लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी, यूपी में EVM गड़बड़ी की शिकायत

लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर आज कड़ी सुरक्षा के बीच उपचुनाव हो रहा है। सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 5 बजे संपन्न होगी। उपचुनाव में खासकर देश की सियासी दिशा तय करने वाले उत्तर प्रदेश पर सभी की निगाहें हैं। यहां कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव है।  इसी के साथ ही बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र व नागालैंड में भी उपचुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इसके परिणाम 31 मई को आएंगे।

विपक्षी दलों ने लगाया EVM में छेड़छाड़ का आरोप

एक बार फिर से इवीएम में गड़बड़ी का मामला उठा है। यूपी में कैराना और नूरपुर उपचुनाव के लिए हो रही वोटिंग के बीच सपा ने इवीएम टेंपरिंग का आरोप लगाया है। सपा नेता राजेंद्र चौधरी ने कहा, 'ऐसी खबरें आ रही हैं कि नूरपुर में 140 इवीएम में गड़बड़ी पाई गई, ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि इवीएम के साथ छेड़छाड़ की गई है। इसी तहत की खबरें कैराना से भी आ रही हैं। वे (भाजपा) फूलपुर और गोरखपुर में हार का बदला लेना चाहते हैं, यही कारण है कि वे हमें किसी भी कीमत पर पराजित करना चाहते हैं।'

- उधर, कैरान लोकसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने अपना वोट डालनेके बाद कहा, 'इवीएम मशीन में हर जगह छेड़छाड़ की जा रही है। गड़बड़ी वाली मशीनों को मुस्लिम और दलित बहुल्य वाले क्षेत्रों से नहीं बदला गया। वे (भाजपा) सोचते हैं कि वे इस चुनाव में जीत सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं होगा।'

- मुझे लगातार शिकायतें मिल रही हैं। उन्हें (भाजपा) रमजान के महीने में वोट देने के लिए इतने सारे लोगों के आने की उम्मीद नहीं की थी। पहली रणनीति रमजान में चुनाव कराना था, ताकि लोग वोट न दे सके : तबस्सुम हसन
- कर्नाटक : आरआर नगर विधानसभा उपचुनाव में 11 बजे तक 21% मतदान दर्ज।
- नगालैंड उपचुनाव में 11 बजे तक 44% लोगों ने किया मतदान।
- यूपी उपचुनाव: नूरपुर में सुबह 11 बजे तक 24.55% मतदान हुआ।
- कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) की उम्मीदवार तबस्सुम हसन ने शामली, कैराना और नूरपुर में लगभग 175 मतदान केंद्रों में इवीएम और वीवीपीएटी में गड़बड़ी की समस्या को लेकर चुनाव आयोग को लिखा पत्र।

"राजनीतिक खबरें" से अन्य खबरें

दिव्यांगता में क्षमता का दर्शन करा रहे रतलाम निवासी किशोर सिंह डोडिया

भोपाल। मध्यप्रदेश के नशामुक्ति अभियान में दिव्यांग किशोर सिंह डोडिया अपनी क्षमता का दर्शन करा रहे हैं। उन्होंने अपनी 3 पहिया गाड़ी को नशामुक्ति रथ के रूप में तैयार किया है। इसके माध्यम से वह सेक्टर के लगभग सभी गांवों में जाकर प्रचार-प्रसार करते हैं। उन्होंने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के साथ ही नशा ना करने की शपथ भी दिलवाने का कार्य किया है। वह 60 प्रतिशत दिव्यांग हैं और जिला मुख्यालय से 100 कि.मी दूर आलोट विकासखंड के ग्राम नारायणी में रहते हैं।

Read More

मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते प्रवेश करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में बुरहानपुर के रास्ते बुधवार को प्रवेश करेगी। प्रदेश में अगले वर्ष विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टी इस यात्रा को बड़े अवसर के रूप में देख रही है। पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं को कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने का संदेश देने के लिए मेगा शो की तैयारी है।

Read More

दिलाने के लिए इंदौर में युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने भांजी लाठियां

इंदौर। विद्यार्थियों को नियमों के फेर में छात्रवृत्ति से वंचित करने के विरोध में युवा कांग्रेस ने शनिवार को इंदौर में कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का लाठी चार्ज भी करना पड़ा। हालांकि, विद्यार्थियों की समस्या को लेकर हुए इस प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के सभी बड़े नेता नदारद रहे।

Read More

मुख्यमंत्री पद भी गंवा सकते हैं अशोक गहलोत, एक-दो दिनों में सोनिया गांधी लेंगी फैसला

जयपुर। कांग्रेस आलाकमान को अपनी ताकत दिखाने की कोशिश राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भारी पड़ रही है। एक तरफ कांग्रेस के अध्यक्ष पद की रेस से वो बाहर हो गये हैं, तो दूसरी तरफ उनकी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है। 

 

Read More

उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग की कार्रवाई रोकने से किया इनकार

नई दिल्ली। असली शिवसेना किसकी है' इस मामले में उद्धव ठाकरे गुट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी की वो याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उद्धव ठाकरे गुट की मांग की थी कि विधायकों की अयोग्यता पर फैसले से पहले, चुनाव आयोग पार्टी सिंबल पर सुनवाई न करे। 

Read More

राहुल गांधी नहीं चाहते गांधी परिवार का सदस्य न बने कांग्रेस अध्यक्ष : अशोक गहलोत

नई दिल्ली। कांग्रेस में नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की कवायद जारी है। अब तक उम्मीदवारों को लेकर चल रही बहस पर विराम लग गया है। साफ हो गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उम्मीदवार होंगे। माना जा रहा है कि अशोक गहलोत के सामने कुछ और नेता भाग्य आजमा सकते हैं। इस बीच, अशोक गहलोत ने शुक्रवार सुबह बड़ा ऐलान किया। अशोक गहलोत के मुताबिक, राहुल गांधी ने उन्हें कहा है कि इस बार गांधी परिवार का कोई सदस्य पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बनना चाहिए। 

Read More

भाजपा में शामिल हुए पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, पार्टी का भी किया विलय

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। कैप्टन को कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर और किरण रिजिजू ने पार्टी की सदस्यता दिलवाई। नरेंद्र तोमर ने कैप्टन को पार्टी सदस्यता की पर्ची दी। 

Read More

दिसंबर में बुरहानपुर से मप्र में एंट्री करेगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब प्रदेश में 8 से 10 दिन देरी से एंट्री लेगी। तय शेड्यूल के मुताबिक मप्र में उनकी यात्रा 24 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी और 10 दिसंबर को उज्जैन से कोटा के लिए प्रदेश से बाहर होने वाली थी। अब जो देरी हो रही है, उसका कारण यह सामने आ रहा है कि राहुल की स्पीड तो तय शेड्यूल के हिसाब से है, लेकिन उनके साथ चल रही टीम की स्पीड धीमी है।

Read More

BJP Mission 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, 144 सीटों की रणनीति पर हुआ मंथन

नई दिल्ली। भाजपा ने साल 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार शाम दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में अमित शाह और जेपी नड्डा की अगुवाई में बड़ी बैठक हुई। केंद्रीय मंत्रियों समेत तमाम बड़े नेताओं ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में अमित शाह ने पिछले चुनावों से अधिक सीटें जीतने की बात कही। 

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को, 19 को होगी मतगणना

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव 17 अक्टूबर को होगा। 19 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के लिए 22 सितंबर को अधिसूचना जारी होगी। कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी। इसकी अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है।

Read More