देना चाहता है। या फिर सरकार से खफा, लेकिन विपक्षी उम्मीदवार को पसंद नहीं करता है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल का कहना है कि प्रदेश में कहीं भी सत्ता विरोधी लहर नहीं है। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा को जिस तरह का जन समर्थन मिल रहा है वो हर सवाल का जवाब है। हर दल अपने परंपरागत मतदाताओं को एकजुट रखने की कोशिश करता है, हमारा फोकस भी परंपरागत मतदाताओं पर है।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More