मध्यप्रदेश में कांग्रेस के 65 पार नेताओं से अपील, अब युवाओं को दें मौका

मध्यप्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी की बुधवार को पहली बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने पदाधिकारियों से हाथ उठवाकर उनकी चुनाव लड़ने के बारे में इच्छा जानी। यहां एआईसीसी महासचिव और प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने अपील की कि 65 साल से ज्यादा उम्र वाले और तीन-चार बार चुनाव लड़ चुके नेता अब युवाओं को मौका देने के लिए आगे आएं। पीसीसी में सुबह दस बजे कमलनाथ की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई।

कुछ पदाधिकारी बैठक शुरू होने के बाद पहुंचे। कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी बैठक में तब पहुंचे जब आभार व्यक्त हो रहा था। मीडिया प्रभारी मानक अग्रवाल ने बताया कि सचिन यादव बैठक में शामिल नहीं हुए। बैठक में सबसे पहले बाबरिया ने पदाधिकारियों को भय, शोषण, अराजकता और माफियाराज से प्रदेश को आजाद कराने की शपथ दिलाई। कार्यकारिणी ने किसानों की आत्महत्या, मप्र सरकार की वित्तीय स्थिति, युवाओं को रोजगार, महिला उत्पीड़न सहित भाजपा के खिलाफ शंखनाद के संकल्प का राजनीतिक प्रस्ताव पारित किया

प्रत्याशियों की पहली सूची 31 अगस्त तक

सूत्रों के मुताबिक बैठक में कमलनाथ ने पदाधिकारियों के बीच काम के बंटवारे पर बात की। इसके लिए उन्होंने उनकी इच्छा जानना चाही कि कौन-कौन नेता विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है? इसके लिए उन्होंने हाथ उठवाकर पहचान की। नाथ ने कहा कि जो भी पदाधिकारी चुनाव लड़ना चाहते हैं उन्हें उसके मुताबिक ऐसा काम दिया जाएगा, जिससे वे अपने क्षेत्र को भी समय दे सकें। सूत्र बताते हैं कि प्रत्याशियों की पहली सूची 31 अगस्त तक जारी हो जाएगी, जिसमें लगभग 70 उम्मीदवारों के नाम होंगे।

बुजुर्ग नेताओं के हितों का संरक्षण होगा

सूत्रों ने बताया कि बाबरिया ने 65 साल से ज्यादा उम्र वाले बुजुर्गों और 3-4 बार चुनाव लड़ चुके नेताओं से कहा कि अगर इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे तो पार्टी उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देगी। सरकार बनने पर उनके हितों का संरक्षण भी किया जाएगा। कार्यकारिणी की बैठक में एआईसीसी के प्रभारी सचिव संजय कपूर, जुबेर खान व सुंधाशु त्रिपाठी सहित चंद्रप्रभाष शेखर, मानक अग्रवाल, नरेंद्र सलूजा, राजीव सिंह और गोविंद गोयल भी शामिल हुए।

दो उपाध्यक्षों को ब्लॉक मंडलम का मिला काम

सूत्र बताते हैं कि नई कार्यकारिणी के दो उपाध्यक्षों अशोक सिंह और अर्चना जायसवाल को 5-5 संभागों के ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर का काम सौंपा गया है। ये उपाध्यक्ष पीसीसी के 800 ब्लॉक में से, जिनमें अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हुई, उनके पैनल में से एक-एक नेता का नाम सुझाएंगे तथा मंडलमसेक्टर का सत्यापन भी करेंगे। एक महीने में ये पदाधिकारी अपनी रिपोर्ट पीसीसी को सौंपेंगे।

मिस्त्री 13 व 14 को भोपाल में

मीडिया प्रभारी अग्रवाल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चयन के लिए बनी छानबीन समिति 13 और 14 जुलाई को भोपाल आ रही है। समिति के अध्यक्ष मधुसूदन मिाी 13 को सांसद, विधायक, पूर्व सांसद व पूर्व विधायकों से बातचीत करेंगे। अगले दिन वे जिला अध्यक्षों व अन्य प्रमुख लोगों से मुलाकात करेंगे।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More