लैंड ऑफ मुंडाज के नाम से विख्यात वर्तमान खूंटी व आसपास के अन्य जिलों के लोग इन दिनों अजब सी बेचैनी भरी हवा में सांस ले रहे हैं। पारंपरिक रूप से आदिवासी समाज में प्रचलित पत्थलगड़ी को वर्तमान में ऐसा रूप दिया गया, जिससे देश की संप्रभुता पर ही सवाल उठाने की परिपाटी चल पड़ी। आदिवासियों की विभिन्न सरकारों से ढेरों शिकायतें रही हैं।
संविधान प्रदत्त उनके अधिकारों की रक्षा नहीं किए जाने या अनदेखी करने का सवाल आज किसी से छिपा नहीं है। जल, जंगल और जमीन को लेकर उनकी पीड़ा और दर्द को आधार बनाते हुए विभिन्न संगठन उन्हें राष्ट्रीय मुख्यधारा से अलग करने में सक्रिय हो गए। इसके लिए संविधान की मनमानी व्याख्या होने लगी।
अवसर भी चुनौती भी
इसके बाद प्रशासन ने निर्णायक कार्रवाई का निर्णय लिया। बुधवार की सुबह पुलिस ने पूर्व की गलती से सबक लेते हुए घाघरा गांव की न सिर्फ घेराबंदी की, बल्कि अन्य संपर्क पथों पर भी चौकसी बढ़ा दी। पत्थलगड़ी समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई की गई, कई घायल हुए, कई हिरासत में लिए गए। वहीं, युवक की जान भी चली गई। लेकिन प्रशासन ने अपना इकबाल कायम किया और प्रतिगामी सोच को गहरा झटका दिय। लोगों की शिकायतों को दूर करने के साथ ही सरकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से कैसे पिछड़े इलाकों में पहुंचे, कानून व्यवस्था कैसे सुचारू रूप से अपना काम करे यह सभी लोकतंत्र प्रेमियों के लिए बड़ा सवाल रहेगा।
पहले पुलिस को बनाया बंधक अब कर लिया अगवा
करीब तीन माह पूर्व खूंटी के कांकी में पुलिस को घेर कर ग्रामसभा की अनुमति लिए बगैर प्रवेश करने पर बेइज्जत किया गया। वहीं, अड़की के कुरूंगा में एसपी सहित 250 पुलिस जवानों को 24 घंटे तक बंधक बना कर रखा गया। प्रशासन और पुलिस ने ग्रामसभा के सामने समर्पण कर बंधकों को मुक्त तो कराया लेकिन आपसी अविश्वास की गहरी खाई बन गई। वहीं, पत्थलगड़ी गांवों से निकल थाना और शहर तक पहुंच गई।
खूटी में पत्थलगड़ी समर्थकों व पुलिस के बीच झड़प, अगवा सुरक्षाकर्मियों का सुराग नहीं
खूंटी में सांसद कडि़या मुंडा के आवास से मंगलवार को पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा तीन जवानों के अपहरण के 24 घंटे गुजर जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है। वहीं, पुलिस ने जवानों की तलाश में खूंटी के घाघरा गांव में कार्रवाई की। हजारों की संख्या में जुटे पत्थलगड़ी समर्थकों पर अश्रु गैस के गोले दागे, रबर बुलेट चलाई। साथ ही तीर-धनुष व पारंपरिक हथियार से लैस हिंसक पत्थलगड़ी समर्थकों पर लाठियां भी चटकाई।
इस दौरान 100 से अधिक पत्थलगड़ी समर्थक हिरासत में लिए गए हैं, जिन्हें बुधवार देर शाम पीआर बांड पर छोड़ दिया गया। इससे पहले हिरासत के दौरान उनसे अपहृत जवानों के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई। हालांकि जवानों में बारे में कुछ पता नहीं चला है। इससे पहले पुलिसिया कार्रवाई के दौरान एक पत्थलगड़ी समर्थक की मौत व आधा दर्जन चोटिल हो गए। हिंसक झड़प में आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को भी हल्की चोटें आई हैं।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।