राष्ट्रपति मून जे इन और पीएम नरेंद्र मोदी नोएडा में, दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री का किया उद्घाटन

अपनी पहली यात्रा पर भारत पहुंचे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन और पीएम नरेंद्र मोदी नोएडा में हैं। दोनों नेताओं ने संयुक्त रूप से नोएडा के सेक्टर 81 में सैमसंग प्लांट का उद्घाटन किया। सैमसंग की यह यूनिट दुनिया की सबसे बड़ी मोबाइल फैक्ट्री है। मून और मोदी ने नोएडा पहुंचने के लिए मंडी हाउस से मेट्रो के जरिए सफर किया।

राष्ट्रपति मून और पीएम मोदी के अलावा उद्घाटन समारोह में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

मोदी ने कहा कोरियाई कंपनी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि सैमसंग ने भारतीय लोगों के जीवन में विशेष स्थान बनाया है। देश में करीब 40 करोड़ लोग मोबाइल और 32 करोड़ लोग ब्रॉडबैंड का इस्तेमाल करते हैं, ये डिजिटल क्रांति का संकेत है। मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया के प्रति हमारा आग्रह इकॉनामिक पॉलिसी का हिस्सा नहीं है। सैमसंग के इस नए प्लांट से हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इस मैनुफैक्चरिंग यूनिट से भारत के विकास और मेक इन इंडिया मुहिम को भी बल मिलेगा। इस प्लांट में हर महीने लगभग एक करोड़ फोन बनेंगे जिसका 30 फीसदी हिस्सा निर्यात होगा। 

मून रविवार को अपनी पत्नी किम जोंग सुक के साथ नई दिल्ली पहुंचे थे। वे 11 जुलाई तक भारत के दौरे पर रहेंगे।

सैमसंग प्लांट की लॉन्चिंग अहम
बताया जा रहा है कि पांच हजार करोड़ रुपये के निवेश से लगभग 35 एकड़ क्षेत्र में बना यह दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल फोन उत्पादन प्लांट है। सैमसंग नोएडा में मोबाइल फोन निर्माण की अपनी वर्तमान क्षमता 6.8 करोड़ यूनिट सालाना को चरणबद्ध विस्‍तार से बढ़ाकर 12 करोड़ यूनिट करेगी और यह विस्‍तार 2020 तक पूरा होगा। इस प्‍लांट के उद्घाटन के लिए सैमसंग कंपनी के मालिक ली जे योंग भी भारत आ चुके हैं। राष्ट्रपति मून जे इन के साथ सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के उपाध्यक्ष ली जे-योंग के अलावा करीब 100 उद्योगपतियों का काफिला है।

'भारत हमारा खास दोस्त'
इससे पहले मून जे इन दिल्ली में कई एतिहासिक धरोहरों को देखने पहुंचे। उन्होंने पीएम मोदी के साथ गांधी स्मृति के दर्शन भी किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत हमारा दोस्त है और हर मौके पर साथ दिया है इसलिए भारत में बनने वाले स्मार्ट सिटी में दक्षिण कोरिया मदद करेगा। पीएम मोदी की एक्ट ईस्ट नीति की सराहना करते हुए मून ने कहा कि मेरी भी नीति दक्षिण की तरफ देखो कुछ ऐसा ही है। दोनों नीतियां तभी कामयाब होंगी जब एशिया समृद्धि हो जाए।

राष्ट्रपति मून जे इन महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट भी गए। इस दौरान उनके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। वहीं रविवार शाम दिल्ली पहुंचने पर वह सबसे पहले अक्षरधाम मंदिर देखने गए थे।

विदेष मंत्री सुषमा से मिले मून
सोमवार सुबह राष्ट्रपति मून विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिले। इस दौरान दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी के विस्तार एवं उसे नयी ऊंचाई देने के बारे में चर्चा की गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने एवं संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के बारे में सकारात्मक एवं रचनात्मक चर्चा की।

द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर होगी चर्चा
इस यात्रा के दौरान दक्षिण कोरियाइ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री मोदी के बीच द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों समेत साझा हितों से जुड़े विषयों पर व्यापक चर्चा होगी। इसमें दोनों देशों के विशेष सामरिक संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया जाएगा। दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल गए थे, जहां दोनों देशों के बीच विशेष सामरिक साझेदारी पर जोर दिया गया था। दक्षिण कोरिया ने वर्ष 1973 में भारत के साथ औपचारिक संबंध स्थापित किए थे।

"मुख्य ख़बरें" से अन्य खबरें

अंग दान है कई लोगों को जीवन देने का पुनीत कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एम्स भोपाल में हुए मध्य भारत के पहले हार्ट ट्रांसप्लांट से पुनर्जीवन प्राप्त करने वाले मरीज दिनेश मालवीय से उनकी कुशलक्षेम पूछी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस उपलब्धि के लिए एम्स भोपाल की टीम को बधाई दी। 

Read More

सिंहस्थ: 2028 की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सिहंस्थ: 2028 का व्यवस्थित और सफल आयोजन राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंहस्थ की व्यवस्थाओं का विस्तार उज्जैन जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक होगा, अत: इसमें पंचायत प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सिंहस्थ के आयोजन में श्रद्धालुओं के आवागमन की दृष्टि से उज्जैन जनपद विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, इंडस्ट्रियल बेल्ट भी इसी क्षेत्र में विद्यमान है। 

Read More

मप्र में शुरू होगी हाईटेक बस सेवा, सरकारी कंपनी निजी ऑपरेटरों के मार्फत करेगी संचालन, इंदौर-उज्जैन से शुरुआत

 भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी यात्री बस सेवा का संचालन कंपनियों के माध्यम से किया जाएगा। इसको लेकर परिवहन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसको कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इससे पहले परिवहन विभाग ने संबंधित अन्य विभागों से यात्री परिवहन बस संचालन को लेकर राय ली। इसमें शहरी विकास विभागऔर विधि विभाग ने अपनी राय दे दी है। इसके तहत एक राज्य स्तर की कंपनी बनाई जाएगी। 

Read More

किसानों के कल्याण के लिये कृत संकल्पित है मप्र सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार निरंतर किसानों के कल्याण के लिये कृत संपल्पित होकर कार्य कर रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ज्ञान (GYAN) से ध्यान पर फोकस करते हुए 4 मिशन के क्रियान्वयन पर जोर दिया है। जल्द ही प्रदेश में किसान कल्याण के लिये मिशन भी प्रारंभ होने वाला है। वर्तमान में किसानों के कल्याण की विभिन्न योजनाएँ संचालित हो रही है।

Read More

माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने प्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने माँ नर्मदा जयंती की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि माँ नर्मदा के अविरल प्रवाह ने मध्यप्रदेश को समृद्ध और खुशहाल बनाया है। मध्यप्रदेश की जीवन रेखा माँ नर्मदा का आशीर्वाद ऐसे ही अनवरत बरसता रहे, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नर्मदा जयंती पर प्रदेशवासियों से जल और संस्कृति के संरक्षण के लिए संकल्पित होने का आव्हान किया है।

Read More

युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करें : राज्य सरकार हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युवा वर्ग अपने सपनों को साकार करने के लिए आगे बढ़े। राज्य सरकार हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर है। इस क्रम में कल 5 फरवरी को सभी पात्र निर्धारित विद्यार्थियों को स्कूटी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग अपनी प्रावीण्यता का लाभ ले और अपने साथियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत बनें, इस उद्देश्य से यह उपक्रम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवा न केवल उद्यमी बनें अपितु सब प्रकार से सक्षम भी बनें और अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल हों।

Read More

देश की सांस्कृतिक एकता का संवाहक है मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्वोत्तर राज्यों से भारत एकात्मता यात्रा पर आए विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश केवल भौगोलिक दृष्टि से ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी देश की एकता और अखंडता को दर्शाता है। उन्होंने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रप्रेम की भावना को रेखांकित करते हुए विद्यार्थियों को इस विविधता का सम्मान करने और भारतीय संस्कृति को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। 

Read More

प्रदेश के सामाजिक, आर्थिक विकास के साथ यात्री सुविधाओं में मील का पत्थर साबित होगा रेल बजट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में पेश केन्द्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए रेलवे सुविधाओं के लिए 14 हजार 745 करोड़ रुपए के बजट आवंटन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त कर मध्यप्रदेश के नागरिकों की ओर से धन्यवाद दिया है।

Read More

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को प्रोटेम स्पीकर पद की दिलाई शपथ

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने गोपाल भार्गव को राजभवन में विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह का गरिमामय आयोजन राजभवन के दरबार हॉल में किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी मौजूद थे।

 

Read More

संकल्प पत्र-2023 का क्रियान्वयन मिशन मोड में किया जाए : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को साकार कर जनता की जिन्दगी बदलना ही हमारी सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में जन-सामान्य ने अपना विश्वास व्यक्त किया है, उनके नेतृत्व में विकास की प्रक्रिया जारी है। विकास और जनकल्याण के लक्ष्य को संकल्प पत्र-2023 के अनुरूप धरातल पर उतारना हमारा उद्देश्य है। सभी विभाग संकल्प पत्र के सभी वादों, संकल्पों और घोषणाओं की पूर्ति का काम मिशन मोड में आरंभ कर समय-सीमा में लक्ष्य प्राप्ति सुनिश्चित करें। 

Read More