भय्यू महाराज (उदयसिंह देशमुख) आत्महत्या केस में पुलिस ने शुक्रवार को महाराज की दो बहनों, सेवादारों, बचपन के साथियों, ड्राइवर, कंस्ट्रक्शन व्यवसायी और बेटी से सात घंटे पूछताछ की। बहनों ने बेटी कुहू व पत्नी डॉ. आयुषी के बीच चल रहे मनमुटाव के बारे में खुलकर बयान दिए। उन्होंने कहा कि दोनों ही भय्यू महाराज की मजबूरी समझने को तैयार नहीं थीं। वह उनके बीच फंस गए थे। उन्होंने मौत के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग भी की। वहीं सूत्रों की मानें तो महाराज कुहू को पढ़ाई के लिए लंदन भेज रहे थे। कुहू का दोस्त साहिल पाटनी उसका वीजा बनवा रहा था।
पुलिस भी परिजन के समक्ष यही सवाल उठा रही है कि कुहू व आयुषी के बीच विवाद था भी तो कुहू तो पढ़ाई के लिए विदेश जा ही रही थी, उसके बाद तो वैसे भी विवाद हल हो जाता। फिर क्या वजह थी कि महाराज इतने तनाव में आ गए, जो यह कदम उठाना पड़ा। इससे पहले सीएसपी मनोज रत्नाकर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे भय्यू महाराज के बंगले ‘शिवनेरी’ पहुंचे और सबसे पहले 57 वर्षीय बहन मधुमति उर्फ रेणु निवासी सोलापुर (महाराष्ट्र) व आराधना पाटिल निवासी बानेर (महाराष्ट्र) से बंद कमरे में पूछताछ की।
मधुमति ने बताया कि कुहू पिता की दूसरी शादी के लिए कतई राजी नहीं थी। उन्होंने शादी के कुछ दिन पूर्व ही इस फैसले के बारे में बताया था। सुनते ही कुहू महाराज पर भड़क गई और शादी में शामिल होने से साफ इन्कार कर दिया। शादी के बाद कुहू और आयुषी में विवाद होने लगे। इसी वर्ष 29 अप्रैल को महाराज का जन्मदिन था। कुहू उस वक्त पुणे में थी। उसने पिता को अपने पास बुलाया।
महाराज 28 अप्रैल को पुणे पहुंचे और रात 12 बजे बेटी के साथ केक काटा। इस पर आयुषी नाराज हो गईं। उन्होंने कहा कि वह जन्मदिन का पहला विश करना चाहती थीं और रात में ही केक काटना चाहती थीं। उसे नजरअंदाज कर दिया गया। महाराज 29 अप्रैल की दोपहर घर लौटे तो दोनों में इस बात पर कहासुनी भी हुई। इस तरह छोटीछोटी बातों को लेकर होने वाले क्लेश से महाराज अवसाद में पहुंच गए थे।
छोटी बहन आराधना ने बताया कि भय्यू महाराज का जन्म छोटे से कस्बे (शुजालपुर) में हुआ था। भय्यू महाराज खेती करते थे। माधवी से शादी के बाद उन्होंने एक सीमेंट कंपनी में नौकरी शुरू की। कुछ समय बाद बेटी (कुहू) का जन्म हुआ। उसके बाद भय्यू महाराज के दिन फिरे और आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगा। माधवी और भय्यू का मानना था कि कुहू अष्टमी के दिन पैदा हुई है। वह लक्ष्मी का स्वरूप है। घर में बेटी जन्मी है, इसीलिए उनकी स्थिति में सुधार आया। वह कुहू को बहुत चाहते थे। लाड़-प्यार के कारण कुहू जिद्दी हो गई थी। पुलिस ने सिल्वर स्प्रिंग में रहने वाले कंस्ट्रक्शन व्यवसायी मनमीत अरोरा से भी गहन पूछताछ की।
प्रॉपर्टी बंटवारे के लगने लगे कयास
महाराज की प्रॉपर्टी के बंटवारे को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं। इसमें कुहू को 70 जबकि आयुषी को 30 फीसद संपत्ति देने पर सहमति की बात की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक आयुषी से जुड़े लोगों की ओर से 40 फीसद की डिमांड है।
अस्पताल का बिल चुकाने में भी आई थी परेशानी
भय्यू महाराज की जिस हजार करोड़ की संपत्ति के लिए अब विवाद की स्थिति बन रही है और उसे सुलझाने के लिए तरह-तरह के फार्मूले निकाले जा रहे हैं उन्हीं महाराज की बीमारी के दौरान पिछले महीनों अस्पताल का बिल चुकाने में समस्या आ रही थी। बेटी कुहू को पढ़ाई के लिए इंग्लैंड भेजने के लिए भी उन्होंने अक्सर आश्रम आने वाली मुंबई की एक प्रसिद्ध गायिका व कुछ कारोबारियों से र्आिथक मदद मांगी थी। आश्रम से जुड़े सूत्रों में इस बात की भी चर्चा है कि भय्यू महाराज आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे थे। उन्होंने कुछ दिनों पूर्व 10 लाख रुपये का कर्ज भी लिया था।
महाराज के अनुयायियों ने उनकी आत्महत्या पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भय्यू महाराज बाएं हत्था (लेफ्ट हैंडर) थे, लेकिन उनकी मौत दाईं ओर गोली लगने से हुई है। उन्हें गोली चलाने पर भी संदेह है। सीएसपी मनोज रत्नाकर के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पुलिस को किसी प्रकार का संदेह नहीं है। फिर भी पुलिस गन शॉट रेसिड्यू (जीएसआर) टेस्ट करवा रही है। पुलिस ने सेवादार शेखर शर्मा उर्फ पंडित, बचपन से साथी मनोहर सोनी, नर्स गीता, ड्राइवर शरद सेवलकर के भी बयान लिए हैं। शेखर ने पुलिस को बताया कि कुहू और डॉ. आयुषी में अकसर विवाद होता था।
अपनी मां की जगह किसी को नहीं दे सकती : कुहू
पुलिस शुक्रवार देर रात तक भय्यू महाराज की बेटी कुहू और सेवादार विनायक दुधाले से पूछताछ करती रही। कुहू के बयानों में वह तल्खी नहीं थी जो मंगलवार शाम तक देखने को मिल रही थी, लेकिन इशारों-इशारों में उसने आयुषी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। एसपी अवधेश गोस्वामी के मुताबिक कुहू ने कहा कि वह पिता की दूसरी शादी के पक्ष में नहीं थी। उसने न आयुषी को कभी अपनी मां माना, न ही उससे कभी बातचीत की। उसने कहा मैं अपनी मां (माधवी) की जगह किसी को नहीं दे सकती। जांच में शामिल एक अफसर के मुताबिक कुहू और आयुषी के बीच गुरुवार रात समझौता हुआ है। देर रात वहां पहुंचे भाजपा के एक बड़े नेता और परिजन ने दोनों को समझाया कि उनकी लड़ाई में तीसरे व्यक्ति को फायदा हो सकता है।
भय्यू महाराज की बेटी बोली- मेरी जल्दी शादी कराना चाहते थे पापा
भय्यू महाराज सुसाइड केस में पुलिस शुक्रवार देर रात तक उनकी बेटी कुहू और सेवादार विनायक दुधाले से पूछताछ करती रही। कुहू के बयानों में वह तल्खी नहीं थी जो मंगलवार शाम तक देखने को मिल रही थी, लेकिन इशारों-इशारों में उसने आयुषी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। एसपी अवधेश गोस्वामी के मुताबिक कुहू ने कहा कि वह पिता की दूसरी शादी के पक्ष में नहीं थी। उसने न आयुषी को कभी अपनी मां माना, न ही उससे कभी बातचीत की।
उसने यह भी बताया कि महाराज की शादी के कुछ दिन बाद आयुषी से विवाद हुआ और घर में तस्वीरें फेंक दी। इन घटनाओं की वजह से पिता तनाव में थे। कुहू ने बयान में बताया कि पिता उसकी जल्द शादी कर देना चाहते थे। उसके लिए लड़का ढूंढ रहे थे, लेकिन उसने शादी से इंकार कर दिया और कहा कि वह अभी छोटी है और पढ़ना चाहती है।
कुहू और आयुषी के बीच समझौता!: जांच में शामिल एक अफसर के मुताबिक कुहू और आयुषी के बीच गुरुवार रात समझौता हुआ है। देर रात वहां पहुंचे भाजपा के एक बड़े नेता और परिजन ने दोनों को समझाया कि उनकी लड़ाई में तीसरे व्यक्ति को फायदा हो सकता है। संभवत: इसी कारण उसने आयुषी पर सीधे आरोप नहीं लगाए।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।