गरीब वर्ग के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए जायेंगे - मुख्यमंत्री श्री चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर संभाग के धार जिले के मोहनखेड़ा में आयोजित गुरूदेव श्री ऋषभचन्द्रसूरीश्वर के 39 वें दीक्षांत दिवस एवं 61वें जन्म दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा सेवा धर्म है। जैन समाज ने हमेशा से गरीब कल्याण के लिए बेहतर काम करते हुए न सिर्फ समाज को, बल्कि सरकार को भी जनकल्याण का मार्ग दिखाया है। सरकार गरीब वर्ग के कल्याण पर अधिक से अधिक बजट खर्च करने का प्रावधान किया है। हम गरीब के कल्याण पर पैसा खर्च न करें, उन्हें न्याय न दें, तो यह भी एक प्रकार से अनुचित होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम प्रदेश में 5 करोड़ 50 लाख गरीबों को 1 रूपया प्रतिकिलो की दर से गेहूं, चावल और नमक उपलब्ध करा रहे हैं। बिना जाति भेदभाव के सभी गरीब व्यक्तियों को लाभ पहुचानें के लिए बजट में प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बहनों और बेटियों को न्याय न देना भी उनके साथ हिंसा ही है। सरकार द्वारा जन्म से वृद्धावस्था तक के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन योजनाओं का लाभ लेकर गरीब लोग अपना जीवन स्तर ऊंचा उठा रहे हैं।
   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आगे कहा कि गुरूदेव की प्रेरणा से हमने गरीब मजदूर बेसहारा वर्ग के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) शुरू की है, जिसमें उन्हें मदद दे रहे हैं। जो सरकारी नौकरी में नहीं है, आयकर दाता नहीं है और ढाई एकड़ से कम जमीन के मालिक हैं, ऐसे 1.82 करोड़ लोगों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। हमने तय किया है कि मध्यप्रदेश में कोई भी गरीब बिना जमीन (भूखण्ड) का नहीं रहेगा। सभी को जमीन (भूखण्ड) का मालिक बनाया जाएगा। इसकी व्यवस्था मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) के तहत की गई है। हम अभियान चलाकर गरीबों को जमीन का पट्टा दे रहे हैं।   

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब वर्ग के बच्चों को पहली से कॉलेज तक की फीस सरकार भरेगी। गरीबों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगा। महिला श्रमिकों को प्रसव पूर्व जॉंच पर 4 हजार रूपये, प्रसव के बाद 12 हजार रूपये की सहायता राशि उनके खाते में जमा की जायेगा। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना के अंतर्गत अंसगठित पंजीकृत श्रमिकों के लिए अन्त्येष्टि हेतु 5 हजार रूपये की राशि तथा दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रूपये, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख रूपये, स्थायी अपंगता पर 2 लाख रूपये और आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रूपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को पुलिस में भर्ती के लिए 35 प्रतिशत का आरक्षण का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्तियों (पंजीकृत असंगठित श्रमिक) को अब 200 रूपये प्रतिमाह बिजली बिल भरना होगा।                                                            
   मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गुरूदेव जी के पवित्र जन्म दिवस एवं दीक्षांत दिवस के अवसर पर हमने निर्णय लिया है कि गौशालाओं में 17 रूपये प्रति गाय गौ सरंक्षण के लिए अनुदान के रूप में दिया जायेगा। गुरूदेव जी की प्रेरणा से गौ संरक्षण के लिए हमने आगर में अभयारण्य आरंभ किया है। उन्होने कहा कि गौ-धन बड़ी संख्या में इधर-उधर भटक रहा है। आवश्यकता इस बात की है कि हम सब गौशाला की देख-रेख के लिए आगे आएं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस समारोह में लॉटरी पद्धति से महिला हितग्राहियों को सिलाई मशीन के लिए पर्चियां निकाली तथा उन्हें सिलाई मशीनें प्रदाय की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरूदेव श्री ऋषभचन्द्र सूरीश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरूदेव श्री ऋषभचन्द्र सूरीश्वर ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को मुख्यमंत्री रत्न से अलंकृत किया तथा स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गुरूदेव को शाल-श्रीफल भेंट किया गया और केशर अर्पित किया। गुरूदेव जी ने मुख्यमंत्री श्री चौहान को अभिनंदन पत्र भी भेंट किया।
   केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री थावरचंद गेहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि शासन द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। ग्रामीणों को इन योजनाओं का जागरूक होकर लाभ उठाना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री वेलसिंह भूरिया, विधायक धार श्रीमती नीना-विक्रम वर्मा, विधायक मनावर श्रीमती रंजना बघेल ने भी सम्बोधित किया।
   राज्यसभा सदस्य श्री मेघराज जैन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष डा. राज बर्फा, कमिश्नर श्री राघवेन्द्र सिंह, आई.जी. श्री अजय शर्मा, डी.आई.जी. श्री अनिल शर्मा, कलेक्टर श्री दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री बीरेन्द्र कुमार सिंह, अपर कलेक्टर श्री दिलीप कापसे, एसडीएम सरदारपुर श्री सत्यनारायण दर्रो, जैन समाज ट्रस्ट के पदाधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

"जिलों की ख़बरें" से अन्य खबरें

सिल्क टूरिज्म के रूप में विकसित होगा मढ़ई

भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्‍त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Read More

मध्यप्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य : जल संसाधन मंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।

Read More

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आरडीएसएस योजना में कराए जाएंगे 6 हजार 36 करोड़ के कार्य

भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।

Read More

पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का 18 हजार 551 करोड़ रूपये का बजट पारित

भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।

Read More

विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण और स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना

भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

Read More

मुख्यमंत्री चौहान ने किया जैत में निर्माणाधीन नर्मदा घाट का निरीक्षण

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Read More

इन्दौर में 29 अक्टूबर को होगा 73 सीएम राइज स्कूलों का भूमिपूजन

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।

Read More

15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे कार्यक्रम

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। 

Read More

दमोह जिले के देवरान की घटना का मुख्य आरोपी जगदीश पटेल गिरफ्तार

भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Read More

आयुर्वेद को अपने दैनिक जीवन में अपनाएँ : मंत्री कावरे

भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।

Read More