भोपाल. रीवा अल्ट्रा मेगा पावर प्लांट के 17 एमओयू पर सोमवार को मुहर लग गई। इससे पहले लगातार 33 घंटे तक बोली लगाने की प्रक्रिया चली थी, जिसमें फ्रांस, जापान, इटली, सिंगापुर सहित 6 अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने हिस्सा लिया। इसके बाद सबसे सस्ती सौर ऊर्जा के रेट 2.97 रुपए प्रति यूनिट आए। अगले डेढ साल में यहां से 750 मेगावॉट बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू की मौजूदगी में एमओयू के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इतनी सस्ती दरों पर बिजली मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऐसा नहीं है कि प्रदेश में बिजली की कमी है। यह सरप्लस है। लेकिन हमारी भावी पीढ़ी थर्मल पावर से बनने वाली बिजली में कार्बन गैसों के उत्सर्जन का दुष्परिणाम न भुगते इसलिए क्लीन एनर्जी, ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर पावर प्लांट मील का पत्थर है। केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट की स्टोरी निश्चित रूप से एक सक्सेसिव स्टोरी है। इस माॅडल को पूरे देश में लागू किया जाएगा।
सोलर एनर्जी का सबसे बड़ा लाभार्थी मैं : नायडू
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि रीवा में सोलर एनर्जी उत्पादन का सबसे बड़ा लाभार्थी तो मैं हूं। दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन शहरी विकास मंत्रालय के अधीन है। अभी हम 6 रुपए प्रति यूनिट बिजली खरीद रहे हैं। इस पावर प्लांट के बाद हमें आधी दरों पर बिजली मिलेगी।
दिल्ली मेट्रो के लिए दे रहे हैं सस्ती बिजली, भोपाल-इंदौर मेट्रो के लिए करें मदद : सीएम
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल-इंदौर मेट्रो के लिए मदद मांगी है। सोमवार को यहां दोनों के बीच हुई चर्चा में सीएम ने कहा कि मप्र दिल्ली मेट्रो के लिए सस्ती बिजली दे रहा है तो भोपाल और इंदौर की मेट्रो के लिए केंद्र मदद करे। नायडू ने सीएम को आश्वस्त किया कि दोनों मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में हरसंभव मदद दिलाने की पहल करेंगे। नगरीय प्रशासन विभाग के आयुक्त विवेक अग्रवाल भी थे।
मप्र के रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट से डेढ़ साल बाद 750 मेगावाट में से 24% बिजली दिल्ली मेट्रो को दी जाएगी। मप्र सरकार ने केंद्र को भोपाल-इंदौर मेट्रो का प्रोजेक्ट स्वीकृति के लिए भेजा है। इस पर शहरी विकास मंत्रालय की प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंट बोर्ड की स्वीकृति मिलना है। नायडू को नगरीय प्रशासन विभाग के अफसरों ने बताया कि मेट्रो रेल के लिए कर्ज लेने के लिए यूरोपियन इंवेस्टमेंट बैंक का दल राजधानी आया था, जिससे करीब 6 हजार करोड़ का लोन लिए जाने पर चर्चा हुई है। भोपाल और इंदौर शहर की मेट्रो के लिए लोन देने से जायका मना कर चुका है।
स्मार्ट सिटी के कार्यों की सराहना
नायडू ने कहा कि स्मार्ट सिटी के प्रथम चरण में चयनित 20 में प्रदेश के 7 नगरों का चयन सरकार की विकास प्रतिबद्धता को दिखाता है। अमृत योजना में भी प्रदेश अग्रणी है।
वेंकैया बोले- घोषणाएं करना आसान, उनका पोषण करना मुश्किल
कार्यक्रम के संचालकों ने कहा कि शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू को भाषण देने का कष्ट करें, तब नायडू ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाषण देना घोषणाएं करना आसान है, उनका पोषण करना मुश्किल है। नायडू से जब पूछा कि क्या भाजपा मुस्लिमों को आरक्षण देने के पक्ष में है। इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर आरक्षण देने के पक्ष में नहीं है। यदि आंध्रप्रदेश में इस तरह हो रहा है तो यह गलत है। नायडू ने कहा कि पार्टी आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की पक्षधर रही है। केंद्रीय नवकरणीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर प्रोजेक्ट की स्टोरी निश्चित रूप से एक सक्सेसिव स्टोरी है। इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।
17 एमओयू हुए
रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना संचालन से जुड़ी कंपनियों महिंद्रा रीन्यूबेल्स प्राइवेट लि., एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी लि., दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन, महिन्द्रा सोलेनर्जी एग्री पॉवर लि. ने अलग-अलग राज्य गारंटी से संबंधित प्रतिनिधियों के बीच 17 एमओयू पर हस्ताक्षरित किए।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।