भोपाल. राज्य सरकार इसी साल बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियां देने जा रही है। छह विभागों में करीब 90 हजार 650 पदों पर भर्तियां होंगी, जिसकी विभागीय स्तर पर तैयारी शुरू हो चुकी है। सर्वाधिक 31 हजार 645 टीचर्स की भर्ती स्कूल शिक्षा विभाग में की जाएगी। इसमें अभी 60 हजार पद रिक्त हैं। शासन ने विभागों को कहा है कि संभावित विधानसभा चुनावों की आचार संहिता को देखते हुए भर्तियों की प्रक्रिया में विलंब न करें। सरकारी नौकरी के समानांतर निजी क्षेत्र में भी स्किल्ड मैनपॉवर देने के लिए बड़ी कंपनियों से अनुबंध किया जा रहा है। इसमें भी इसी साल एक लाख से अधिक लोगों के हाथों को काम दिलाने की तैयारी है।
किस विभाग में कितने पद?
स्कूल शिक्षा: 31, 645
राजस्व:9500 पटवारी, 400 नायब तहसीलदार और 100 अन्य।
उच्च शिक्षा: 3500 एसोसिएट प्रोफेसर, 650 राजपत्रित अधिकारी (खेल अधिकारी व लाइब्रेरियन) एवं एक हजार वर्ग-3 व 4 के पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे।
स्वास्थ्य: 1300 डॉक्टर, 700 पैरा मेडिकल स्टॉफ, 1053 स्टाफ नर्स तथा 500 शहरी क्षेत्र में एएनएम की भर्ती।
पुलिस: 8000 आरक्षक व अन्य और 4 हजार होमगार्ड।
महिला एवं बाल विकास: 3300 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, 700 पर्यवेक्षक।
भर्तियों की दो बड़ी वजह
1. चुनावी साल में किसानों के अलावा बेरोजगारी का मुद्दा बड़ा है, जिसे विपक्ष भुना सकता है।
2. सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र 62 वर्ष की थी। युवाओं को इस फैसले से नुकसान न हो, इसीलिए बिना रोके भर्ती जारी रहेंगी।
इन्हें है नियुक्ति का इंतजार
- पटवारी:9500 पदों के लिए दिसंबर में परीक्षाएं हुईं। मार्च में रिजल्ट आए। दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया जारी।
- सर्वेक्षण सहायक: 6603 पदों के लिए परीक्षा हुई। नियुक्ति होना है।
- लेखापाल: 1613 छात्रों ने परीक्षा दी, नियुक्ति अभी नहीं मिली है।
यहां सरकार को नियमितिकरण के लिए देना होगा ध्यान
1. सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी- 23 हजार
2. रोजगार सहायक- 55 हजार
3. संविदा सब-इंजीनियर्स - 2 हजार
4. अतिथि शिक्षक - 50 हजार
5. अतिथि विद्वान प्राध्यापक - 5 हजार
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।