मुख्यमंत्री आज सागर में, प्रदेश के 16 निकायों में ई-लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सागर के बामोरा से प्रदेश के 16 निकायों में विभिन्न कार्यों का ई-लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। ओबी वेन के जरिए इन स्थानों से मुख्यमंत्री का हितग्राहियों से सीधा संवाद भी होगा। इसकी शाम तक रिहर्सल चलती रही। मुख्यमंत्री यहां दो घंटे रुकेंगे। वे दोपहर 3 बजे आएंगे और शाम 5 बजे भोपाल रवाना होंगे। एक लाख लोगों की बैठक क्षमता का 2 लाख वर्गफीट से ज्यादा एरिया में वाटरप्रूफ पंडाल बनाया गया है।

बामोरा में पीएम आवास और मुख्यमंत्री संबल योजना के हितग्राहियों को कार्ड वितरण सहित कई योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। वे विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह, पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव, कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन, नगरीय विकास मंत्री माया सिंह सागर और दमोह के सांसद, सभी विधायक और महापौर शामिल होंगे।


होर्डिंग्स से ढंक दी थी डॉ. गौर प्रतिमा, लोगों के विरोध के बाद हटाना पड़े

- सिविल लाइंस चौराहा की रोटरी पर लगी डॉ. हरी सिंह गौर की प्रतिमा को मुख्यमंत्री के आगमन संबंधी होर्डिंग्स से ढंक दिया था।

- जैसे ही लोगों को यह सूचना मिली वे रोटरी के पास पहुंचे और धरना देकर नारेबाजी करने लगे। इसी दौरान वहां से निगम कमिश्नर अनुराग वर्मा की गाड़ी निकली।

- लोगों ने उन्हें रोका और जानकारी दी। जिस पर उन्होंने फोन पर होर्डिंग्स हटाने के निर्देश दिए हैं।

हितग्राहियों को क्या और कितना बोलना है, चलती रही रिहर्सल

- शुक्रवार को सुबह से शाम तक सभी 16 निकायों के उन हितग्राहियों के साथ रिहर्सल चली जिनसे मुख्यमंत्री संवाद करेंगे।

- इस दौरान कोतमा नगर परिषद में हितग्राही से पूछा गया कि उसका आवास कितना कंपलीट हो गया और उसे अब तक कितनी राशि मिली।

- जब उसने कहा कि 50 हजार नहीं मिले तो संबंधित अधिकारी से बात करके हितग्राही को बताया गया कि 50 सेकंड में मुख्यमंत्री में मुख्यमंत्री को क्या-क्या बताना है।

जिले में 65 करोड़ 27 लाख के लोकार्पण व शिलान्यास

- मुख्यमंत्री जिले के 65 करोड़ 27 लाख के विकास कार्यों का लोकापर्ण व शिलान्यास करेंगे।

- इनमें 3 करोड़ 50 लाख की लागत से बन रहे इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर व स्मार्ट सिटी ऑफिस का शिलान्यास शामिल है।

- इसके अलावा दो रोड, तीन कब्रिस्तानों में विकास कार्य, हॉकर्स जाेन, हरित विकास पार्क तथा मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के तहत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास करेंगे।

सीएम व उनके बेटे कार्तिकेय सागर में पहली बार एक साथ

- मुख्यमंत्री और उनके बेटे कार्तिकेय शनिवार को सागर में रहेंगे। यह पहला मौका है जब दोनों एक ही दिन यहां आएंगे।

- कार्तिकेय विवि के स्वर्ण जयंती सभागार में आयोजित समारोह में शामिल होंगे।

जानिए, कहां-किस काम का होगा ई-लोकार्पण व शिलान्यास

- नगर पालिका निगम देवास - एलईडी स्ट्रीट लाइट का शिलान्यास व लोक सूत्र सेवा का लोकार्पण।

- नगर परिषद मनासा- वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का लोकापर्ण, पीएम आवास का शिलान्यास।

- नगर परिषद बल्देवगढ़ टीकमगढ़- वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का लोकार्पण, पीएम आवास का शिलान्यास।

- नगर पालिका निगम जबलपुर- सीवर एवं पेयजल परियोजना और जबलपुर विकास प्राधिकरण कार्य, आवास प्रोजेक्ट व अवैध काॅलोनियाें के नियमितीकरण।

- नगर परिषद मंडला- सीवर परियोजना, पीएम आवास का शिलान्यास।

- नगर परिषद नरसिंहपुर-सीवर परियोजना व पीएम आवास का शिलान्यास, फायर वाहन का लोकार्पण।

- नगर पालिका निगम ग्वालियर- स्मार्ट सिटी के कार्य, अमृत योजना के तहत सीवर तथा पेयजल परियोजना, विकास प्राधिकरण के कार्य एवं पीएम आवास का शिलान्यास।

- नगर परिषद चंदेरी- पीएम आवास के तहत गृह निर्माण का शिलान्यास।

- नगर परिषद गाेहद- शहरी पेयजल योजना, पीएम आवास का शिलान्यास।

- नगर पालिका निगम इंदौर- सीवर प्रोजेक्ट, अवैध कॉलोनियों नियमितीकरण।

- नगर परिषद महेश्वर- सीवर परियोजना, पीएम आवास का शिलान्यास।

- नगर पालिका निगम रीवा- पीएम आवास का शिलान्यास।

- नगर पालिका इटारसी- पीएम आवास का शिलान्यास।

- नगर निगम भोपाल- सीवर व पेयजल प्रोजेक्ट, भोपाल विकास प्राधिकरण द्वारा बर्रई में आवास योजना का शिलान्यास।

- नगर परिषद कुरावर- शहरी पेयजल योजना व पीएम आवास का शिलान्यास। नगर परिषद कोतमा- पीएम आवास का शिलान्यास।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More