भोपाल। छह जून को मंदसौर गोलीकांड की बरसी के मद्देनजर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आमसभा के जरिए चुनावी शंखनाद की रणनीति तैयार की हैं। वहीं, सरकार भी पूरी तरह सतर्क है। सत्ता और संगठन के तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।
राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंदसौर दौरा करेंगे। उधर, भाजपा ने अपने सभी विधायकों के साथ किसान मोर्चा के पदाधिकारियों को किसानों के बीच जाने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के मुताबिक किसानों के विभिन्न् संगठनों के एक से दस जून तक गांव बंद आंदोलन ने सरकार की चिंता और बढ़ा दी है। चना, मसूर और सरसों की खरीदी का काम चल रहा है। लहसुन और प्याज भावांतर योजना में ली जा रही है। 12-13 जिलों में चना की आवक बहुत अधिक है।
मंडियों में इतनी व्यवस्था नहीं है कि सभी किसानों से एक साथ खरीदी की जा सके। इसको लेकर मंडियों में आए दिन किसानों और मंडी कर्मचारियों के बीच रोजाना विवाद हो रहे हैं। उधर, छह जून को मंदसौर के पिपल्यामंडी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की आमसभा है। इसमें दो लाख किसानों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है।
इसको लेकर पार्टी पदाधिकारी गांव-गांव घूम रहे हैं। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष का मध्यप्रदेश में पहला कार्यक्रम है। इसे सफल बनाने के लिए संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। किसान कांग्रेस की कलश यात्रा और संविधान बचाओ जागरण का समापन भी इसी दिन होगा। माना जा रहा है कि राहुल गांधी यहीं से प्रदेश में पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। सरकार भी कांग्रेस की इस रणनीति को समझ रही है। दरअसल, विधानसभा चुनाव के फोकस में किसान ही रहेंगे।
सूत्रों के मुताबिक सरकार ने भी विपक्ष की रणनीति को फेल करने का ताना-बाना बुन लिया है। इसकी कमान मुख्यमंत्री ने खुद संभाली है। वे राहुल गांधी के दौरे से पहले मंदसौर का दौरा करेंगे। किसानों को यह समझाने का प्रयास किया जा रहा है कि कांग्रेस सिर्फ किसानों के नाम पर सियासत कर रही है। किसानों के लिए कभी कांग्रेस ने कुछ नहीं किया। प्रदेश में किसानों के लिए कदम इस सरकार ने उठाए हैं, वो देश के किसी भी राज्य में नहीं उठाए गए।
गुरुवार को ही मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बैठक में मंडियों में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने देने के निर्देश दिए। वहीं, भाजपा ने भी मालवा और निमाड़ क्षेत्र के विधायकों और किसान मोर्चा को पदाधिकारियों को किसानों के बीच जाने, सरकार द्वारा उनके लिए उठाए कदमों के बारे में बताने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने कहा कि सिल्क टूरिज्म के विकास से रेशम का व्यापक प्रचार प्रसार होगा और लोग रेशम का उपयोग करने के लिए प्रेरित होंगे। रेशम को बढ़ावा देकर आम लोगों में रेशम के वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ाया जाएगा। पर्यटन स्थलों पर आने वाले टूरिस्ट को भी रेशम वस्त्र की जानकारी दी जाएगी। उन्हें रेशम के वस्त्र खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षाबंधन का "विशेष उपहार" दिए जाने पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की जनता की ओर से उनके प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया है। मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि इस निर्णय से प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए किया जा रहे प्रयासों को मजबूती मिलेगी और महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त होंगी।
भोपाल। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यक्षेत्र के भोपाल, नर्मदापुरम्, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के 16 जिलों में रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) में 6 हजार 36 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्य आने वाले समय में किए जाएंगे। इससे विद्युत वितरण व्यवस्था की तस्वीर बदल जाएगी। जहॉं एक ओर उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलेगी वहीं विद्युत वितरण प्रणाली मजबूत होगी। ब्रेकडाउन कम होंगे और प्रणाली की क्षमता वृद्धि से उपभोक्ताओं को सीधे फायदा मिलेगा।
भोपाल। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी का वर्ष 2023-24 का बजट मंगलवार को संचालक मंडल की बैठक में प्रस्तुत किया गया। आगामी वित्तीय वर्ष के कुल 18 हजार 551 करोड़ रूपये के बजट की मंजूरी दी गई है।
भोपाल। आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रामकिशोर ‘नानो’ कावरे ने कहा है कि संत रविदास जयंती 5 फरवरी से शुरू होने वाली विकास यात्रा का उद्देश्य जन-कल्याण, स्वराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। साथ ही विकास यात्रा के माध्यम से सरकारी योजना से छूटे हितग्राहियों को लाभान्वित करना भी है। उन्होंने अधिकारियों से अपने विभाग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी अपडेट करने के लिये भी कहा। राज्य मंत्री एवं उमरिया जिले के प्रभारी मंत्री कावरे आज जिला अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के ग्राम जैत में नर्मदा नदी के किनारे 4 करोड़ 88 लाख रूपये की लागत से बन रहे नर्मदा घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट पर चल रहे निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इन्दौर में 29 अक्टूबर को होने जा रहे प्रदेश के 73 सीएम राइज स्कूलों के भूमि-पूजन कार्यक्रम का आयोजन बेहतर रूप में हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर आयोजन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, अपर मुख्य सचिव गृह डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा रश्मि अरूण शमी सहित अधिकारी मौजूद थे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आगामी 15 नवम्बर को बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। प्रदेश की सभी पंचायतों में यह कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय पर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
भोपाल। दमोह जिले के दमोह देहात थाना के ग्राम देवरान में मंगलवार की सुबह गोली चलने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मृत्यु होने की खबर मिलते ही जिला और पुलिस प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई कर मुख्य आरोपी जगदीश पटेल को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना की बारीकी से जाँच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
भोपाल। आयुर्वेद हमारे देश की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है वर्तमान समय में इसे और लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। आयुर्वेद ऐसी चिकित्सा पद्धति है जिसमें मानव शरीर पर कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है। आयुर्वेद में उपयोग होने वाली दवाएँ हमारे आस-पास ही मौजूद होती हैं। आयुर्वेद और योग को अपना कर हम अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुखी बना सकते हैं।